logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृष्णा कुमार चौरे आदतन अपराधी को छिंदवाड़ा से शाहपुर पुलिस ने क्या गिरफ्तार एक आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

8 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

कृष्णा कुमार चौरे आदतन अपराधी को छिंदवाड़ा से शाहपुर पुलिस ने क्या गिरफ्तार एक आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आठनेर के ट्रेचिंग ग्राउंड में अवैध उत्खनन बिना अनुमति रातों-रात मोरम मिट्टी निकालने का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन आठनेर नगर कांग्रेस कमेटी ने ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर में कथित अवैध मोरम मिट्टी उत्खनन का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से ठेकेदार और स्थानीय लोगों की मिलीभत से ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर से जेसीबी मशीनों एवं डंपरों के माध्यम से बिना किसी वैधानिक अनुमति के रात के समय बड़े पैमाने पर मूरम मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जानी पठान ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड नगर की सार्वजनिक संपत्ति है, लेकिन यहां लगातार अवैध उत्खनन किए जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में जनहानि या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जल्द निष्पक्ष जांच की मांग कर कार्यवाही की बात कही है।
    1
    आठनेर के ट्रेचिंग ग्राउंड में अवैध उत्खनन बिना अनुमति रातों-रात मोरम मिट्टी निकालने का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 
आठनेर नगर कांग्रेस कमेटी ने ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर में कथित अवैध मोरम मिट्टी उत्खनन का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से ठेकेदार और स्थानीय लोगों की मिलीभत से ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर से जेसीबी मशीनों एवं डंपरों के माध्यम से बिना किसी वैधानिक अनुमति के रात के समय बड़े पैमाने पर मूरम मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष जानी पठान ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड नगर की सार्वजनिक संपत्ति है, लेकिन यहां लगातार अवैध उत्खनन किए जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में जनहानि या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने जल्द निष्पक्ष जांच की मांग कर कार्यवाही की बात कही है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की। इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया। शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया। "सेवा का विशेष प्रकल्प"- तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏 भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।
    1
    भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)- 
प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में  
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की  
और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की।
इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  
साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले  
विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया।
शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया  
और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया।
"सेवा का विशेष प्रकल्प"-  
तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर  
राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी  भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया।  
साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई।  
यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है।
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने  
शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। 
कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ,  
जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏  
भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्रामीण विकास ना होने की समस्या
    1
    ग्रामीण विकास  ना होने की समस्या
    user_Rajendra Chauhan
    Rajendra Chauhan
    Seoni-Malwa, Narmadapuram•
    9 hrs ago
  • *भैंसदेही एसडीएम की जनसुनवाई बन रही औपचारिकता* *आवेदनों पर निराकरण के बजाय मिल रही तारीख* *राजस्व सहित कई विभागों के मामले लंबे समय से लंबित नहीं मिल रहा न्याय* भैंसदेही शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई भैंसदेही में अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। दूर-दराज़ के गांवों से लोग अपना काम-धंधा छोड़कर अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनसुनवाई में पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में उन्हें तत्काल राहत मिलने के बजाय बार-बार अगली तारीख देकर लौटा दिया जाता है। फरियादियों का कहना है कि जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। कई मामलों में शिकायतकर्ता महीनों से लेकर वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई में आवेदन तो स्वीकार कर लिए जाते हैं, लेकिन उनके निराकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी है। वही सामने आ रहा की सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी बताई जा रही हैं। भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी कई प्रकरण एक से दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित पड़े हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बार-बार आवेदन और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस प्रकार न्यायालयों में "तारीख पर तारीख" मिलने की कहावत प्रचलित है, उसी तरह जनसुनवाई में भी फरियादियों को हर बार अगली तारीख देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों का समय, श्रम और आर्थिक संसाधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई को केवल औपचारिक प्रक्रिया न रहने दिया जाए, बल्कि प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। *क्या कहते है नागरिक* शासकीय संपत्ति को तोड़ने वाले के खिलाफ दो बार जनसुनवाई में शिकायत की गई , परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग द्वारा गुमराह किया जा रहा है, साहब की तो कोई सुनता ही नहीं है। अक्षय राठौर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पिछले दो माह से जनसुनवाई के चक्कर काट रहा हु परंतु कोई कार्यवाही हो रही नहीं सुनवाई हो रही है, भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर फरियादियों के साथ केवल छल किया जा रहा है , मुझ जैसे बहुत से शिकायतकर्ता है जो परेशान है , जबकि हमारे जिला कलेक्टर मोहदयजी द्वारा जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं। दिनेश पटेल भैंसदेही जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं के शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती , एसडीएम साहब के निर्देश भी संबंधित विभाग नहीं मानते , विभाग शिकायतकर्ताओं और साहब को भी गुमराह करते है , जिससे शिकायतकर्ता परेशान होते हैं, जबकि एसडीएम साहब ने खुद से शिकायतों के निराकरण पर अपडेट लेना चाहिए , भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है , जिस पर जिला कलेक्टर महोदय को ध्यान देने की आवश्यकता है। ललित छत्रपाल भैंसदेही जनसुनवाई में तारीख पर तारीख मिलती है पिछले तीन माह से शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, परेशान हो गए तो जनसुनवाई जाना ही छोड़ दिया। मनीष बरहापुर
    1
    *भैंसदेही एसडीएम की जनसुनवाई बन रही औपचारिकता*
*आवेदनों पर निराकरण के बजाय मिल रही तारीख* 
*राजस्व सहित कई विभागों के मामले लंबे समय से लंबित नहीं मिल रहा न्याय*
भैंसदेही
शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई भैंसदेही में अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। दूर-दराज़ के गांवों से लोग अपना काम-धंधा छोड़कर अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनसुनवाई में पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में उन्हें तत्काल राहत मिलने के बजाय बार-बार अगली तारीख देकर लौटा दिया जाता है। फरियादियों का कहना है कि जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। कई मामलों में शिकायतकर्ता महीनों से लेकर वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई में आवेदन तो स्वीकार कर लिए जाते हैं, लेकिन उनके निराकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी है। वही सामने आ रहा की सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी बताई जा रही हैं। भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी कई प्रकरण एक से दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित पड़े हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बार-बार आवेदन और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस प्रकार न्यायालयों में "तारीख पर तारीख" मिलने की कहावत प्रचलित है, उसी तरह जनसुनवाई में भी फरियादियों को हर बार अगली तारीख देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों का समय, श्रम और आर्थिक संसाधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं।
नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई को केवल औपचारिक प्रक्रिया न रहने दिया जाए, बल्कि प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
*क्या कहते है नागरिक*
शासकीय संपत्ति को तोड़ने वाले के खिलाफ दो बार जनसुनवाई में शिकायत की गई , परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग द्वारा गुमराह किया जा रहा है, साहब की तो कोई सुनता ही नहीं है।
अक्षय राठौर 
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष 
पिछले दो माह से जनसुनवाई के चक्कर काट रहा हु परंतु कोई कार्यवाही हो रही नहीं सुनवाई हो रही है, भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर फरियादियों के साथ केवल छल किया जा रहा है , मुझ जैसे बहुत से शिकायतकर्ता है जो परेशान है , जबकि हमारे जिला कलेक्टर मोहदयजी द्वारा जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं।
दिनेश पटेल
भैंसदेही
जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं के शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती , एसडीएम साहब के निर्देश भी संबंधित विभाग नहीं मानते , विभाग शिकायतकर्ताओं और साहब को भी गुमराह करते है , जिससे शिकायतकर्ता परेशान होते हैं, जबकि एसडीएम साहब ने खुद से शिकायतों के निराकरण पर अपडेट लेना चाहिए , भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है , जिस पर जिला कलेक्टर महोदय को ध्यान देने की आवश्यकता है।
ललित छत्रपाल 
भैंसदेही
जनसुनवाई में तारीख पर तारीख मिलती है पिछले तीन माह से शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, परेशान हो गए तो जनसुनवाई जाना ही छोड़ दिया।
मनीष बरहापुर
