logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग : बागेश्वर से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे विशाल कांवड़ यात्रा का ग्रोवर परिवार ने किया आत्मीय स्वागत दिनांक : 10 08 26 लोकेशन : कटनी संवाददाता : ज्योति तिवारी एंकर एंट्रो : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। वॉइस ओवर : कटनी के पुरैनी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने पर ग्रोवर परिवार द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। इस पुण्य अवसर पर मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वहीं कांवड़ियों एवं मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बाइट 1 : कन्हैया तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बाइट 2 : रंजन(बाबू) ग्रोवर, आयोजक

2 hrs ago
user_ज्योति तिवारी मीडिया
ज्योति तिवारी मीडिया
कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

स्लग : बागेश्वर से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे विशाल कांवड़ यात्रा का ग्रोवर परिवार ने किया आत्मीय स्वागत दिनांक : 10 08 26 लोकेशन : कटनी संवाददाता : ज्योति तिवारी एंकर एंट्रो : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। वॉइस ओवर : कटनी के पुरैनी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने पर ग्रोवर परिवार द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। इस पुण्य अवसर पर मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वहीं कांवड़ियों एवं मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बाइट 1 : कन्हैया तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बाइट 2 : रंजन(बाबू) ग्रोवर, आयोजक

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान मवेशियों एवं ऑटो वाहनों पर लगाए गए रेडियम, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 69 चालान एवं ₹45,200 समन शुल्क वसूल कटनी, दिनांक 13 अगस्त 2026। सड़क सुरक्षा एवं रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत यातायात थाना के समीप सयाना मोड़ पर सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले एवं शरीर पर रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गईं, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी स्पष्ट दिखाई दे सकें और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके उपरांत यातायात पुलिस टीम मिशन चौक पहुंची, जहां ऑटो रिक्शा वाहनों पर रेडियम लगाए गए, ताकि रात्रि में उनकी दृश्यता बढ़ सके। साथ ही पूर्व में ऑटो वाहनों में लगाए गए स्कैनर (QR) कोड के संबंध में ऑटो चालकों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि यात्री अपने मोबाइल फोन से कोड स्कैन कर ऑटो एवं चालक की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनती है। विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सघन निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तथा शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दिनांक 12.08.2026 को की गई मोटर व्हीकल एक्ट की चालानी कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है— - धारा 185 (शराब पीकर वाहन चलाना) – 01 - बिना सीट बेल्ट – 02 - बिना हेलमेट – 04 - बिना नंबर प्लेट – 06 - तीन सवारी – 08 - मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना – 11 - नो पार्किंग – 17 - बिना फिटनेस – 02 - अन्य धाराओं में कार्रवाई – 18 कुल चालानी कार्रवाई – 69 कुल समन शुल्क – ₹45,200/- निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विशेष रूप से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मवेशियों एवं वाहनों पर रेडियम लगाने, ऑटो में QR सुरक्षा प्रणाली का उपयोग बढ़ाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
    3
    रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान
रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान
मवेशियों एवं ऑटो वाहनों पर लगाए गए रेडियम, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 69 चालान एवं ₹45,200 समन शुल्क वसूल
कटनी, दिनांक 13 अगस्त 2026।
सड़क सुरक्षा एवं रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत यातायात थाना के समीप सयाना मोड़ पर सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले एवं शरीर पर रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गईं, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी स्पष्ट दिखाई दे सकें और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इसके उपरांत यातायात पुलिस टीम मिशन चौक पहुंची, जहां ऑटो रिक्शा वाहनों पर रेडियम लगाए गए, ताकि रात्रि में उनकी दृश्यता बढ़ सके। साथ ही पूर्व में ऑटो वाहनों में लगाए गए स्कैनर (QR) कोड के संबंध में ऑटो चालकों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि यात्री अपने मोबाइल फोन से कोड स्कैन कर ऑटो एवं चालक की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनती है।
विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सघन निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तथा शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान दिनांक 12.08.2026 को की गई मोटर व्हीकल एक्ट की चालानी कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
- धारा 185 (शराब पीकर वाहन चलाना) – 01
- बिना सीट बेल्ट – 02
- बिना हेलमेट – 04
- बिना नंबर प्लेट – 06
- तीन सवारी – 08
- मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना – 11
- नो पार्किंग – 17
- बिना फिटनेस – 02
- अन्य धाराओं में कार्रवाई – 18
कुल चालानी कार्रवाई – 69
कुल समन शुल्क – ₹45,200/-
निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विशेष रूप से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मवेशियों एवं वाहनों पर रेडियम लगाने, ऑटो में QR सुरक्षा प्रणाली का उपयोग बढ़ाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
    user_पत्रकार असलम खान
    पत्रकार असलम खान
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी वन मंडल ने रचा इतिहास: 47 स्थानों पर रोपे गए 11.5 लाख पौधे, आधुनिक तकनीकों से दिया वैज्ञानिक स्वरूप insta I'd newsstar.mp कटनी (न्यूज़ स्टार)। मध्य प्रदेश वन विभाग की कटनी वन मंडल इकाई ने इस वर्ष के पौधरोपण सीजन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है। जिले के वन क्षेत्रों में 47 प्रमुख स्थलों का चयन कर रिकॉर्ड 11.5 लाख (साढ़े ग्यारह लाख) पौधे रोपे गए हैं। खास बात यह है कि इस बार विभाग ने केवल संख्या बल पर ध्यान न देकर पौधरोपण को वैज्ञानिक और सतत स्वरूप प्रदान करने पर विशेष जोर दिया है। जैविक पोषण और जीवामृत का हुआ उपयोग पौधों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पौधरोपण स्थलों पर ही 50 कम्पोस्ट गड्ढे तैयार किए गए। इनमें वन भूमि की जैविक सामग्री, गोबर स्लरी और ऊपरी मिट्टी के मिश्रण से शुद्ध जैविक खाद बनाई गई। इसके साथ ही, लगभग 9,400 लीटर जीवामृत तैयार कर पौधों में डाला गया। इससे न केवल रासायनिक खादों पर निर्भरता खत्म हुई, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और सूक्ष्मजीवी तंत्र में भी सुधार देखा जा रहा है। ड्रोन से निगरानी और प्लास्टिक प्रदूषण पर नकेल कार्य में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी 47 स्थलों की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौधरोपण के बाद बची सभी प्लास्टिक पॉलीबैग्स को सुरक्षित तरीके से एकत्र कर निपटाया गया, जिससे वन क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण का खतरा टल गया। ग्रीन फेंसिंग और जल संरक्षण के उपाय हरित बाड़ (Green Fencing): सुरक्षा के लिहाज से बाड़ के किनारों पर 32,500 बांस और 2,500 सलई स्टम्प लगाए गए हैं। यह बाड़ न केवल वनों की रक्षा करेगी, बल्कि भविष्य में स्थानीय ग्रामीणों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी साबित होगी। चेक डैम: वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से 55 ब्रशवुड चेक डैम (Brushwood Check Dams) का निर्माण किया गया है। 600 किलो स्थानीय बीजों का रोपण स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए जंगलों से ही लगभग 600 किलोग्राम प्राकृतिक बीज एकत्र कर रोपे गए। इनमें मुख्य रूप से नीम, आँवला, करंज, अमलतास, इमली, हर्रा, सीताफल और महुआ जैसी औषधीय व उपयोगी प्रजातियाँ शामिल हैं। न्यूज़ स्टार की रिपोर्ट: वन अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक तकनीक, जल संरक्षण और स्थानीय प्रजातियों के समावेश से तैयार किया गया यह मॉडल कटनी के पर्यावरण को समृद्ध करने के साथ-साथ आने वाले समय में ग्रामीण आजीविका को भी मजबूत आधार प्रदान करेगा।
    1
    कटनी वन मंडल ने रचा इतिहास: 47 स्थानों पर रोपे गए 11.5 लाख पौधे, आधुनिक तकनीकों से दिया वैज्ञानिक स्वरूप insta I'd newsstar.mp
कटनी (न्यूज़ स्टार)।
मध्य प्रदेश वन विभाग की कटनी वन मंडल इकाई ने इस वर्ष के पौधरोपण सीजन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल कायम की है। जिले के वन क्षेत्रों में 47 प्रमुख स्थलों का चयन कर रिकॉर्ड 11.5 लाख (साढ़े ग्यारह लाख) पौधे रोपे गए हैं। खास बात यह है कि इस बार विभाग ने केवल संख्या बल पर ध्यान न देकर पौधरोपण को वैज्ञानिक और सतत स्वरूप प्रदान करने पर विशेष जोर दिया है।
जैविक पोषण और जीवामृत का हुआ उपयोग
पौधों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पौधरोपण स्थलों पर ही 50 कम्पोस्ट गड्ढे तैयार किए गए। इनमें वन भूमि की जैविक सामग्री, गोबर स्लरी और ऊपरी मिट्टी के मिश्रण से शुद्ध जैविक खाद बनाई गई।
