विचित्र पहल सेवा संगठन ने दयालपुर निवासी अंजलि की शादी के लिए किया सहयोग, 70वां सामाजिक सहयोग पूरा दयालपुर निवासी अंजलि पुत्री दर्शन सिंह राजपूत की शादी के लिए विचित्र पहल सेवा संगठन द्वारा मंगलवार की दोपहर 1 बजे आर्थिक सहयोग एवं आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। संगठन की ओर से यह 70वां सामाजिक सहयोग बताया गया है। अंजलि का विवाह उम्मेद का पुरवा, विकास खंड अछल्दा निवासी परिवार में तय हुआ है, जो 11 मार्च दिन बुधवार को संपन्न होगा। संगठन द्वारा किए गए इस सहयोग से अंजलि के परिवार को काफी राहत मिली है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने भी संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रानू पोरवाल, मंजू गुप्ता, संजय अग्रवाल, राखी पोरवाल, हिमांशु दुबे और एकता गुप्ता सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अंजलि और उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं। आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामान मिलने पर अंजलि के परिवार के लोगों ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में उन्हें काफी मदद मिली है और वे संगठन के इस मानवीय कार्य के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) से एक 14 वर्षीय किशोर के घर से नाराज होकर चले जाने का मामला सामने आया है। पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस से किशोर की तलाश कर उसे सकुशल वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) निवासी चरन सिंह उर्फ पहलवान जो गांव में टेंट हाउस का काम करते हैं ने कोतवाली औरैया में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आयुष राजपूत (उम्र करीब 14 वर्ष, रंग गोरा) हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पिता के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026, शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बेटे को मोबाइल फोन चलाने से मना कर दिया था और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी, क्योंकि उसकी हाईस्कूल की परीक्षा थी। बताया गया कि इसी बात से नाराज होकर आयुष घर से निकल गया। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद पिता और परिवार के अन्य लोगों ने रिश्तेदारों व आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हार कर पिता चरन सिंह ने कोतवाली औरैया पहुंचकर लिखित तहरीर देकर अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे तलाश कर सकुशल उनके सुपुर्द किए जाने की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।1
- अपने ट्रैक्टर की किस्त भरने जाते हुए रास्ते में मुठभेड़ ने साजिश बनाकर किसान के लुटेरे 33 हजार रुपए किसान बेचारा क्या करता उसे मार भी और करने की साजिश रची गई उसे छोड़ दिया मारते हुए वह एक उसकी जान बख्श दी गई अंग्रेजी करवाई क्या होती है देखते हैं1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। शहर में रोडवेज बस अड्डे के सामने मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। गायत्री नगर निवासी सुग्रीव पुत्र सोने लाल अपनी पत्नी तारावती के साथ खून की जांच कराने के लिए शहर आए थे। जांच करवाने के बाद दोनों स्कूटी से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वे रोडवेज बस अड्डे के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने अचानक उनकी स्कूटी के सामने कट मार दिया। अचानक सामने आए बाइक के कारण सुग्रीव स्कूटी का संतुलन नहीं संभाल सके और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुग्रीव और उनकी पत्नी तारावती दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाया और एम्बुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय (50 सैया अस्पताल) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।1
- जहाँ पर यूपी फिल्म सिनेमा प्रोडेक्शन हाउस एवं उनके सहयोगियों के साथ नाटकी, धारावाहिक, फिल्म, आदि के निर्माण पर चर्चायें हुई4
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिलेंडर मामले पर बयान -1
- जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी अनजान बम्बे में गिर जाते हैं बच्चे, बरसात में तो गाँव मे जाना होता मुश्किल रसूलाबाद कानपुर देहात। ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान है लगभग चार वर्ष पहले ठेकेदार अधूरी पुलिया का काम छोड़कर चला गया जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।बारापुर व धर्मूपुर को जोड़ने वाली बंबा की पुलिया पर स्लैब लेंटर न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार ग्रामीणों ने समस्या को रखा लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सैकड़ों लोगों का उक्त टूटी पुलिया से आना-जाना होता है। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। रसूलाबाद क्षेत्र के बारापुर में निकली बिरहुन माइनर में पुलिया नहीं बनी स्थानीय ग्रामीणों ने अपने पैसे से कुलावा डालकर मिट्टी से पाटकर आवाजाही आस्थायी रूप से शुरू की है। ग्रामीण सुभाष,नीरज कुमार, शैलेंद्र यादव,कल्लू, रघुवंश, शिवम, कन्हैया ,पिंटू पाल, बृजेश, राजू ने बताया कि चार वर्षों से समस्या है। कसमढा बंबा से निकली माइनर बिरहुन,लक्कापुरवा, बारापुर, कनपटियापुर होते हुए मल्हपुर तक जाती है। इस समस्या को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।1
- दयालपुर निवासी अंजलि पुत्री दर्शन सिंह राजपूत की शादी के लिए विचित्र पहल सेवा संगठन द्वारा मंगलवार की दोपहर 1 बजे आर्थिक सहयोग एवं आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। संगठन की ओर से यह 70वां सामाजिक सहयोग बताया गया है। अंजलि का विवाह उम्मेद का पुरवा, विकास खंड अछल्दा निवासी परिवार में तय हुआ है, जो 11 मार्च दिन बुधवार को संपन्न होगा। संगठन द्वारा किए गए इस सहयोग से अंजलि के परिवार को काफी राहत मिली है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने भी संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रानू पोरवाल, मंजू गुप्ता, संजय अग्रवाल, राखी पोरवाल, हिमांशु दुबे और एकता गुप्ता सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अंजलि और उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं। आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामान मिलने पर अंजलि के परिवार के लोगों ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में उन्हें काफी मदद मिली है और वे संगठन के इस मानवीय कार्य के लिए सदैव आभारी रहेंगे।1