गढ़वा जिले के रंका प्रखंड स्थित भलुवानी मॉडल आंगनवाड़ी का अध्ययन करने के लिए तिलड़ग पंचायत के गिजना आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, माता समिति के सदस्यों और समुदाय के प्रतिनिधियों के लिए एक एक्सपोज़र विज़िट का सफल आयोजन किया गया। लार्सन एंड टुब्रो के सहयोग से संचालित "नई दिशा" परियोजना के तहत बदलाव फोंडेशन द्वारा आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वच्छ, बाल-मित्र और गुणवत्तापूर्ण आंगनवाड़ी मॉडल से परिचित कराना था। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मॉडल आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं, बच्चों के पोषण, स्वच्छता, खेल आधारित शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को बेहद करीब से देखा और समझा। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि एक सुव्यवस्थित आंगनवाड़ी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ उठाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने बदलाव फोंडेशन के कार्यालय का भी दौरा किया, जहां वीडियो और फोटोग्राफ्स के माध्यम से मॉडल आंगनवाड़ी के सफल प्रयासों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस प्रेरक कार्यक्रम का संचालन नेहा कुमारी, अभिजीत, मनोज कुमार एवं हुस्ना ने किया।
गढ़वा जिले के रंका प्रखंड स्थित भलुवानी मॉडल आंगनवाड़ी का अध्ययन करने के लिए तिलड़ग पंचायत के गिजना आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, माता समिति के सदस्यों और समुदाय के प्रतिनिधियों के लिए एक एक्सपोज़र विज़िट का सफल आयोजन किया गया। लार्सन एंड टुब्रो के सहयोग से संचालित "नई दिशा" परियोजना के तहत बदलाव फोंडेशन द्वारा आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वच्छ, बाल-मित्र और गुणवत्तापूर्ण आंगनवाड़ी मॉडल से परिचित कराना था। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मॉडल आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं, बच्चों के पोषण, स्वच्छता, खेल आधारित शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को बेहद करीब से देखा और समझा। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि एक सुव्यवस्थित आंगनवाड़ी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ उठाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने बदलाव फोंडेशन के कार्यालय का भी दौरा किया, जहां वीडियो और फोटोग्राफ्स के माध्यम से मॉडल आंगनवाड़ी के सफल प्रयासों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस प्रेरक कार्यक्रम का संचालन नेहा कुमारी, अभिजीत, मनोज कुमार एवं हुस्ना ने किया।
- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड स्थित भलुवानी मॉडल आंगनवाड़ी का अध्ययन करने के लिए तिलड़ग पंचायत के गिजना आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, माता समिति के सदस्यों और समुदाय के प्रतिनिधियों के लिए एक एक्सपोज़र विज़िट का सफल आयोजन किया गया। लार्सन एंड टुब्रो के सहयोग से संचालित "नई दिशा" परियोजना के तहत बदलाव फोंडेशन द्वारा आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वच्छ, बाल-मित्र और गुणवत्तापूर्ण आंगनवाड़ी मॉडल से परिचित कराना था। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मॉडल आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं, बच्चों के पोषण, स्वच्छता, खेल आधारित शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को बेहद करीब से देखा और समझा। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि एक सुव्यवस्थित आंगनवाड़ी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ उठाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने बदलाव फोंडेशन के कार्यालय का भी दौरा किया, जहां वीडियो और फोटोग्राफ्स के माध्यम से मॉडल आंगनवाड़ी के सफल प्रयासों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस प्रेरक कार्यक्रम का संचालन नेहा कुमारी, अभिजीत, मनोज कुमार एवं हुस्ना ने किया।1
- झारखंड में जेपीएससी परीक्षा को लेकर विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि जेपीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है।1
- पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के घघुआ मल्लाह टोली में एक विषैले सर्प के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक शम्भू चौधरी को किसी विषैले सर्प ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।1
- बलरामपुर के रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 03, रवि परा से एक बेहद ही चिंताजनक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने नगर की सत्ता में पिछले 12 वर्षों से बैठी भाजपा सरकार की पोल खोलकर रख दी है। भाजपा सरकार हमेशा मीडिया और मंचों पर अपनी झूठी वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, लेकिन इस वीडियो के जरिए विकास के दावों की असली सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है।1
