logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल मंथन मशीन का लोकार्पण, आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में सम्पन्न* गंगापुर सिटी स्थित दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी में आज भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि परम पूजनीय आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवं पट्टगणिनी 105 विदुषमति माताजी के मंगल सान्निध्य में जल मंथन मशीन का लोकार्पण किया गया। *मुख्य अंश:* - *उद्देश्य*: जिनेंद्र भगवान के अभिषेक एवं त्यागी-व्रती साधु-संतों की आहारचर्या हेतु शुद्ध जल की सुगम व्यवस्था। इस यंत्र से बोरिंग/कुएं से रस्सी-बाल्टी द्वारा सीधे शुद्ध जल प्राप्त किया जा सकेगा। - *विधि-विधान*: णमोकार मंत्र के उच्चारण एवं वास्तु पूजा के साथ विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। - *सहयोग*: टोंक निवासी श्री प्रदीप कुमार जी - इंदिरा जी जैन सोनी परिवार के सौजन्य से यह मशीन स्थापित की गई है। - *सम्मान*: दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन गंगवाल, व कार्यकारिणी द्वारा प्रदीप , इंदिरा सोनी, विजेंद्र व मनीषा कासलीवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अनुमोदना की गई। *आर्यिका संघ का मंगल प्रवेश* प्रातः कोटा से श्री महावीर जी की ओर मंगल विहार कर रहीं गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ का नसिया जी मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। उघाड मल बालाजी स्थित नगर के प्रवेश द्वार से जैन समाज की दर्जनों महिलाओं,पुरुषो एवं बालिकाओं ने अगवानी कर भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर तक विहार कराया। मंदिर में शांतिधारा हुई एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई। *धर्मसभा में उद्बोधन* गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी एवं पट्टगणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा मार्ग पर एकजुट होकर धर्म, जिनालयों एवं गुरुओं के प्रति समर्पित होकर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल देवेंद्र जैन पांड्या जगदीश जैन विजेंद्र जैन कासलीवाल प्रदीप जैन सोनी विमल जैन गोधा अरिहंत जैन नरेंद्र जैन नृपत्या अनिल जैन नरेंद्र गंगवाल जिनेंद्र जैन प्रेमचंद जैन पटवारी सुभाष जैन मंगल जैन महेश जैन मोहनलाल जैन मनोज कंपाउंडर अभिनंदन जैन प्रवीण जैन कठूमर अशोक जैन पांड्या पारस जैन नवनीत कला धर्मेंद्र जैन पांड्या डॉ मनोज जैन निलेश जैन कृष्ण कुमार जैन पंकज जैन निर्मल जैन पांड्या मधु पांड्या ममता त्रिशला शकुंतला जैन चक्रेश्वरी जैन इंदिरा जैन विद्या जैन प्रीति जैन निशा जैन अंजना जैन स्वीटी जैन बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। आर्यिका संघ की निर्बाध आहारचर्या सम्पन्न हुई।

9 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

जल मंथन मशीन का लोकार्पण, आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में सम्पन्न* गंगापुर सिटी स्थित दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी में आज भारत गौरव, गणिनी शिरोमणि परम पूजनीय आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवं पट्टगणिनी 105 विदुषमति माताजी के मंगल सान्निध्य में जल मंथन मशीन का लोकार्पण किया गया। *मुख्य अंश:* - *उद्देश्य*: जिनेंद्र भगवान के अभिषेक एवं त्यागी-व्रती साधु-संतों की आहारचर्या हेतु शुद्ध जल की सुगम व्यवस्था। इस यंत्र से बोरिंग/कुएं से रस्सी-बाल्टी द्वारा सीधे शुद्ध जल प्राप्त किया जा सकेगा। - *विधि-विधान*: णमोकार मंत्र के उच्चारण एवं वास्तु पूजा के साथ विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। - *सहयोग*: टोंक निवासी श्री प्रदीप कुमार जी - इंदिरा जी जैन सोनी परिवार के सौजन्य से यह मशीन स्थापित की गई है। - *सम्मान*: दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन गंगवाल, व कार्यकारिणी द्वारा प्रदीप , इंदिरा सोनी, विजेंद्र व मनीषा कासलीवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अनुमोदना की गई। *आर्यिका संघ का मंगल प्रवेश* प्रातः कोटा से श्री महावीर जी की ओर मंगल विहार कर रहीं गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ का नसिया जी मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। उघाड मल बालाजी स्थित नगर के प्रवेश द्वार से जैन समाज की दर्जनों महिलाओं,पुरुषो एवं बालिकाओं ने अगवानी कर भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर तक विहार कराया। मंदिर में शांतिधारा हुई एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई। *धर्मसभा में उद्बोधन* गणिनी शिरोमणि आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी एवं पट्टगणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा मार्ग पर एकजुट होकर धर्म, जिनालयों एवं गुरुओं के प्रति समर्पित