logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण विकास ना होने की समस्या

7 hrs ago
user_Rajendra Chauhan
Rajendra Chauhan
Seoni-Malwa, Narmadapuram•
7 hrs ago

ग्रामीण विकास ना होने की समस्या

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोहागपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया नर्मदा पुरम: थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आरोपी राजा साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1), 296 (बी), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 04.03.26 को बडी नहर के पास ग्राम निभौरा में अज्ञात पुरुष का शव मिला था, जिसकी पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में परिजनों, चश्मदीदों, पीएम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंगपंचमी के दिन भूरा और उसका दोस्त राजा साहू तथा सन्नी साहू के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। शराब पीते वक्त राजा साहू और भूरा के बीच विवाद हुआ और नहर पार करते समय राजा साहू ने भूरा को धक्का देकर नहर में गिरा दिया, जिससे भूरा की मृत्यु हो गई। आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, विवेक यादव, मुकेश नामदेव, गणेश राय, मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    1
    सोहागपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया 

नर्मदा पुरम: थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आरोपी राजा साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1), 296 (बी), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। 

मामले की जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 04.03.26 को बडी नहर के पास ग्राम निभौरा में अज्ञात पुरुष का शव मिला था, जिसकी पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में परिजनों, चश्मदीदों, पीएम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंगपंचमी के दिन भूरा और उसका दोस्त राजा साहू तथा सन्नी साहू के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। शराब पीते वक्त राजा साहू और भूरा के बीच विवाद हुआ और नहर पार करते समय राजा साहू ने भूरा को धक्का देकर नहर में गिरा दिया, जिससे भूरा की मृत्यु हो गई। आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। 

इस मामले में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, विवेक यादव, मुकेश नामदेव, गणेश राय, मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।
    1
    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा
कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की। इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया। शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया। "सेवा का विशेष प्रकल्प"- तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏 भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।
    1
    भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)- 
प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में  
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की  
और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की।
इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  
साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले  
विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया।
शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया  
और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया।
"सेवा का विशेष प्रकल्प"-  
तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर  
राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी  भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया।  
साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई।  
यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है।
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने  
शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। 
कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ,  
जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏  
भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट करबला घाट की सकरी पुलिया की रेलिंग टूटी सड़क में गड्ढे बचाने के चक्कर में कही कोई अनहोनी न हो जाए इसके पूर्व पुलिया के गड्ढे भरकर रेलिंग को तत्काल मरम्मत करना चाहिए इस सकरी पुलिया से हजारों वाहन आना जाना करते है।लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने आवश्यकता है
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट

