logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोहागपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया नर्मदा पुरम: थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आरोपी राजा साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1), 296 (बी), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 04.03.26 को बडी नहर के पास ग्राम निभौरा में अज्ञात पुरुष का शव मिला था, जिसकी पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में परिजनों, चश्मदीदों, पीएम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंगपंचमी के दिन भूरा और उसका दोस्त राजा साहू तथा सन्नी साहू के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। शराब पीते वक्त राजा साहू और भूरा के बीच विवाद हुआ और नहर पार करते समय राजा साहू ने भूरा को धक्का देकर नहर में गिरा दिया, जिससे भूरा की मृत्यु हो गई। आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, विवेक यादव, मुकेश नामदेव, गणेश राय, मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

12 hrs ago
user_Lakhan Singh
Lakhan Singh
Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

सोहागपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया नर्मदा पुरम: थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आरोपी राजा साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1), 296 (बी), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 04.03.26 को बडी नहर के पास ग्राम निभौरा में अज्ञात पुरुष का शव मिला था, जिसकी पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में परिजनों, चश्मदीदों, पीएम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंगपंचमी के दिन भूरा और उसका दोस्त राजा साहू तथा सन्नी साहू के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। शराब पीते वक्त राजा साहू और भूरा के बीच विवाद हुआ और नहर पार करते समय राजा साहू ने भूरा को धक्का देकर नहर में गिरा दिया, जिससे भूरा की मृत्यु हो गई। आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, विवेक यादव, मुकेश नामदेव, गणेश राय, मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • किसानों की बड़ी जीत: 60% मूंग खरीदी, ई टोकन व्यवस्था पर रोक स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक, समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ी नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग उपार्जन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। किसान नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों के लगातार आंदोलन से सरकार दबाव में आई और पहले 25 प्रतिशत तय की गई मूंग खरीदी को बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है। टोकन व्यवस्था समाप्त, किसानों को मिलेगी राहत हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने किसानों की प्रमुख मांगों में मूंग शामिल ई टोकन व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। इससे किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार और तकनीकी परेशानियों से राहत मिलेगी। स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपन उपज बेचने के लिए पंजीयन और स्लॉट बुकिंग कर सकें। समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इससे किसानों को अपनी मूंग उपज समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने क्या कहा कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मूंग की 25 प्रतिशत मात्रा समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना निर्धारित था, लेकिन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। कसाना ने कहा कि स्लॉट बुकिंग और उपार्जन तिथि बढ़ाने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा तथा खरीदी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त किया सरकार के इन निर्णयों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। भोपाल कूच और विभिन्न स्थानों पर चल रहे धरना-प्रदर्शन अब समाप्त कर दिए गए हैं तथा आंदोलन में शामिल किसान अपने-अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। हरपाल सिंह सोलंकी बोले- यह किसानों की एकजुटता की जीत हरपाल सिंह सोलंकी ने इसे किसानों की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा फिर से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। जिले में राहत और संतोष का माहौल उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में इस वर्ष मूंग का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ है। सीमित खरीदी और टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी थी, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा था। सरकार के नए फैसलों के बाद जिले के किसानों में राहत और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    किसानों की बड़ी जीत: 60% मूंग खरीदी, ई टोकन व्यवस्था पर रोक 
स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक, समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ी
नर्मदापुरम। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के बाद सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग उपार्जन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। किसान नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानों के लगातार आंदोलन से सरकार दबाव में आई और पहले 25 प्रतिशत तय की गई मूंग खरीदी को बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है।
टोकन व्यवस्था समाप्त, किसानों को मिलेगी राहत
हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने किसानों की प्रमुख मांगों  में मूंग शामिल ई टोकन व्यवस्था भी समाप्त कर दी है। इससे किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार और तकनीकी परेशानियों से राहत मिलेगी।
स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी
सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपन उपज बेचने के लिए पंजीयन और स्लॉट बुकिंग कर सकें।
समर्थन मूल्य खरीदी 20 अगस्त तक
उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। इससे किसानों को अपनी मूंग उपज समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने क्या कहा
कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मूंग की 25 प्रतिशत मात्रा समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जाना निर्धारित था, लेकिन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
कसाना ने कहा कि स्लॉट बुकिंग और उपार्जन तिथि बढ़ाने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा तथा खरीदी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त किया
सरकार के इन निर्णयों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। भोपाल कूच और विभिन्न स्थानों पर चल रहे धरना-प्रदर्शन अब समाप्त कर दिए गए हैं तथा आंदोलन में शामिल किसान अपने-अपने घरों के लिए लौट रहे हैं।
हरपाल सिंह सोलंकी बोले- यह किसानों की एकजुटता की जीत
हरपाल सिंह सोलंकी ने इसे किसानों की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा फिर से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
जिले में राहत और संतोष का माहौल
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में इस वर्ष मूंग का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ है। सीमित खरीदी और टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी थी, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा था। सरकार के नए फैसलों के बाद जिले के किसानों में राहत और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की। इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया। शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया। "सेवा का विशेष प्रकल्प"- तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏 भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।
    1
    भगवान दक्ष प्रजापति जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)- 
प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज का जन्मोत्सव स्थानीय संस्कार गार्डन में  
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाजबंधुओं ने एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की  
और समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं उन्नति की कामना की।
इस पावन अवसर पर समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  
साथ ही अपनी कला और हुनर से समाज का नाम रोशन करने वाले  
विशिष्ट मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया गया।
शासकीय सेवा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया  
और उन्हें सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया गया।
"सेवा का विशेष प्रकल्प"-  
तहसील अध्यक्ष श्री कमलेश मालवीय जी एवं प्रजापति समाज द्वारा भगवान दक्ष महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर  
राम रहीम रोटी बैंक में जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी  भिजवाकर सराहनीय कार्य किया गया।  
साथ ही आगामी भोजन व्यवस्था हेतु तेल, चावल, दाल मिर्च-मसाले, सब्जी आदि खाद्य सामग्री भी भेंट की गई।  
यह सेवा कार्य समाज की करुणा और समर्पण का प्रतीक है।
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने  
शिक्षा, एकजुटता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान पर बल दिया। 
कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ,  
जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रजापति समाज के इस अनुकरणीय आयोजन को कोटि-कोटि साधुवाद 👏  
भगवान दक्ष महाराज सभी पर कृपा बनाए रखें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्रामीण विकास ना होने की समस्या
    1
    ग्रामीण विकास  ना होने की समस्या
    user_Rajendra Chauhan
    Rajendra Chauhan
    Seoni-Malwa, Narmadapuram•
    9 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया नर्मदा पुरम: थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आरोपी राजा साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1), 296 (बी), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 04.03.26 को बडी नहर के पास ग्राम निभौरा में अज्ञात पुरुष का शव मिला था, जिसकी पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में परिजनों, चश्मदीदों, पीएम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंगपंचमी के दिन भूरा और उसका दोस्त राजा साहू तथा सन्नी साहू के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। शराब पीते वक्त राजा साहू और भूरा के बीच विवाद हुआ और नहर पार करते समय राजा साहू ने भूरा को धक्का देकर नहर में गिरा दिया, जिससे भूरा की मृत्यु हो गई। आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, विवेक यादव, मुकेश नामदेव, गणेश राय, मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    1
    सोहागपुर पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार किया 

