खातेगांव तहसील मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्रामआमला- खातेगांव तहसील मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम आमला-विक्रमपुर एवं सागोनिया के मध्य पहाड़ी पर स्थित अम्बे माता का मंदिर आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह मंदिर हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र है। सालभर यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, नवरात्र पर्व में संख्या काफी बढ़ जाती है। मंदिर में नवरात्र व अन्य अवसरों पर विविध कार्यक्रम होते हैं। पहाड़ी पर प्राचीन पत्थरों से निर्मित एक छोटे मंदिर में अम्बे माता की मूर्ति विराजित थी। 1990 के आसपास यहां एक महात्मा आए और उनके द्वारा छोटा सा सीमेंट का मंदिर बनवाया गया तथा पुरानी मूर्ति मंदिर के सामने रखकर दूसरी मूर्ति स्थापना कर दी गई। पुरानी मूर्ति नेमावर में नर्मदा में विसर्जन करना था लेकिन वह अपने स्थान से नहीं उठाई जा सकी। मंदिर के सामने ही दो-तीन वर्ष तक बाहर रखी रहने के बाद कुछ चरवाहों ने मूर्ति को ले जाकर वापस मंदिर में विराजित कर दिया। प्राकृतिक. प्राचीन गुफा में हमेशा जल की धारा बहती रहती है। ठीक उसी गुफा के पास एक बहुत बड़ा पत्थर छोटे पत्थर पर टिका हुआ है जिसे डगडोला पत्थर कहा जाता है। मंदिर के सामने पहाड़ी पर भीम बाबा का स्थान, मंदिर के पीछे सप्त ऋषियो का स्थान, पास में भेरू बाबा की गुफा है। उत्तर दिशा की ओर भीलट देव का स्थान, दक्षिण में हनुमान जी का अति प्राचीन मंदिर भी है। अम्बे माता मंदिर में अम्बे, अम्बिका और अम्बालिका के रूप में तीन शक्तियां मूर्तियों के रूप में विराजित है। कुसमानिया व हरणगांव से इस मंदिर की दूरी लगभग 15 किमी है। वैसे तो साल भर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है लेकिन नवरात्र में विशेष पूजा अर्चना होती है। मनोकामना पूरी होने पर भक्तों द्वारा तुलादान एवं भंडारा किया जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शर्मा, ने बताया अम्बे माता का मंदिर क्षेत्र का गौरव है। हर साल छह मई को यहां पर बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। स्थानी निवासी श्रद्धालु दिनेश पटेल मैं जानकारी देते हुए बताया। मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना माता पूरी करती है। साल दर साल भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। सरकार ने और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इसे विकसित करने के लिए और प्रयास किया जाए जिससे सुगमता हो।

- कांग्रेसियों ने काटाफोड मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,बाईक एवं गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध कन्नौद,कांटाफोड़ मे प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार दोपहर 2 बजे कांटाफोड़ ब्लाक कांग्रेस द्वारा गैस टंकी की किल्लत बढ़ती महंगाई बिजली की दरो में वृद्धि गेहूं की खरीदी समय पर नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर राज्यपाल के नाम थाना परिसर मे पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौजे को ज्ञापन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के एस परस्ते उपस्थित थे।जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु मीणा कांग्रेस नेता राजेश होलानी निर्मल पुरोहित ने बताया की गैस की टंकी की भारी किल्लत है इस कारण आम आदमी परेशान है लंबी लंबी लाइन लगाकर कई दिनों तक परेशान होने के बावजूद रसोई गैस नहीं मिल रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं बिजली के बिल भी अंधाधुन बढ़ोतरी के साथ आ रहे हैं साथ ही बिजली की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ा जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। कांग्रेसियों ने सेवा सरकारी संस्थाओं की ऋण वसूली एवं विद्युत मंडल के द्वारा बिलों की वसूली स्थगित करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध मे धरना आंदोलन कर ज्ञापन दिया। आंदोलन के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पटेल ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा योगेश पाटोदी धर्मेन्द्र मालवीया जितेंद्र तिवारी अभिषेक भट्ट पप्पू बारवाल अभिषेक जोशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन निर्मल पुरोहित ने किया तथा आभार धर्मेंद्र मालवीया ने माना।कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौराहे से बस स्टेंड तक रैली निकाली जिसमें गैस सिलेंडर तथा बाईक को हाथ ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।4
- Post by Satyanarayan D. panwar2
- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महामहोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ मना। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर से हुआ प्रारंभ। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली, बुधवारा, मानस भवन होते हुए सुभाष चौक एवं चार बत्ती चौराहे पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा, सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष द्वय श्री कैलाश परमार, डॉ. मीना विनीत सिंगी, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, देवकरन पहलवान आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, निर्मल जैन, कैलाश जैन (चित्रलोक), अजीत जैन, सुनील सेठी, मुकेश बडजातियां, गोपी सेठी, शरद जैन, मनोज सुपर जैन, विजय जैन, श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष श्री पवन सुराणा आदि का स्वागत सम्मान कर रथ में विराजमान श्रीजी को श्रीफल अर्पित कर दर्शन लाभ लिया । पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर धर्ममय हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में मातृशक्ति एक समान रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुई, वहीं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा किला मंदिर पर पहुंचीं वहां श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा व पूजन हुई। मुनि महाराज की धर्म देशना पश्चात् जैन धर्मशाला में समाज जनों का सहभोज हुआ।1
- Post by Rupali gosai1
- Post by Golu Lala1
- Post by Omi Vanshkar1
- *युवा विधायकों का आज राजधानी में लगा जमावड़ा* राजधानी भोपाल में आज सोमवार से तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुल 55 युवा विधायक इस सम्मेलन में शामिल हुए। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित यह सम्मेलन 30 और 31 मार्च को विधानसभा परिसर में होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित रहे और अपने अनुभव साझा किए। *इस विषयों पर शुरू हुआ मंथन?* लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विकसित भारत 2047 दो दिनों में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन तीन सत्र और दूसरे दिन दो सत्र होंगे। युवा विधायक संसदीय मर्यादा, लोकतंत्र की मजबूती और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। *कितने विधायक होंगे शामिल?* मध्य प्रदेश से → 18 युवा विधायक छत्तीसगढ़ से → 15 युवा विधायक राजस्थान से → 22 युवा विधायक सभी शामिल विधायकों की आयु 45 वर्ष से कम है। सम्मेलन की शुरुआत आज सुबह 9:30 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा में हुई। यह आयोजन युवा नेताओं को संसदीय प्रक्रियाओं, बहस कौशल और नीति निर्माण में बेहतर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का एक अनूठा मंच साबित होगा। बाइट–मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बाइट+युवा विधायक–मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान विधानसभा1
- कन्नौद आष्टा मार्ग स्थित वन परिक्षेत्र से अज्ञात द्वारा फेंका गया मेडिकल वेस्ट स्वास्थ्य विभाग के वाहन द्वारा ले गए इंदौर जांच में क्या होगा यह बना है सस्पेंस........ कन्नौद -आपको हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अब स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली....लेकिन सस्पेंस बरकार है, आखिर इतनी भारी मात्रा मे मेडिसिन उपयोग कर किसने फ़ेंकी, कौन से अस्पताल से फ़ेंकी गयी यह मेडिसिन, इंजेक्शन बॉटल, दवाई, टेबलेट्स, जिस डॉ ने जिस क्लिनिक से यह वेस्टेज मेडिसिन फ़ेंकी गयी है, क्या उस डॉ को अथॉरिटी है इनका मरीजों पर इस्तेमाल करने का, उपयोग कि हुई मेडिसिन इतनी मात्रा मे थी कि इंदौर से आई एक गाड़ी भर कर शनिवार को ले गए,थे , और एक गाड़ी रविवार को लेकर गये है स्वास्थ्य विभाग ड्रग इंस्पेक्टर जाँच करेंगे या फिर मामला गोलमाल हो कर निपटा दिया जायेगा जागरूक राहगिर ने बताया की इंदौर से आए मेडिकल वेस्ट निपटान वहांन से शनिवार व रविवार को उक्त जली हुई मेडिसिन दवाइयां इंजेक्शन बोतल भरकर ले गए हैं गौरतलब हो कि उक्त मामला 26 मार्च को प्रकाश में आया था जिसमें कन्नौद आष्टा मार्ग के वन विकास निगम के वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 267 में भारी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां इंजेक्शन फेकने का गंभीर मामला सामने आया था, जिससे वन क्षेत्र में रहने वाले मुख वन प्राणी के जीवन को खतरा पैदा करने वाले मेडिकल वेस्ट की जांच की जाना शेष जिसका समाचार प्रमुखता से शुक्रवार को मिडिया ने उठाया था उसके बाद उक्त जले हुए इंजेक्शन बोतल व अन्य मेडिकल सामग्री को इंदौर से आए निपटान वहांन के द्वारा ले जाया गया है लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि उक्त मेडिकल संबंधी सामग्री किसने यहां पर खेती है उसे पर क्या कार्रवाई की जा रही है4