गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर मुलताई। नगर के कई इलाकों में कूड़े के अंबार और गंदगी की समस्या आम हो गई है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि बेसहारा मवेशी भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर नगर की इस दयनीय स्थिति की पोल खोल रही है। तस्वीर में एक लावारिस गाय को कीचड़ और प्लास्टिक के कचरे से भरी जगह में भोजन तलाशते खड़े देखा जा सकता है। यह दृश्य स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। मवेशी न केवल गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, बल्कि कचरे में पड़ी प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण वे कूड़े के ढेरों पर निर्भर हो गए हैं। इस स्थिति से न केवल मवेसियों को कष्ट हो रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे और बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल की व्यवस्था करे।
गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर मुलताई। नगर के कई इलाकों में कूड़े के अंबार और गंदगी की समस्या आम हो गई है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि बेसहारा मवेशी भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर नगर की इस दयनीय स्थिति की पोल खोल रही है। तस्वीर में एक लावारिस गाय को कीचड़ और प्लास्टिक के कचरे से भरी जगह में भोजन तलाशते खड़े देखा जा सकता है। यह दृश्य स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। मवेशी न केवल गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, बल्कि कचरे में पड़ी प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण वे कूड़े के ढेरों पर निर्भर हो गए हैं। इस स्थिति से न केवल मवेसियों को कष्ट हो रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे और बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल की व्यवस्था करे।
- कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कृषि अनुसंधान केंद्र मोहगांव का किया औचक निरीक्षण पांढुर्णा, 29 जुलाई 2026, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को कृषि अनुसंधान केंद्र मोहगांव का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी एसडीओ एग्रीकल्चर सुश्री अर्चना डोंगरे उप संचालक कृषि श्री मोरिश नाथ परियोजना संचालक श्री धीरज ठाकुर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सौसर कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अनुसंधान केंद्र के भवन और अन्य उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया इस दौरान अनुसंधान केंद्र का भवन और अन्य व्यवस्थाएं जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल प्रारंभ करने के कड़े निर्देश दिए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुसंधान केंद्र की समुचित पुनर्व्यवस्था कर उसे शीघ्र सुचारु रूप से संचालित किया जाए उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों उन्नत बीजों अनुसंधान आधारित जानकारी तथा नवाचारों से जोड़ने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अनुसंधान केंद्र की सभी आवश्यक मरम्मत और सुधार के कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं में सतत सुधार सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्र के किसानों को इस अनुसंधान केंद्र की सेवाओं का अधिक से अधिक और बेहतर लाभ मिल सके1
- *भैंसदेही एसडीएम की जनसुनवाई बन रही औपचारिकता* *आवेदनों पर निराकरण के बजाय मिल रही तारीख* *राजस्व सहित कई विभागों के मामले लंबे समय से लंबित नहीं मिल रहा न्याय* भैंसदेही शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई भैंसदेही में अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। दूर-दराज़ के गांवों से लोग अपना काम-धंधा छोड़कर अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनसुनवाई में पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में उन्हें तत्काल राहत मिलने के बजाय बार-बार अगली तारीख देकर लौटा दिया जाता है। फरियादियों का कहना है कि जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। कई मामलों में शिकायतकर्ता महीनों से लेकर वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई में आवेदन तो स्वीकार कर लिए जाते हैं, लेकिन उनके निराकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी है। वही सामने आ रहा की सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी बताई जा रही हैं। भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी कई प्रकरण एक से दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित पड़े हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बार-बार आवेदन और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस प्रकार न्यायालयों में "तारीख पर तारीख" मिलने की कहावत प्रचलित है, उसी तरह जनसुनवाई में भी फरियादियों को हर बार अगली तारीख देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों का समय, श्रम और आर्थिक संसाधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई को केवल औपचारिक प्रक्रिया न रहने दिया जाए, बल्कि प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। *क्या कहते है नागरिक* शासकीय संपत्ति