logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी प्रयागराज। 8 अगस्त 2026/ माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा। अली के पहुंचते ही जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव में समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कब्रिस्तान परिसर की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़

1 hr ago
user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी प्रयागराज। 8 अगस्त 2026/ माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा। अली के पहुंचते ही जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव में समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कब्रिस्तान परिसर की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संगम नगरी प्रयागराज में आज राजनीतिक हलचल काफी तेज नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने प्रयागराज दौरे के तहत बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे उनके पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हुआ। *स्वराज भवन में चुनावी रणनीति पर मंथन* स्वराज भवन पहुँचकर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ऐतिहासिक स्वराज भवन में हो रही इस बैठक को रणनीतिक लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं। केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम दूसरी ओर, प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वराज भवन की बैठक के बाद राहुल गांधी केपी ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ वे विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। *इस संवाद के दौरान:* युवाओं के रोजगार, पेपर लीक की समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। शिक्षा प्रणाली, बढ़ती फीस और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे। प्रयागराज को शिक्षा और प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस 'छात्र संवाद' कार्यक्रम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। ऐतिहासिक स्वराज भवन में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति और केपी ग्राउंड में युवाओं के मुद्दों पर सीधा संवाद—राहुल गांधी का यह दौरा प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।
    1
    संगम नगरी प्रयागराज में आज राजनीतिक हलचल काफी तेज नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने प्रयागराज दौरे के तहत बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे उनके पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हुआ।
*स्वराज भवन में चुनावी रणनीति पर मंथन*
स्वराज भवन पहुँचकर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ऐतिहासिक स्वराज भवन में हो रही इस बैठक को रणनीतिक लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं।
केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम दूसरी ओर, प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वराज भवन की बैठक के बाद राहुल गांधी केपी ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ वे विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
*इस संवाद के दौरान:*
युवाओं के रोजगार, पेपर लीक की समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।
शिक्षा प्रणाली, बढ़ती फीस और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे।
प्रयागराज को शिक्षा और प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस 'छात्र संवाद' कार्यक्रम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
ऐतिहासिक स्वराज भवन में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति और केपी ग्राउंड में युवाओं के मुद्दों पर सीधा संवाद—राहुल गांधी का यह दौरा प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी प्रयागराज। 8 अगस्त 2026/ माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा। अली के पहुंचते ही जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव में समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कब्रिस्तान परिसर की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी
प्रयागराज। 8 अगस्त 2026/
माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर अपने भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा। 
अली के पहुंचते ही जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव में समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी
और कब्रिस्तान परिसर की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। 
पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
(प्रधान संपादक) 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अली अहमद पहुंचे कब्रिस्तान कसारी मसारी प्रयागराज उत्तर प्रदेश
    1
    अली अहमद पहुंचे कब्रिस्तान कसारी मसारी प्रयागराज उत्तर प्रदेश
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    1 hr ago
  • छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज पहुंचा उमर लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान लाया गया, उमड़ी लोगों की भीड़ प्रयागराज अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उसका बड़ा भाई उमर अहमद प्रयागराज पहुंचा। उमर को लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लाया गया। इसके बाद उसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां वह छोटे भाई आबान के जनाजे और मिट्टी की रस्म में शामिल होगा। उमर के कब्रिस्तान पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कसारी-मसारी कब्रिस्तान में की जा रही हैं। उमर के पहुंचने के बाद जनाजे और मिट्टी की रस्म की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारियां तेज कर दी गईं। कब्रिस्तान के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं। उमर के प्रयागराज पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    1
    छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज पहुंचा उमर
लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान लाया गया, उमड़ी लोगों की भीड़
प्रयागराज
अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को उसका बड़ा भाई उमर अहमद प्रयागराज पहुंचा। उमर को लखनऊ जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लाया गया। इसके बाद उसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां वह छोटे भाई आबान के जनाजे और मिट्टी की रस्म में शामिल होगा।
उमर के कब्रिस्तान पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कसारी-मसारी कब्रिस्तान में की जा रही हैं। उमर के पहुंचने के बाद जनाजे और मिट्टी की रस्म की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारियां तेज कर दी गईं।
कब्रिस्तान के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं। उमर के प्रयागराज पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज STF ने शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य एवं प्रयागराज से वांछित रूपये 50,000/- के इनामिया अभियुक्त अजय जैन को हरियाणा से किया गिरफ्तार।* *प्रयागराज STF ने शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य एवं प्रयागराज से वांछित रूपये 50,000/- के इनामिया अभियुक्त अजय जैन को हरियाणा से किया गिरफ्तार।* दिनांक 08-08-2026 को एस०टी०एफ० उत्तर प्रदेश को शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य एवं थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 393/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 60 (1)/63/72 आबकारी अधिनियम में वांछित रूपये 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अजय जैन को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* अजय जैन पुत्र मंदर जैन निवासी म०नं0 375 ममता इन्क्लेव जीरखपुर थाना ढ़कौली जिला एस०ए०एस० नगर मोहाली पंजाब । *बरामदगी का विवरणः-* 1. 01 अदद मोबाइल फोन। 2. 2060 रु० नकद । *गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-* एनएच-44 चण्डीगढ़ दिल्ली हाईवे इन्डस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना एच०एस०आई०डी०सी० बडी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा। दिनांक 07-08-2026 समय 19:15 बजे । एस०टी०एफ० उ०प्र० को विगत काफी दिनों से फरार / पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देष के क्रम में श्री शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एस०टी०एफ० फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री जय प्रकाश राय फील्ड इकाई, प्रयागराज के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज टीम द्वारा थाना नवाबगंज, प्रयागराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 393/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 60 (1)/63/72 आबकारी अधिनियम में वांछित 50,000 /- रू० का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अजय जैन की गिरफ्तारी हेतु अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अजय जैन सोनीपत हरियाणा में कहीं छिपकर रह रहा है। उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक श्री रणेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षीगण सन्तोष कुमार, रोहित सिंह, किशन चन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम द्वारा एनएच-44 चण्डीगढ़ दिल्ली हाईवे इन्डस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना एच०एस०आई०डी०सी० बड़ी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा से अभियुक्त अजय जैन उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका शराब तस्करी करने का एक सक्रिय गिरोह है, जो अपने पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह पुत्र तेजा सिंह स्थायी पता-एच०नं० 09 सिटी इन्क्लेव जिरखपुर थाना जिरखपुर जिला एस०ए०एस० नगर मोहाली पंजाब व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में शराब तस्करी का कार्य विगत कई वर्षों से उ०प्र० के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त बिहार व झारखण्ड प्रान्त में भी किया करते है। इसके द्वारा पूर्व में चण्डीगढ़, पंजाब से अवैध शराब को ट्रकों में लोड कराकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखण्ड व झारखण्ड प्रान्त में पुलिस से बचने के लिए ट्रक में अन्य सामान (जैसे अण्डे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पाश्ता, आलू आदि) में छिपाकर भेजा जाता रहा। वर्ष 2023 में ही उसके द्वारा अपने सहयोगी / पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह व मनवीर सिंह आदि के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब को (गत्ते में रखे सड़े अण्डे की आड़ में) ट्रक में लोडकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार व झारखण्ड प्रान्त भेजा जा रहा था, जिसे एसटीएफ उ०प्र० द्वारा जनपद प्रयागराज में पकड़ लिया गया और थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पर मु०अ०सं० 393/2023 का अभियोग पंजीकृत कराते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। उक्त मुकदमें में उसके विरूद्ध पुरस्कार घोषित होने की जानकारी पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर लुक छिपकर रहने लगा। गिरफ्तार अभियुक्त अजय जैन उपरोक्त को थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 393/2023 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम में थाना एच०एस०आई०डी०सी० बडी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा में दाखिल किया गया। तत्पश्चात सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत करने एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त अजय जैन उपरोक्त को थाना नवाबगंज प्रयागराज में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय द्वारा अमल में लाई जा रही है।
    1
    प्रयागराज STF ने शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य एवं प्रयागराज से वांछित रूपये 50,000/- के इनामिया अभियुक्त अजय जैन को हरियाणा से किया गिरफ्तार।* 

*प्रयागराज STF ने शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य एवं प्रयागराज से वांछित रूपये 50,000/- के इनामिया अभियुक्त अजय जैन को हरियाणा से किया गिरफ्तार।* 
