आठनेर के ट्रेचिंग ग्राउंड में अवैध उत्खनन बिना अनुमति रातों-रात मोरम मिट्टी निकालने का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन आठनेर नगर कांग्रेस कमेटी ने ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर में कथित अवैध मोरम मिट्टी उत्खनन का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से ठेकेदार और स्थानीय लोगों की मिलीभत से ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर से जेसीबी मशीनों एवं डंपरों के माध्यम से बिना किसी वैधानिक अनुमति के रात के समय बड़े पैमाने पर मूरम मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जानी पठान ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड नगर की सार्वजनिक संपत्ति है, लेकिन यहां लगातार अवैध उत्खनन किए जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में जनहानि या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जल्द निष्पक्ष जांच की मांग कर कार्यवाही की बात कही है।
आठनेर के ट्रेचिंग ग्राउंड में अवैध उत्खनन बिना अनुमति रातों-रात मोरम मिट्टी निकालने का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन आठनेर नगर कांग्रेस कमेटी ने ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर में कथित अवैध मोरम मिट्टी उत्खनन का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से ठेकेदार और स्थानीय लोगों की मिलीभत से ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर से जेसीबी मशीनों एवं डंपरों के माध्यम से बिना किसी वैधानिक अनुमति के रात के समय बड़े पैमाने पर मूरम मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जानी पठान ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड नगर की सार्वजनिक संपत्ति है, लेकिन यहां लगातार अवैध उत्खनन किए जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में जनहानि या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जल्द निष्पक्ष जांच की मांग कर कार्यवाही की बात कही है।
- आठनेर के ट्रेचिंग ग्राउंड में अवैध उत्खनन बिना अनुमति रातों-रात मोरम मिट्टी निकालने का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन आठनेर नगर कांग्रेस कमेटी ने ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर में कथित अवैध मोरम मिट्टी उत्खनन का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से ठेकेदार और स्थानीय लोगों की मिलीभत से ट्रेचिंग ग्राउंड परिसर से जेसीबी मशीनों एवं डंपरों के माध्यम से बिना किसी वैधानिक अनुमति के रात के समय बड़े पैमाने पर मूरम मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जानी पठान ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड नगर की सार्वजनिक संपत्ति है, लेकिन यहां लगातार अवैध उत्खनन किए जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में जनहानि या अन्य दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जल्द निष्पक्ष जांच की मांग कर कार्यवाही की बात कही है।1
- *भैंसदेही एसडीएम की जनसुनवाई बन रही औपचारिकता* *आवेदनों पर निराकरण के बजाय मिल रही तारीख* *राजस्व सहित कई विभागों के मामले लंबे समय से लंबित नहीं मिल रहा न्याय* भैंसदेही शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई भैंसदेही में अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। दूर-दराज़ के गांवों से लोग अपना काम-धंधा छोड़कर अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनसुनवाई में पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में उन्हें तत्काल राहत मिलने के बजाय बार-बार अगली तारीख देकर लौटा दिया जाता है। फरियादियों का कहना है कि जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। कई मामलों में शिकायतकर्ता महीनों से लेकर वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई में आवेदन तो स्वीकार कर लिए जाते हैं, लेकिन उनके निराकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी है। वही सामने आ रहा की सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी बताई जा रही हैं। भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी कई प्रकरण एक से दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित पड़े हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बार-बार आवेदन और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस प्रकार न्यायालयों में "तारीख पर तारीख" मिलने की कहावत प्रचलित है, उसी तरह जनसुनवाई में भी फरियादियों को हर बार अगली तारीख देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों का समय, श्रम और आर्थिक संसाधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई को केवल औपचारिक प्रक्रिया न रहने दिया जाए, बल्कि प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। *क्या कहते है नागरिक* शासकीय संपत्ति को तोड़ने वाले के खिलाफ दो बार जनसुनवाई में शिकायत की गई , परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग द्वारा गुमराह किया जा रहा है, साहब की तो कोई सुनता ही नहीं है। अक्षय राठौर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पिछले दो माह से जनसुनवाई के चक्कर काट रहा हु परंतु कोई कार्यवाही हो रही नहीं सुनवाई हो रही है, भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर फरियादियों के साथ केवल छल किया जा रहा है , मुझ जैसे बहुत से शिकायतकर्ता है जो परेशान है , जबकि हमारे जिला कलेक्टर मोहदयजी द्वारा जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं। दिनेश पटेल भैंसदेही जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं के शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती , एसडीएम साहब के निर्देश भी संबंधित विभाग नहीं मानते , विभाग शिकायतकर्ताओं और साहब को भी गुमराह करते है , जिससे शिकायतकर्ता परेशान होते हैं, जबकि एसडीएम साहब ने खुद से शिकायतों के निराकरण पर अपडेट लेना चाहिए , भैंसदेही में जनसुनवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है , जिस पर जिला कलेक्टर महोदय को ध्यान देने की आवश्यकता है। ललित छत्रपाल भैंसदेही जनसुनवाई में तारीख पर तारीख मिलती है पिछले तीन माह से शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, परेशान हो गए तो जनसुनवाई जाना ही छोड़ दिया। मनीष बरहापुर1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट करबला घाट की सकरी पुलिया की रेलिंग टूटी सड़क में गड्ढे बचाने के चक्कर में कही कोई अनहोनी न हो जाए इसके पूर्व पुलिया के गड्ढे भरकर रेलिंग को तत्काल मरम्मत करना चाहिए इस सकरी पुलिया से हजारों वाहन आना जाना करते है।लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने आवश्यकता है1
- गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर मुलताई। नगर के कई इलाकों में कूड़े के अंबार और गंदगी की समस्या आम हो गई है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि बेसहारा मवेशी भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर नगर की इस दयनीय स्थिति की पोल खोल रही है। तस्वीर में एक लावारिस गाय को कीचड़ और प्लास्टिक के कचरे से भरी जगह में भोजन तलाशते खड़े देखा जा सकता है। यह दृश्य स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। मवेशी न केवल गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, बल्कि कचरे में पड़ी प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण वे कूड़े के ढेरों पर निर्भर हो गए हैं। इस स्थिति से न केवल मवेसियों को कष्ट हो रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे और बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल की व्यवस्था करे। गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर मुलताई। नगर के कई इलाकों में कूड़े के अंबार और गंदगी की समस्या आम हो गई है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि बेसहारा मवेशी भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर नगर की इस दयनीय स्थिति की पोल खोल रही है। तस्वीर में एक लावारिस गाय को कीचड़ और प्लास्टिक के कचरे से भरी जगह में भोजन तलाशते खड़े देखा जा सकता है। यह दृश्य स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। मवेशी न केवल गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, बल्कि कचरे में पड़ी प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण वे कूड़े के ढेरों पर निर्भर हो गए हैं। इस स्थिति से न केवल मवेसियों को कष्ट हो रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे और बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल की व्यवस्था करे।2
- गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर गंदगी और कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते बेसहारा मवेशी, प्रशासन की लापरवाही उजागर मुलताई। नगर के कई इलाकों में कूड़े के अंबार और गंदगी की समस्या आम हो गई है, जिससे न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि बेसहारा मवेशी भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर नगर की इस दयनीय स्थिति की पोल खोल रही है। तस्वीर में एक लावारिस गाय को कीचड़ और प्लास्टिक के कचरे से भरी जगह में भोजन तलाशते खड़े देखा जा सकता है। यह दृश्य स्वच्छ भारत अभियान के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। मवेशी न केवल गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं, बल्कि कचरे में पड़ी प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है। बेसहारा पशुओं के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण वे कूड़े के ढेरों पर निर्भर हो गए हैं। इस स्थिति से न केवल मवेसियों को कष्ट हो रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे और बेसहारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल की व्यवस्था करे।1
- बैतूल जिले के विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल बोरदेही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल बैतूल जिले के विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं (जच्चा) और नवजात शिशुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों की संख्या के मुकाबले अस्पताल में बेड की व्यवस्था बेहद कम है। कई बार मरीजों को फर्श पर या अन्य अस्पतालों में रेफर होने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। बारिश के मौसम में अस्पताल परिसर और भवन की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे सांप और बिच्छू निकलने का खतरा बना रहता है। ऐसे हालात में मरीजों और उनके परिजनों में हमेशा भय का माहौल रहता है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेडों की संख्या बढ़ाई जाए, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अस्पताल परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। अब सवाल यह है कि **क्या स्वास्थ्य विभाग समय रहते इस ओर ध्यान देगा, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा?** बाइट --- भाजपा नेता रोशन भम्मकर1
- 5 लाख की चोरी का दूसरा ईनामी आरोपी गिरफ्तार, शाहपुर पुलिस ने छिंदवाड़ा से दबोचा, ₹10 हजार के इनामी आदतन नकबजन को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा, बैतूल बाजार में भी चोरी की वारदातें कबूलीं बैतूल। शाहपुर पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी आरोपी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू (38) निवासी ग्राम नीलकंठी, जिला छिंदवाड़ा को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी आदतन नकबजन है और उसके खिलाफ छिंदवाड़ा सहित अन्य सीमावर्ती जिलों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को ग्राम सालीमेट निवासी रश्मि धुर्वे के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 331(3) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, डॉग स्क्वॉड, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहले आरोपी जितेन्द्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने साथी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू के साथ चोरी करना स्वीकार किया था। इसके बाद फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी कृष्ण कुमार चौरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शाहपुर क्षेत्र की चोरी के अलावा बैतूल बाजार क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इन मामलों में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ और विवेचना जारी है। पुलिस ने पूर्व कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात तथा वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार सहित लगभग ₹5 लाख मूल्य का मशरूका बरामद कर लिया था। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमरे, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी भौंरा नीरज खरे, स.उ.नि. भरतनाथ सिंह, आरक्षक धीरज काले, जयकिशन विश्वकर्मा एवं सलमान शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को देने की अपील की है।2