को तोड़ने वाले के खिलाफ दो बार जनसुनवाई में शिकायत की गई , परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग द्वारा गुमराह किया जा रहा है, साहब की तो कोई सुनता ही नहीं है। अक्षय राठौर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पिछले दो माह से जनसुनवाई के चक्कर काट रहा हु परंतु कोई कार्यवाही हो रही नहीं सुनवाई हो रही है, भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर फरियादियों के साथ केवल छल किया जा रहा है , मुझ जैसे बहुत से शिकायतकर्ता है जो परेशान है , जबकि हमारे जिला कलेक्टर मोहदयजी द्वारा जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं। दिनेश पटेल भैंसदेही जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं के शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती , एसडीएम साहब के निर्देश भी संबंधित विभाग नहीं मानते , विभाग शिकायतकर्ताओं और साहब को भी गुमराह करते है , जिससे शिकायतकर्ता परेशान होते हैं, जबकि एसडीएम साहब ने खुद से शिकायतों के निराकरण पर अपडेट लेना चाहिए , भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है , जिस पर जिला कलेक्टर महोदय को ध्यान देने की आवश्यकता है। ललित छत्रपाल भैंसदेही जनसुनवाई में तारीख पर तारीख मिलती है पिछले तीन माह से शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, परेशान हो गए तो जनसुनवाई जाना ही छोड़ दिया। मनीष बरहापुर1
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई अर्जियां *प्रेस विज्ञप्ति* गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई अर्जियां दिन भर चला धार्मिक आयोजनों का क्रम छिंदवाड़ा : रेलवे स्टेशन रोड तिलक मार्केट में स्थित प्राचीन पूर्व मुखी श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री केसरी नंदन हनुमान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाअभिषेक किया गया इसके पश्चात सुंदरकाण्ड हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं श्रीराम संकीर्तन का आयोजन दिन भर चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान श्री केसरी नंदन हनुमान के चरणों में अर्जी पत्र समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर परिसर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत कन्या पूजन संपन्न हुआ हनुमान जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई बची हुई खाघ सामग्रियों से भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया यह आयोजन देर रात तक श्रद्धापूर्वक चलता रहा इस अवसर पर श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं3
- अमरवाड़ा पुलिस द्वारा जिला जेल अमरवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत नशे से दूरी है ज़रूरी 2 0 अभियान के तहत थाना अमरवाड़ा पुलिस द्वारा जिला जेल अमरवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बंदियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- *जुन्नारदेव।* छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव और तामिया के बीच स्थित *मोयारी* में ग्रामीण महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की सप्लाई रोकने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक *बोलेरो वाहन* को रोका। आरोप है कि वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही थी। महिलाओं द्वारा वाहन रोकने के बाद ठेकेदार के कथित गुर्गे बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। इसी को रोकने के लिए महिलाओं ने यह पहल की। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रशासन के आधिकारिक बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। *जुन्नारदेव।* छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव और तामिया के बीच स्थित *मोयारी* में ग्रामीण महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की सप्लाई रोकने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक *बोलेरो वाहन* को रोका। आरोप है कि वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही थी। महिलाओं द्वारा वाहन रोकने के बाद ठेकेदार के कथित गुर्गे बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है। इसी को रोकने के लिए महिलाओं ने यह पहल की। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रशासन के आधिकारिक बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- गुरु पूर्णिमा का पर्व एवं छिंदवाड़ा में हो रही है बारिश आज 29 जुलाई 2026 को सभी देश के विभिन्न हिस्सों में गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा आज विशेष सहयोग दिन रहता है कि इसे अपने गुरु ढंग से आशीर्वाद सही ज्ञान मार्गदर्शन के लिए उनके श्री चरणों में जाते हैं तथा आशीर्वाद लेते है2
- भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की। इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया। शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया। "सेवा का विशेष प्रकल्प"- तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏 भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।1
- कृष्णा कुमार चौरे आदतन अपराधी को छिंदवाड़ा से शाहपुर पुलिस ने क्या गिरफ्तार एक आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस1