Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब WhatsApp पर बनेगा आयुष्मान कार्ड! जानें पूरी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर आयुष्मान कार्ड को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि अब WhatsApp के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। लोगों से सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी को सत्यापित करने और जरूरतमंदों तक साझा करने की अपील की गई है।
Mohammad Afzal
अब WhatsApp पर बनेगा आयुष्मान कार्ड! जानें पूरी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर आयुष्मान कार्ड को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि अब WhatsApp के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। लोगों से सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी को सत्यापित करने और जरूरतमंदों तक साझा करने की अपील की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हंडिया, प्रयागराज में पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार हंडिया, प्रयागराज में पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- संगम नगरी प्रयागराज में आज राजनीतिक हलचल काफी तेज नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने प्रयागराज दौरे के तहत बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे उनके पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हुआ। *स्वराज भवन में चुनावी रणनीति पर मंथन* स्वराज भवन पहुँचकर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ऐतिहासिक स्वराज भवन में हो रही इस बैठक को रणनीतिक लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं। केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम दूसरी ओर, प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वराज भवन की बैठक के बाद राहुल गांधी केपी ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ वे विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। *इस संवाद के दौरान:* युवाओं के रोजगार, पेपर लीक की समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। शिक्षा प्रणाली, बढ़ती फीस और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे। प्रयागराज को शिक्षा और प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस 'छात्र संवाद' कार्यक्रम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। ऐतिहासिक स्वराज भवन में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति और केपी ग्राउंड में युवाओं के मुद्दों पर सीधा संवाद—राहुल गांधी का यह दौरा प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।1
- माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी प्रयागराज। 8 अगस्त 2026/ माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा। अली के पहुंचते ही जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव में समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कब्रिस्तान परिसर की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- अली अहमद पहुंचे कब्रिस्तान कसारी मसारी प्रयागराज उत्तर प्रदेश1
- छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज पहुंचा उमर लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान लाया गया, उमड़ी लोगों की भीड़ प्रयागराज अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उसका बड़ा भाई उमर अहमद प्रयागराज पहुंचा। उमर को लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लाया गया। इसके बाद उसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां वह छोटे भाई आबान के जनाजे और मिट्टी की रस्म में शामिल होगा। उमर के कब्रिस्तान पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कसारी-मसारी कब्रिस्तान में की जा रही हैं। उमर के पहुंचने के बाद जनाजे और मिट्टी की रस्म की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारियां तेज कर दी गईं। कब्रिस्तान के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं। उमर के प्रयागराज पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।1
- अब WhatsApp पर बनेगा आयुष्मान कार्ड! जानें पूरी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर आयुष्मान कार्ड को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि अब WhatsApp के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। लोगों से सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी को सत्यापित करने और जरूरतमंदों तक साझा करने की अपील की गई है।1
- प्रयागराज। नशा मुक्ति के लिए निकाला जागरूकता मार्च, छात्रों और डॉक्टरों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश छात्रों और डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के दांदूपुर स्थित करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशाल जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जागरूकता मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखे पंपलेट और पोस्टर लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। मार्च को देखकर क्षेत्रीय लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. एम.आई. खान के अलावा पैरामेडिकल कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।1