Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार। बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।
Mohit Nepali
पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार। बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच। फूंस के कच्चे मकान में लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जलकर खाक सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा नंदलाल पुत्र मोतीलाल के घर में अचानक लगी आग दोपहर में उठीं तेज लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर बुझाई आग घर में रखा सारा सामान जलकर राख करीब 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान हल्का लेखपाल को दी गई घटना की सूचना।1
- Post by Latest news india1
- महसी /बहराइच जिले में थाना खैरीघाट अंतर्गत एक गांव में कुछ अराजक तत्वों द्वारा रखी हुई शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । ग्राम पंचायत चौकसाहार के मजरा बल्दूराम टेपरा में बीते 2,3 मार्च की रात्रि में कुछ अराजक तत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त, जाने पूरा मामला,,1
- Post by Mohd Aamir2
- थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री राम भारत गैस एजेंसी का जिलाधिकारी *श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विशेष रूप से सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा गैस भंडारण, वितरण प्रणाली एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों की स्थिति का परीक्षण कर संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गैस एजेंसी पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्थानीय पुलिस को नियमित निरीक्षण एवं सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण, एजेंसी संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने कलर प्रिंटर से 500-500 रुपये के जाली भारतीय नोट छापकर बाजार में चलाने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 अदद 500 रुपये के जाली नोट (कुल 11,500 रुपये) और एक प्रिंटर मशीन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 03/04 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुजराती पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कलर प्रिंटर से 500 रुपये के जाली नोट तैयार कर दुकानों और बाजारों में असली नोट की तरह चलाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरिराम लोध पुत्र स्व. बाकेलाल निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर बहराइच, अर्जुन पुत्र हरिराम निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर बहराइच, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी तथा सलीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब निवासी चईपुरवा थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इस मामले में थाना खैरीघाट पर मु0अ0सं0 113/2026, धारा 179/181 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, हेड कांस्टेबल मित्रपाल सिंह, कांस्टेबल नेयाज अहमद और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की बाइट...4
- दाखिला नरपतपुर निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख द्वारा घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस मौजूद है, तहरीर प्राप्त कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा दी गई बाइट-1
- संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस श्रावस्ती (इकौना): जनपद श्रावस्ती के नवीन मॉडल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरपतपुर के मजरा बलुहा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिजवान पुत्र मोहम्मद हसन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद मानसिक रूप से आहत रिजवान अपने कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नवीन मॉडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 4 वर्ष और ढाई वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।2
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार (बल्दूराम टेपरा) गांव में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई शिवलिंग मंगवाकर मंदिर में पुनः स्थापित कराई गई। इस संबंध में गांव निवासी राजकुमार लोधी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा को सौंपी गई है।4