logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रास्ता ख़राब होने के कारण रास्ते में बड़ी दिक्कत होती है आने जाने के

2 hrs ago
user_Neeraj Mishra
Neeraj Mishra
फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रास्ता ख़राब होने के कारण रास्ते में बड़ी दिक्कत होती है आने जाने के

  • user_Neeraj Mishra
    Neeraj Mishra
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
    मिर्ज़ापुर ग्राम सभा की सड़क ख़राब होने के कारण रास्ते में आने जाने में हो रही दिक्कत
    1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेरहवीं की परंपरा बंद कर मृतक परिवारों को आर्थिक सहयोग का लिया संकल्प स्व. राम सेवक यादव की श्रद्धांजलि सभा में अमृतलाल मौर्य ने कराया हवन प्रयागराज। सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक खर्चों को समाप्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय राम सेवक यादव की श्रद्धांजलि सभा उनके पैतृक निवास जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस दौरान मास्टर साहब रामचंद्र यादव ने समाज से अपील करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को कफन अथवा अन्य औपचारिक सामग्री देने के बजाय आर्थिक सहयोग किया जाना चाहिए, ताकि परिवार को कठिन समय में वास्तविक मदद मिल सके। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राम सेवक यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में अमृतलाल मौर्य द्वारा हवन कराया गया। उपस्थित लोगों ने विधिवत हवन में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामा यादव, योगेश यादव, मुकेश यादव पहलवान, अनिल यादव, विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से मृत्यु के बाद होने वाले अनावश्यक खर्चों और तेरहवीं जैसी परंपराओं को बंद करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मृतक परिवार के प्रति सच्ची संवेदना केवल औपचारिकताओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय परिवार को आर्थिक एवं मानवीय सहयोग देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उपस्थित लोगों ने इस पहल को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समाज में इसे बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    1
    तेरहवीं की परंपरा बंद कर मृतक परिवारों को आर्थिक सहयोग का लिया संकल्प
स्व. राम सेवक यादव की श्रद्धांजलि सभा में अमृतलाल मौर्य ने कराया हवन
प्रयागराज। सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक खर्चों को समाप्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय राम सेवक यादव की श्रद्धांजलि सभा उनके पैतृक निवास जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस दौरान मास्टर साहब रामचंद्र यादव ने समाज से अपील करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को कफन अथवा अन्य औपचारिक सामग्री देने के बजाय आर्थिक सहयोग किया जाना चाहिए, ताकि परिवार को कठिन समय में वास्तविक मदद मिल सके।
श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय राम सेवक यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में अमृतलाल मौर्य द्वारा हवन कराया गया। उपस्थित लोगों ने विधिवत हवन में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामा यादव, योगेश यादव, मुकेश यादव पहलवान, अनिल यादव, विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से मृत्यु के बाद होने वाले अनावश्यक खर्चों और तेरहवीं जैसी परंपराओं को बंद करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मृतक परिवार के प्रति सच्ची संवेदना केवल औपचारिकताओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय परिवार को आर्थिक एवं मानवीय सहयोग देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
उपस्थित लोगों ने इस पहल को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समाज में इसे बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संगम नगरी में राहुल गांधी का दौरा: स्वराज भवन में शीर्ष नेताओं संग मंथन, KP ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद संगम नगरी प्रयागराज में आज राजनीतिक हलचल काफी तेज नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने प्रयागराज दौरे के तहत बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे उनके पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हुआ। *स्वराज भवन में चुनावी रणनीति पर मंथन* स्वराज भवन पहुँचकर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ऐतिहासिक स्वराज भवन में हो रही इस बैठक को रणनीतिक लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं। केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम दूसरी ओर, प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वराज भवन की बैठक के बाद राहुल गांधी केपी ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ वे विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। *इस संवाद के दौरान:* युवाओं के रोजगार, पेपर लीक की समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। शिक्षा प्रणाली, बढ़ती फीस और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे। प्रयागराज को शिक्षा और प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस 'छात्र संवाद' कार्यक्रम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। ऐतिहासिक स्वराज भवन में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति और केपी ग्राउंड में युवाओं के मुद्दों पर सीधा संवाद—राहुल गांधी का यह दौरा प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।
    1
    संगम नगरी में राहुल गांधी का दौरा: स्वराज भवन में शीर्ष नेताओं संग मंथन, KP ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद
संगम नगरी प्रयागराज में आज राजनीतिक हलचल काफी तेज नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने प्रयागराज दौरे के तहत बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे उनके पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हुआ।
*स्वराज भवन में चुनावी रणनीति पर मंथन*
स्वराज भवन पहुँचकर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ऐतिहासिक स्वराज भवन में हो रही इस बैठक को रणनीतिक लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं।
केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम दूसरी ओर, प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वराज भवन की बैठक के बाद राहुल गांधी केपी ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ वे विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
*इस संवाद के दौरान:*
युवाओं के रोजगार, पेपर लीक की समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।
शिक्षा प्रणाली, बढ़ती फीस और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे।
प्रयागराज को शिक्षा और प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस 'छात्र संवाद' कार्यक्रम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
ऐतिहासिक स्वराज भवन में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति और केपी ग्राउंड में युवाओं के मुद्दों पर सीधा संवाद—राहुल गांधी का यह दौरा प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अब WhatsApp पर बनेगा आयुष्मान कार्ड! जानें पूरी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर आयुष्मान कार्ड को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि अब WhatsApp के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। लोगों से सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी को सत्यापित करने और जरूरतमंदों तक साझा करने की अपील की गई है।
    1
    अब WhatsApp पर बनेगा आयुष्मान कार्ड! जानें पूरी प्रक्रिया
सोशल मीडिया पर आयुष्मान कार्ड को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि अब WhatsApp के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। लोगों से सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी को सत्यापित करने और जरूरतमंदों तक साझा करने की अपील की गई है।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार भोर उस समय हड़कंप मच गया, जब चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रामपुर गांव निवासी मोती लाल का 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार भोर घर में चारपाई पर सो रहा था। अचानक सांप के डंसने पर बालक चारपाई से उठ गया और अपने माता-पिता से बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। परिजनों ने तत्काल आसपास खोजबीन शुरू की तो चारपाई के पास एक सांप बैठा दिखाई दिया। परिजनों ने लाठी-डंडों से सांप को मार डाला। इसके बाद परिजन बालक को झाड़-फूंक के लिए लेकर चले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बालक को समुचित चिकित्सकीय उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
    1
    चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

कौशाम्बी-  चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार भोर उस समय हड़कंप मच गया, जब चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर गांव निवासी मोती लाल का 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार भोर घर में चारपाई पर सो रहा था। अचानक सांप के डंसने पर बालक चारपाई से उठ गया और अपने माता-पिता से बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। परिजनों ने तत्काल आसपास खोजबीन शुरू की तो चारपाई के पास एक सांप बैठा दिखाई दिया। परिजनों ने लाठी-डंडों से सांप को मार डाला।
इसके बाद परिजन बालक को झाड़-फूंक के लिए लेकर चले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मासूम की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बालक को समुचित चिकित्सकीय उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
    user_Rani Singh
    Rani Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.