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के नव सृजित विकास खंड कोन के अंतर्गत शुरू की गई हर्रा कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। फ्लोरोसिस से प्रभावित इस क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था 'विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड' की मनमानी और उदासीनता के कारण सरकारी धन का खुलेआम बंदरबांट किया गया है। लोग आज भी फ्लोराइड युक्त या नदी-नालों का दूषित पानी पीने को विवश हैं और सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हो सका है, लेकिन संबंधित संस्था ने कागजों पर इसे पूर्ण दिखा दिया है। बिछाई गई डीआई, एचडीपीई और एमडीपीई पाइपलाइन की गहराई मानक के अनुरूप नहीं है और पाइप की गुणवत्ता भी खराब है, जिससे हल्की बरसात में भी पाइपलाइन ध्वस्त हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि संस्था ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए अधिकांश ग्राम प्रधानों और पंचायत की जल समितियों से झूठे प्रमाण पत्र बनवाकर शासन स्तर पर भेज दिए। लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित विभाग ने बिना कार्य पूरा किए ही जांच आख्या लगा दी, जिससे विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस योजना के ठप होने से कचनरवा, कुड़वा, सिधवादामर, बड़ाप, मधुरी सहित लगभग 32 गांवों में जलापूर्ति वर्षों से ठप है। रविवार को समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव की अगुवाई में कुड़वा में जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें जल निगम और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान गंगा यादव, जयराम और कलावती देवी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगभग दो वर्षों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। दूषित पानी पीने से जवान लोग बूढ़े दिखने लगे हैं, बच्चों के दांत पीले पड़ रहे हैं और लोग फ्लोरोसिस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और भ्रष्ट कार्यदायी संस्था को तत्काल ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के एई ममूर अली ने बताया कि कोन विंढमगंज मुख्य मार्ग पर मेन पाइप डैमेज होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे पीडब्ल्यूडी से मिलकर जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा, जिसके बाद नियमित पानी मिलने लगेगा।3
- लातेहार जिले के मनिका प्रखंड क्षेत्र के मटलोंग वनरोपण क्षेत्र में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 77वां वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनिका के लोकप्रिय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री दरोगी यादव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पासवान, सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्री बृंद बिहारी यादव और वीरेंद्र भारती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने कहा कि वन के बिना जीवन की कल्पना करना अपने आप को धोखा देने के समान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग अपनी आने वाली पीढ़ी और बच्चों के लिए जमीन-जायदाद बचाकर रखते हैं, उसी प्रकार हमें वन और पर्यावरण की रक्षा करनी होगी और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने वर्तमान में बरसात के मौसम में भी सही ढंग से बारिश न होने की दुर्दशा का कारण पेड़-पौधों की कमी को बताया। डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण नष्ट होने से जलवायु प्रभावित होगी, जिससे हमें कम वर्षा और अशुद्ध जलवायु का नुकसान भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएंगे, उसकी रक्षा करेंगे और दूसरों को भी पेड़ काटने से रोकेंगे। इस मौके पर समाजसेवी अख्तर अंसारी, तस्लीम अंसारी, मनोज यादव, मथुरा यादव, ओम प्रकाश यादव, विश्व राय और सैकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित रहे।4
- सोनभद्र के दुद्धी में किसानों का सच्चा साथी मिनी ट्रैक्टर अब बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध है। यह मिनी ट्रैक्टर खेती से जुड़े हर काम जैसे कटाई, जोताई, पंपिंग सेट चलाने और माल ढोने के लिए हर समय तैयार रहता है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को दुद्धी स्थित हाई टेक ऑटोमोबाइल पर एक बार जरूर विजिट करने के लिए कहा गया है।1
- गढ़वा के आरसीआईटी (RCIT) कॉलेज परिसर में स्थित मां अष्टभुजी और साईं मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया है।1