इसके साथ ही, लगभग 9,400 लीटर जीवामृत तैयार कर पौधों में डाला गया। इससे न केवल रासायनिक खादों पर निर्भरता खत्म हुई, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और सूक्ष्मजीवी तंत्र में भी सुधार देखा जा रहा है।
ड्रोन से निगरानी और प्लास्टिक प्रदूषण पर नकेल
कार्य में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी 47 स्थलों की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौधरोपण के बाद बची सभी प्लास्टिक पॉलीबैग्स को सुरक्षित तरीके से एकत्र कर निपटाया गया, जिससे वन क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण का खतरा टल गया।
ग्रीन फेंसिंग और जल संरक्षण के उपाय
हरित बाड़ (Green Fencing): सुरक्षा के लिहाज से बाड़ के किनारों पर 32,500 बांस और 2,500 सलई स्टम्प लगाए गए हैं। यह बाड़ न केवल वनों की रक्षा करेगी, बल्कि भविष्य में स्थानीय ग्रामीणों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी साबित होगी।  
चेक डैम: वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से 55 ब्रशवुड चेक डैम (Brushwood Check Dams) का निर्माण किया गया है।
600 किलो स्थानीय बीजों का रोपण
स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए जंगलों से ही लगभग 600 किलोग्राम प्राकृतिक बीज एकत्र कर रोपे गए। इनमें मुख्य रूप से नीम, आँवला, करंज, अमलतास, इमली, हर्रा, सीताफल और महुआ जैसी औषधीय व उपयोगी प्रजातियाँ शामिल हैं।
न्यूज़ स्टार की रिपोर्ट: वन अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक तकनीक, जल संरक्षण और स्थानीय प्रजातियों के समावेश से तैयार किया गया यह मॉडल कटनी के पर्यावरण को समृद्ध करने के साथ-साथ आने वाले समय में ग्रामीण आजीविका को भी मजबूत आधार प्रदान करेगा।
    user_न्यूजSTAR rishab
    न्यूजSTAR rishab
    Media and information sciences faculty कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी नगर //- माँ काली के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। कटनी के डीठवारा छैघरा में विराजी माँ काली का मंदिर आस्था और भक्ति का पावन केंद्र है। यहाँ माँ काली के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की श्रद्धा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माँ के दरबार में प्रार्थना करने वाले भक्तों पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। माँ काली के चरणों में शीश झुकाकर हर भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है। जय माँ काली।🙏💞🌺
    1
    कटनी नगर //-
माँ काली के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं।
कटनी के डीठवारा छैघरा में विराजी माँ काली का मंदिर आस्था और भक्ति का पावन केंद्र है। यहाँ माँ काली के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचते हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की श्रद्धा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माँ के दरबार में प्रार्थना करने वाले भक्तों पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। माँ काली के चरणों में शीश झुकाकर हर भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है। जय माँ काली।🙏💞🌺
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिनांक 13/08/2026 💥 *“हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत थाना कुठला जिला कटनी पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा - 2026” अभियान अन्तर्गत थाना कुठला जिला कटनी के द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ- साथ स्थानीय गणमान्य नागरिको एवं व्यापारियों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की । वाहन रैली में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया । तिरंगा ध्वज के साथ पुलिस वाहनों द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पुरैनी तिराहा, पन्ना तिराहा, इन्द्रानगर एवं सार्वजनिक स्थानों से भ्रमण कर आमजन को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया । रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता , अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के सम्बंध में जागरूक किया गया । आम नागरिकों से अपील की गई कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाएं । रैली के दौरान नागरिकों में भी अभियान के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक सहभागिता देखने को मिली । इस अवसर पर थाना प्रभारी कुठला अखलेश दाहिया ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि कुठला पुलिस द्वारा आयोजित वाहन रैली का उद्देश्य क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना तथा आमजन को अभियान से जोड़ना है, साथ ही यह भी बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान में सहभागी बनें, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें ।
    4
    दिनांक 13/08/2026

💥 *“हर घर तिरंगा अभियान – 2026” के अंतर्गत थाना कुठला जिला कटनी पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली 

💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा - 2026” अभियान अन्तर्गत थाना कुठला जिला कटनी के द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ- साथ स्थानीय गणमान्य नागरिको एवं व्यापारियों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।  वाहन रैली में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया । तिरंगा ध्वज के साथ पुलिस वाहनों द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पुरैनी तिराहा, पन्ना तिराहा, इन्द्रानगर एवं सार्वजनिक स्थानों से भ्रमण कर आमजन को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया ।
रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता , अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के सम्बंध में जागरूक किया गया । आम नागरिकों से अपील की गई कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाएं । रैली के दौरान नागरिकों में भी अभियान के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक सहभागिता देखने को मिली ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी कुठला अखलेश दाहिया ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि कुठला पुलिस द्वारा आयोजित वाहन रैली का उद्देश्य क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना तथा आमजन को अभियान से जोड़ना है, साथ ही यह भी बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान में सहभागी बनें, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें ।
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी* सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे। सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
    1
    *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी*
सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई।
जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे।
सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
    user_Sumit Mailk
    Sumit Mailk
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कटनी नगर//- स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ प्रदर्शन कटनी, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे। रिहर्सल में सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज
    4
    कटनी नगर//-
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित
अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ प्रदर्शन
कटनी, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
रिहर्सल में सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।* स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*स्पेन में 1 मिनट के लिए गायब हुआ सूरज, हैरान रह गई दुनिया।*
स्पेन के तारागोना में पूर्ण सूर्य ग्रहण से दिन में ही अंधेरा छा गया। यहाँ करीब 1 मिनट तक सूर्य पूरी तरह छिपा रहा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अचानक तापमान गिर गया और आसमान में खूबसूरत 'डायमंड रिंग' का नजारा दिखाई दिया।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्लग : बागेश्वर से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे विशाल कांवड़ यात्रा का ग्रोवर परिवार ने किया आत्मीय स्वागत दिनांक : 10 08 26 लोकेशन : कटनी संवाददाता : ज्योति तिवारी एंकर एंट्रो : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। वॉइस ओवर : कटनी के पुरैनी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने पर ग्रोवर परिवार द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। इस पुण्य अवसर पर मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वहीं कांवड़ियों एवं मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बाइट 1 : कन्हैया तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बाइट 2 : रंजन(बाबू) ग्रोवर, आयोजक
    1
    स्लग : 
बागेश्वर से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
 विशाल कांवड़ यात्रा का ग्रोवर परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

दिनांक : 10 08 26
लोकेशन : कटनी 
संवाददाता : ज्योति तिवारी 
एंकर एंट्रो : 
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली।
वॉइस ओवर  : 
कटनी के पुरैनी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंची।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने पर ग्रोवर परिवार द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा।
इस पुण्य अवसर पर मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वहीं कांवड़ियों एवं मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
बाइट 1 : कन्हैया तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष 
बाइट 2 : 
रंजन(बाबू) ग्रोवर, आयोजक
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.