करबला घाट की सकरी पुलिया की
रेलिंग टूटी सड़क में गड्ढे बचाने के
चक्कर में कही कोई अनहोनी न 
हो जाए इसके पूर्व पुलिया के गड्ढे
भरकर रेलिंग को तत्काल मरम्मत
करना चाहिए इस सकरी पुलिया
से हजारों वाहन आना जाना करते
है।लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं 
दिया जा रहा प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने
आवश्यकता है
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर खातेगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनीवाला दरबार पहुंचे। साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता कर गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया। गुरु के चरणों में झुके शिष्यों के शीश, गुरुजनों को किया नमन कन्नौद । गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर खातेगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनीवाला दरबार पहुंचे। साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता कर गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया। महोत्सव के अंतर्गत गुरु पूजन, गुरु दीक्षा, पौधारोपण, कन्या पूजन, भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक जीवन में गुरु के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निकली निशान यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। गुरु की सेवा ही सच्चा धर्म, सेवा से ही गुरु होते हैं प्रसन्न : गुरुदेव दादा भाई गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स में साधक संत गुरुदेव दादा भाई ने उपस्थित भक्तों एवं शिष्य परिवार को अपने आशीर्वचनों से अभिभूत किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही गुरु को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा माध्यम है तथा सद्गुरु की निस्वार्थ सेवा ही सच्चा धर्म है। गुरुदेव दादा भाई ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं और जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो शिष्य श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव से अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है। उन्होंने सभी भक्तों से गुरु के उपदेशों को जीवन में उतारने, मानव सेवा, परोपकार, सत्संग और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु चरणों में श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। रात्रि में आयोजित श्री दादाजी नाम संकीर्तन भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर गूंज उठे— "भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहर जी का नाम..." भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महाप्रसादी (भंडारे) में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ मनाया।
    4
    गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर खातेगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनीवाला दरबार पहुंचे। साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता कर गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया।
गुरु के चरणों में झुके शिष्यों के शीश, गुरुजनों को किया नमन
कन्नौद । गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर खातेगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनीवाला दरबार पहुंचे। साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता कर गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया।
महोत्सव के अंतर्गत गुरु पूजन, गुरु दीक्षा, पौधारोपण, कन्या पूजन, भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक जीवन में गुरु के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर निकली निशान यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। 
गुरु की सेवा ही सच्चा धर्म, सेवा से ही गुरु होते हैं प्रसन्न : गुरुदेव दादा भाई
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स में साधक संत गुरुदेव दादा भाई ने उपस्थित भक्तों एवं शिष्य परिवार को अपने आशीर्वचनों से अभिभूत किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही गुरु को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा माध्यम है तथा सद्गुरु की निस्वार्थ सेवा ही सच्चा धर्म है।
गुरुदेव दादा भाई ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं और जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो शिष्य श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव से अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है।
उन्होंने सभी भक्तों से गुरु के उपदेशों को जीवन में उतारने, मानव सेवा, परोपकार, सत्संग और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु चरणों में श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की।
रात्रि में आयोजित श्री दादाजी नाम संकीर्तन भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर गूंज उठे—
"भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहर जी का नाम..."
भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महाप्रसादी (भंडारे) में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ मनाया।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम में सांसद दर्शनसिंह चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला गहरा गया है। बीजेपी नगर मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 'इटारसी / एमपी अपडेट' भी इस तरह की अमर्यादित और भ्रामक पोस्ट की कड़े शब्दों में निंदा करता है। ​Hashtags: ​#ItarsiNews #MpUpdate #Itarsi #Narmadapuram #MadhyaPradeshNews नर्मदापुरम में सांसद दर्शनसिंह चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला गहरा गया है। बीजेपी नगर मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 'इटारसी / एमपी अपडेट' भी इस तरह की अमर्यादित और भ्रामक पोस्ट की कड़े शब्दों में निंदा करता है। ​Hashtags: ​#ItarsiNews #MpUpdate #Itarsi #Narmadapuram #MadhyaPradeshNews
    1
    नर्मदापुरम में सांसद दर्शनसिंह चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला गहरा गया है। बीजेपी नगर मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 'इटारसी / एमपी अपडेट' भी इस तरह की अमर्यादित और भ्रामक पोस्ट की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
​Hashtags:
​#ItarsiNews #MpUpdate #Itarsi #Narmadapuram #MadhyaPradeshNews
नर्मदापुरम में सांसद दर्शनसिंह चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला गहरा गया है। बीजेपी नगर मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 'इटारसी / एमपी अपडेट' भी इस तरह की अमर्यादित और भ्रामक पोस्ट की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
​Hashtags:
​#ItarsiNews #MpUpdate #Itarsi #Narmadapuram #MadhyaPradeshNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार,जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने में तस्करी का तीसरा मामला राजस्थान पासिंग वाहन से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका कन्नौद/देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस की मदद से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग होने से अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध सागौन लकड़ी और वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है
    4
    वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई
अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार,जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने में तस्करी का तीसरा मामला
राजस्थान पासिंग वाहन से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका
कन्नौद/देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस की मदद से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग होने से अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। 
वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध सागौन लकड़ी और वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कृष्णा कुमार चौरे आदतन अपराधी को छिंदवाड़ा से शाहपुर पुलिस ने क्या गिरफ्तार एक आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
    1
    कृष्णा कुमार चौरे आदतन अपराधी को छिंदवाड़ा से शाहपुर पुलिस ने क्या गिरफ्तार एक आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.