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई! 🚨 इटारसी के रेस्ट हाउस चौपाटी, खेड़ा और सनखेड़ा रोड स्थित 8 प्रमुख ढाबों और भोजनालयों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने औचक दबिश दी। घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11 अवैध सिलेंडर जप्त किए गए और सभी 8 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज किया गया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ​हर पल की ताजा और सटीक खबरों के लिए बने रहिए इटारसी अपडेट के साथ! 👍 ​Hashtags: ​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #Narmadapuram #BreakingNews #AdminAction शहर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई! 🚨 इटारसी के रेस्ट हाउस चौपाटी, खेड़ा और सनखेड़ा रोड स्थित 8 प्रमुख ढाबों और भोजनालयों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने औचक दबिश दी। घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11 अवैध सिलेंडर जप्त किए गए और सभी 8 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज किया गया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ​हर पल की ताजा और सटीक खबरों के लिए बने रहिए इटारसी अपडेट के साथ! 👍 ​Hashtags: ​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #Narmadapuram #BreakingNews #AdminAction
    1
    शहर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई! 🚨
इटारसी के रेस्ट हाउस चौपाटी, खेड़ा और सनखेड़ा रोड स्थित 8 प्रमुख ढाबों और भोजनालयों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने औचक दबिश दी। घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11 अवैध सिलेंडर जप्त किए गए और सभी 8 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज किया गया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
​हर पल की ताजा और सटीक खबरों के लिए बने रहिए इटारसी अपडेट के साथ! 👍
​Hashtags:
​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #Narmadapuram #BreakingNews #AdminAction
शहर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई! 🚨
इटारसी के रेस्ट हाउस चौपाटी, खेड़ा और सनखेड़ा रोड स्थित 8 प्रमुख ढाबों और भोजनालयों पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने औचक दबिश दी। घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11 अवैध सिलेंडर जप्त किए गए और सभी 8 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज किया गया। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
​हर पल की ताजा और सटीक खबरों के लिए बने रहिए इटारसी अपडेट के साथ! 👍
​Hashtags:
​#ItarsiUpdate #ItarsiNews #Narmadapuram #BreakingNews #AdminAction
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • किसानों की बड़ी जीत: 60% मूंग खरीदी, ई टोकन व्यवस्था पर रोक स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक, समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ी नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग उपार्जन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। किसान नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों के लगातार आंदोलन से सरकार दबाव में आई और पहले 25 प्रतिशत तय की गई मूंग खरीदी को बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है। टोकन व्यवस्था समाप्त, किसानों को मिलेगी राहत हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने किसानों की प्रमुख मांगों में मूंग शामिल ई टोकन व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। इससे किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार और तकनीकी परेशानियों से राहत मिलेगी। स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपन उपज बेचने के लिए पंजीयन और स्लॉट बुकिंग कर सकें। समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इससे किसानों को अपनी मूंग उपज समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने क्या कहा कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मूंग की 25 प्रतिशत मात्रा समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना निर्धारित था, लेकिन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। कसाना ने कहा कि स्लॉट बुकिंग और उपार्जन तिथि बढ़ाने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा तथा खरीदी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त किया सरकार के इन निर्णयों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। भोपाल कूच और विभिन्न स्थानों पर चल रहे धरना-प्रदर्शन अब समाप्त कर दिए गए हैं तथा आंदोलन में शामिल किसान अपने-अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। हरपाल सिंह सोलंकी बोले- यह किसानों की एकजुटता की जीत हरपाल सिंह सोलंकी ने इसे किसानों की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा फिर से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। जिले में राहत और संतोष का माहौल उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में इस वर्ष मूंग का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ है। सीमित खरीदी और टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी थी, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा था। सरकार के नए फैसलों के बाद जिले के किसानों में राहत और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    किसानों की बड़ी जीत: 60% मूंग खरीदी, ई टोकन व्यवस्था पर रोक 