दिनांक 08-08-2026 को एस०टी०एफ० उत्तर प्रदेश को शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य एवं थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 393/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 60 (1)/63/72 आबकारी अधिनियम में वांछित रूपये 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अजय जैन को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 
अजय जैन पुत्र मंदर जैन निवासी म०नं0 375 ममता इन्क्लेव जीरखपुर थाना ढ़कौली जिला एस०ए०एस० नगर मोहाली पंजाब ।
*बरामदगी का विवरणः-* 
1. 01 अदद मोबाइल फोन।
2. 2060 रु० नकद ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-* 
एनएच-44 चण्डीगढ़ दिल्ली हाईवे इन्डस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना एच०एस०आई०डी०सी० बडी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा। दिनांक 07-08-2026 समय 19:15 बजे ।
एस०टी०एफ० उ०प्र० को विगत काफी दिनों से फरार / पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देष के क्रम में श्री शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एस०टी०एफ० फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री जय प्रकाश राय फील्ड इकाई, प्रयागराज के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज टीम द्वारा थाना नवाबगंज, प्रयागराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 393/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 60 (1)/63/72 आबकारी अधिनियम में वांछित 50,000 /- रू० का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अजय जैन की गिरफ्तारी हेतु अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अजय जैन सोनीपत हरियाणा में कहीं छिपकर रह रहा है। उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक श्री रणेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षीगण सन्तोष कुमार, रोहित सिंह, किशन चन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम द्वारा एनएच-44 चण्डीगढ़ दिल्ली हाईवे इन्डस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना एच०एस०आई०डी०सी० बड़ी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा से अभियुक्त अजय जैन उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका शराब तस्करी करने का एक सक्रिय गिरोह है, जो अपने पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह पुत्र तेजा सिंह स्थायी पता-एच०नं० 09 सिटी इन्क्लेव जिरखपुर थाना जिरखपुर जिला एस०ए०एस० नगर मोहाली पंजाब व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में शराब तस्करी का कार्य विगत कई वर्षों से उ०प्र० के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त बिहार व झारखण्ड प्रान्त में भी किया करते है। इसके द्वारा पूर्व में चण्डीगढ़, पंजाब से अवैध शराब को ट्रकों में लोड कराकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखण्ड व झारखण्ड प्रान्त में पुलिस से बचने के लिए ट्रक में अन्य सामान (जैसे अण्डे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पाश्ता, आलू आदि) में छिपाकर भेजा जाता रहा।
वर्ष 2023 में ही उसके द्वारा अपने सहयोगी / पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह व मनवीर सिंह आदि के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब को (गत्ते में रखे सड़े अण्डे की आड़ में) ट्रक में लोडकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार व झारखण्ड प्रान्त भेजा जा रहा था, जिसे एसटीएफ उ०प्र० द्वारा जनपद प्रयागराज में पकड़ लिया गया और थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पर मु०अ०सं० 393/2023 का अभियोग पंजीकृत कराते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। उक्त मुकदमें में उसके विरूद्ध पुरस्कार घोषित होने की जानकारी पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर लुक छिपकर रहने लगा।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय जैन उपरोक्त को थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 393/2023 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम में थाना एच०एस०आई०डी०सी० बडी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा में दाखिल किया गया। तत्पश्चात सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत करने एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त अजय जैन उपरोक्त को थाना नवाबगंज प्रयागराज में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय द्वारा अमल में लाई जा रही है।
    user_Ravendra kumar kesharwani
    Ravendra kumar kesharwani
    Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज। नशा मुक्ति के लिए निकाला जागरूकता मार्च, छात्रों और डॉक्टरों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश छात्रों और डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के दांदूपुर स्थित करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशाल जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जागरूकता मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखे पंपलेट और पोस्टर लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। मार्च को देखकर क्षेत्रीय लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. एम.आई. खान के अलावा पैरामेडिकल कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
    1
    प्रयागराज। नशा मुक्ति के लिए निकाला जागरूकता मार्च, छात्रों और डॉक्टरों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश
छात्रों और डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र के दांदूपुर स्थित करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशाल जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जागरूकता मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखे पंपलेट और पोस्टर लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। मार्च को देखकर क्षेत्रीय लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। 
इस अवसर पर डॉ. एम.आई. खान के अलावा पैरामेडिकल कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.