होकर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल देवेंद्र जैन पांड्या जगदीश जैन विजेंद्र जैन कासलीवाल प्रदीप जैन सोनी विमल जैन गोधा अरिहंत जैन नरेंद्र जैन नृपत्या अनिल जैन नरेंद्र गंगवाल जिनेंद्र जैन प्रेमचंद जैन पटवारी सुभाष जैन मंगल जैन महेश जैन मोहनलाल जैन मनोज कंपाउंडर अभिनंदन जैन प्रवीण जैन कठूमर अशोक जैन पांड्या पारस जैन नवनीत कला धर्मेंद्र जैन पांड्या डॉ मनोज जैन निलेश जैन कृष्ण कुमार जैन पंकज जैन निर्मल जैन पांड्या मधु पांड्या ममता त्रिशला शकुंतला जैन चक्रेश्वरी जैन इंदिरा जैन विद्या जैन प्रीति जैन निशा जैन अंजना जैन स्वीटी जैन बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। आर्यिका संघ की निर्बाध आहारचर्या सम्पन्न हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गांव जगदीशपुरा में RAS में चयनित हुई कमलेश गुर्जर के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर शामिल हुए। विधायक के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने आर ए एस नव चयनित कमलेश गुर्जर का सम्मान किया। इस मौके पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का भी लोगों ने साफा माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं जिससे बच्चे क्षेत्र का और अपने जिले का नाम रोशन कर सके इस दौरान कई लोग मौजूद रहे
    1
    गांव जगदीशपुरा में RAS में चयनित हुई कमलेश गुर्जर के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर शामिल हुए। विधायक के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने आर ए एस नव चयनित कमलेश गुर्जर का सम्मान किया। इस मौके पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का भी लोगों ने साफा माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं जिससे बच्चे क्षेत्र का और अपने जिले का नाम रोशन कर सके इस दौरान कई लोग मौजूद रहे
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • करौली। ग्रामीण एवं वंचित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा करौली जिले में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 2 मई से 11 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के 10 गांव— *मनोहरपुरा, घुराकर, काशीपुरा, केलादेवी, करनपुर, नेभरा, मरमदा, नारौली, सायपुर और कोशरा* —को शामिल किया गया है। इस शिविर में विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों की आंखों की जांच की जा रही है। जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता है, उन्हें उनके नंबर के अनुसार तुरंत निःशुल्क चश्मे और आई ड्रॉप्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, जिन मरीजों को आगे इलाज या ऑपरेशन की जरूरत है, उन्हें उचित परामर्श भी दिया जा रहा है। प्योर इंडिया ट्रस्ट की मेडिकल टीम जयपुर से पहुंची है, जो प्रतिदिन लगभग 100 से 150 मरीजों की जांच कर रही है इस दौरान गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आंखों से संबंधित समस्याओं, जैसे दृष्टि कमजोरी या सिरदर्द, के प्रति जागरूक किया जा रहा है और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग शिविर का लाभ उठा रहे हैं। ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत पाल ने बताया कि करौली उनका गृह जिला है, इसलिए यहां के लोगों की समस्याओं को समझते हुए उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से डांग क्षेत्र के गरीब परिवारों को उनके गांव में ही नेत्र सेवाएं प्रदान कर “नई रोशनी” देने का प्रयास किया जा रहा है। प्योर इंडिया ट्रस्ट की टीम ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें। शिविर का आयोजन प्रतिदिन *सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे* तक किया जा रहा है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए इच्छुक व्यक्ति ट्रस्ट की टीम से खुशबिहारी शर्मा जी संपर्क कर सकते हैं।
    3
    करौली। ग्रामीण एवं वंचित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा करौली जिले में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 2 मई से 11 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के 10 गांव— *मनोहरपुरा, घुराकर, काशीपुरा, केलादेवी, करनपुर, नेभरा, मरमदा, नारौली, सायपुर और कोशरा* —को शामिल किया गया है।
इस शिविर में विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों की आंखों की जांच की जा रही है। जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता है, उन्हें उनके नंबर के अनुसार तुरंत निःशुल्क चश्मे और आई ड्रॉप्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, जिन मरीजों को आगे इलाज या ऑपरेशन की जरूरत है, उन्हें उचित परामर्श भी दिया जा रहा है।
प्योर इंडिया ट्रस्ट की मेडिकल टीम जयपुर से पहुंची है, जो प्रतिदिन लगभग 100 से 150 मरीजों की जांच कर रही है इस दौरान गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आंखों से संबंधित समस्याओं, जैसे दृष्टि कमजोरी या सिरदर्द, के प्रति जागरूक किया जा रहा है और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग शिविर का लाभ उठा रहे हैं।
ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत पाल ने बताया कि करौली उनका गृह जिला है, इसलिए यहां के लोगों की समस्याओं को समझते हुए उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से डांग क्षेत्र के गरीब परिवारों को उनके गांव में ही नेत्र सेवाएं प्रदान कर “नई रोशनी” देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्योर इंडिया ट्रस्ट की टीम ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें।
शिविर का आयोजन प्रतिदिन *सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे* तक किया जा रहा है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए इच्छुक व्यक्ति ट्रस्ट की टीम से खुशबिहारी शर्मा जी संपर्क कर सकते हैं।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    14 hrs ago
  • सिकंदरा (दौसा) | सिकंदरा चौराहा क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 'बच्चा चोर' आने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ ने तीन युवकों को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। आक्रोश इस कदर था कि लोगों ने पुलिस को बुलाने के बजाय खुद ही 'ऑन द स्पॉट' फैसला शुरू कर दिया और युवकों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुँची सिकंदरा थाना पुलिस को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। ​गलियों में संदिग्ध घूमते देख गहराया शक ​जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त तीन अज्ञात युवक सिकंदरा चौराहा और आसपास की घनी आबादी वाली गलियों में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि ये युवक बच्चों के आसपास मंडरा रहे थे। जब इनसे इनकी पहचान और आने का कारण पूछा गया, तो तीनों ने अलग-अलग और विरोधाभासी जवाब दिए। इससे ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया कि ये किसी संगठित बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं। ​हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे युवक, पर भीड़ ने एक न सुनी ​घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने एक युवक के सिर पर पट्टी बंधी होने के बावजूद उसे दीवार के पास घेर रखा है। महिलाएं और युवक उन पर थप्पड़ों और लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं। युवक बार-बार हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बता रहे थे और पुलिस को बुलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उत्तेजित भीड़ 'इन्हें सबक सिखाओ' और 'यहीं बिठाए रखो' के नारे लगाती रही। ​पुलिस की समय पर एंट्री ने टाला बड़ा हादसा ​हंगामे की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँची। शुरुआत में भीड़ युवकों को पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को शांत किया और कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को अपनी जीप में बिठाकर थाने पहुँचाया, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। @ विशेष: व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी बनी मुसीबत का कारण ​पिछले एक सप्ताह से दौसा और आसपास के जिलों में व्हाट्सएप पर एक भ्रामक मैसेज और ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 500 से अधिक बच्चा चोर गिरोह राजस्थान में सक्रिय हैं। पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि ये खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। बावजूद इसके, सिकंदरा जैसी घटनाओं से साफ है कि लोग अब भी इन अफवाहों के शिकार हो रहे हैं। ​पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश ​सिकंदरा थाना पुलिस के अनुसार: ​"पकड़े गए युवकों के पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, फिर भी उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति पर शक होने पर उसे पीटने के बजाय हमें सूचित करें। मारपीट करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।" ​खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट, शुरू न्यूज
    1
    सिकंदरा (दौसा) | सिकंदरा चौराहा क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 'बच्चा चोर' आने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ ने तीन युवकों को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। आक्रोश इस कदर था कि लोगों ने पुलिस को बुलाने के बजाय खुद ही 'ऑन द स्पॉट' फैसला शुरू कर दिया और युवकों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुँची सिकंदरा थाना पुलिस को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
​गलियों में संदिग्ध घूमते देख गहराया शक
​जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त तीन अज्ञात युवक सिकंदरा चौराहा और आसपास की घनी आबादी वाली गलियों में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि ये युवक बच्चों के आसपास मंडरा रहे थे। जब इनसे इनकी पहचान और आने का कारण पूछा गया, तो तीनों ने अलग-अलग और विरोधाभासी जवाब दिए। इससे ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया कि ये किसी संगठित बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं।
​हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे युवक, पर भीड़ ने एक न सुनी
​घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने एक युवक के सिर पर पट्टी बंधी होने के बावजूद उसे दीवार के पास घेर रखा है। महिलाएं और युवक उन पर थप्पड़ों और लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं। युवक बार-बार हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बता रहे थे और पुलिस को बुलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उत्तेजित भीड़ 'इन्हें सबक सिखाओ' और 'यहीं बिठाए रखो' के नारे लगाती रही।
​पुलिस की समय पर एंट्री ने टाला बड़ा हादसा
​हंगामे की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँची। शुरुआत में भीड़ युवकों को पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को शांत किया और कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को अपनी जीप में बिठाकर थाने पहुँचाया, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
@ विशेष: व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी बनी मुसीबत का कारण
​पिछले एक सप्ताह से दौसा और आसपास के जिलों में व्हाट्सएप पर एक भ्रामक मैसेज और ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 500 से अधिक बच्चा चोर गिरोह राजस्थान में सक्रिय हैं। पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि ये खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। बावजूद इसके, सिकंदरा जैसी घटनाओं से साफ है कि लोग अब भी इन अफवाहों के शिकार हो रहे हैं।
​पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश
​सिकंदरा थाना पुलिस के अनुसार:
​"पकड़े गए युवकों के पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, फिर भी उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति पर शक होने पर उसे पीटने के बजाय हमें सूचित करें। मारपीट करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।"
​खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट, शुरू न्यूज
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • खंडार । ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कस्बे के गीताभवन प्रांगण में समाज के सभी महिला पुरूष सम्मिलित हुए। वहीं भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया इस। यह शोभायात्रा कस्बे के रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, शुक्ला कोलोनी , बालेर सड़क मार्ग से निकाली गई। इस शोभायात्रा में सभी महिला,पुरूष डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जहां शोभायात्रा वापस अपने गंतव्य स्थान गीताभवन प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई।
    1
    खंडार ।  ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कस्बे के गीताभवन प्रांगण में समाज के सभी महिला पुरूष सम्मिलित हुए। वहीं भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया इस। यह शोभायात्रा कस्बे के रामलीला मैदान, सब्जी मंडी, शुक्ला कोलोनी , बालेर सड़क मार्ग से निकाली गई। इस शोभायात्रा में सभी महिला,पुरूष डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जहां शोभायात्रा वापस अपने गंतव्य स्थान गीताभवन प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अभी-अभी मेहंदीपुर बालाजी जगन मेडिया डेडान में के पास हुई बारिश के साथ खतरनाक ओलावृष्टि
    1
    अभी-अभी मेहंदीपुर बालाजी जगन मेडिया डेडान में के पास हुई बारिश के साथ खतरनाक ओलावृष्टि
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • श्री महावीर जी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर प्रस्तावित वाहन पार्किंग स्थल पर तेज आंधी के दौरान एक पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वहां खड़ी तीन कार क्षतिग्रस्त हो गईं। रविवार दोपहर 2:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पार्किंग स्थल पर खड़ी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा खतरा टल गया।
    1
    श्री महावीर जी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर प्रस्तावित वाहन पार्किंग स्थल पर तेज आंधी के दौरान एक पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वहां खड़ी तीन कार क्षतिग्रस्त हो गईं। रविवार दोपहर 2:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पार्किंग स्थल पर खड़ी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा खतरा टल गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.