स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक, समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ी
नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग उपार्जन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। किसान नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों के लगातार आंदोलन से सरकार दबाव में आई और पहले 25 प्रतिशत तय की गई मूंग खरीदी को बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है।
टोकन व्यवस्था समाप्त, किसानों को मिलेगी राहत
हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने किसानों की प्रमुख मांगों  में मूंग शामिल ई टोकन व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। इससे किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार और तकनीकी परेशानियों से राहत मिलेगी।
स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी
सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपन उपज बेचने के लिए पंजीयन और स्लॉट बुकिंग कर सकें।
समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक
उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इससे किसानों को अपनी मूंग उपज समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने क्या कहा
कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मूंग की 25 प्रतिशत मात्रा समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना निर्धारित था, लेकिन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
कसाना ने कहा कि स्लॉट बुकिंग और उपार्जन तिथि बढ़ाने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा तथा खरीदी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त किया
सरकार के इन निर्णयों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। भोपाल कूच और विभिन्न स्थानों पर चल रहे धरना-प्रदर्शन अब समाप्त कर दिए गए हैं तथा आंदोलन में शामिल किसान अपने-अपने घरों के लिए लौट रहे हैं।
हरपाल सिंह सोलंकी बोले- यह किसानों की एकजुटता की जीत
हरपाल सिंह सोलंकी ने इसे किसानों की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा फिर से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
जिले में राहत और संतोष का माहौल
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में इस वर्ष मूंग का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ है। सीमित खरीदी और टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी थी, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा था। सरकार के नए फैसलों के बाद जिले के किसानों में राहत और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लायंस क्लब पिपरिया द्वारा पिछले 28 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा किया जा रहा है लायंस क्लब पिपरिया सिटी पिपरिया लायंस क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया
    1
    लायंस क्लब पिपरिया द्वारा पिछले 28 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा किया जा रहा है
लायंस क्लब पिपरिया सिटी पिपरिया लायंस  क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटारसी के तवानगर में बड़ा हादसा टला! रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्र अरबाज की गर्दन से लिपटा विशालकाय अजगर, समय रहते बची जान।" तवानगर में अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र अरबाज की गर्दन पर अजगर ने कसा शिकंजा! समय रहते साथी और स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देखें पूरा वीडियो... हर खबर के सटीक और तेज अपडेट्स के लिए @itarsiupdate को फॉलो करें। 5 हैशटैग्स (Hashtags) #ItarsiUpdate #ItarsiNews #Tawanagar #SnakeRescue #BreakingNewsItarsi इटारसी के तवानगर में बड़ा हादसा टला! रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्र अरबाज की गर्दन से लिपटा विशालकाय अजगर, समय रहते बची जान।" तवानगर में अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र अरबाज की गर्दन पर अजगर ने कसा शिकंजा! समय रहते साथी और स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देखें पूरा वीडियो... हर खबर के सटीक और तेज अपडेट्स के लिए @itarsiupdate को फॉलो करें। 5 हैशटैग्स (Hashtags) #ItarsiUpdate #ItarsiNews #Tawanagar #SnakeRescue #BreakingNewsItarsi
    1
    इटारसी के तवानगर में बड़ा हादसा टला! रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्र अरबाज की गर्दन से लिपटा विशालकाय अजगर, समय रहते बची जान।"
तवानगर में अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र अरबाज की गर्दन पर अजगर ने कसा शिकंजा! समय रहते साथी और स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देखें पूरा वीडियो...
हर खबर के सटीक और तेज अपडेट्स के लिए @itarsiupdate को फॉलो करें।
5 हैशटैग्स (Hashtags)
#ItarsiUpdate #ItarsiNews #Tawanagar #SnakeRescue #BreakingNewsItarsi
इटारसी के तवानगर में बड़ा हादसा टला! रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्र अरबाज की गर्दन से लिपटा विशालकाय अजगर, समय रहते बची जान।"
तवानगर में अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र अरबाज की गर्दन पर अजगर ने कसा शिकंजा! समय रहते साथी और स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देखें पूरा वीडियो...
हर खबर के सटीक और तेज अपडेट्स के लिए @itarsiupdate को फॉलो करें।
5 हैशटैग्स (Hashtags)
#ItarsiUpdate #ItarsiNews #Tawanagar #SnakeRescue #BreakingNewsItarsi
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.