नर्मदा पुरम: थाना सोहागपुर पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्णा एस. थोटा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। आरोपी राजा साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 धारा 103(1), 296 (बी), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। 

मामले की जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 04.03.26 को बडी नहर के पास ग्राम निभौरा में अज्ञात पुरुष का शव मिला था, जिसकी पहचान विनोद उर्फ भूरा मेहरा (19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में परिजनों, चश्मदीदों, पीएम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि रंगपंचमी के दिन भूरा और उसका दोस्त राजा साहू तथा सन्नी साहू के साथ नहर किनारे पार्टी कर रहे थे। शराब पीते वक्त राजा साहू और भूरा के बीच विवाद हुआ और नहर पार करते समय राजा साहू ने भूरा को धक्का देकर नहर में गिरा दिया, जिससे भूरा की मृत्यु हो गई। आरोपी राजा साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया। 

इस मामले में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, विवेक यादव, मुकेश नामदेव, गणेश राय, मनोहर दायमा, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार और विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पिपरिया पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया पिपरिया : थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने पचमढ़ी रोड बस स्टैंड पर राहगीर सुग्रीव भल्लावी से लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। सुग्रीव भल्लावी ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को सुबह वह अपने पिता के साथ धान लगाने के काम से लौटते समय बस स्टैंड पर पेशाब करने गया था, तभी दो आरोपियों ने उसका गला दबाकर 17000 रुपये और आधार कार्ड लूट लिया। इस घटना की रिपोर्ट के बाद थाना स्टेशन रोड पिपरिया में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्ण थोटा (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन और अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया श्री मोहित कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार की टीम ने 30 CCTV फुटेज की जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। 29 जुलाई को आरोपियों नवल कुचबंदिया और भोला कहार को लूट के पैसे के विवाद के कारण गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने लूट की बात स्वीकार की और फरियादी का आधार कार्ड व 15000 रुपये बरामद हुए। नवल कुचबंदिया के खिलाफ थाना स्टेशन रोड पिपरिया में 9 अन्य अपराध भी दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    1
    पिपरिया पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया 

पिपरिया : थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने पचमढ़ी रोड बस स्टैंड पर राहगीर सुग्रीव भल्लावी से लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। सुग्रीव भल्लावी ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को सुबह वह अपने पिता के साथ धान लगाने के काम से लौटते समय बस स्टैंड पर पेशाब करने गया था, तभी दो आरोपियों ने उसका गला दबाकर 17000 रुपये और आधार कार्ड लूट लिया। इस घटना की रिपोर्ट के बाद थाना स्टेशन रोड पिपरिया में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्ण थोटा (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन और अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया श्री मोहित कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार की टीम ने 30 CCTV फुटेज की जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। 29 जुलाई को आरोपियों नवल कुचबंदिया और भोला कहार को लूट के पैसे के विवाद के कारण गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने लूट की बात स्वीकार की और फरियादी का आधार कार्ड व 15000 रुपये बरामद हुए। नवल कुचबंदिया के खिलाफ थाना स्टेशन रोड पिपरिया में 9 अन्य अपराध भी दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.