Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यायालय_स्थगन_के_आदेश_विफल_भूमाफिया_सफल बांदीकुई पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में भूमाफिया चला रहे हैं बुलडोजर......
Ganesh Yogi
न्यायालय_स्थगन_के_आदेश_विफल_भूमाफिया_सफल बांदीकुई पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में भूमाफिया चला रहे हैं बुलडोजर......
More news from राजस्थान and nearby areas
- अभी-अभी मेहंदीपुर बालाजी जगन मेडिया डेडान में के पास हुई बारिश के साथ खतरनाक ओलावृष्टि1
- Post by Ganesh Yogi1
- टोंक। जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी भाई भागचंद सैनी की अज्ञात बदमाशों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना ने न केवल पुलिस महकमे को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी भागचंद सैनी अपनी नियमित ड्यूटी के तहत रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जब एक पुलिसकर्मी, जो खुद कानून का रक्षक है, सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर यह घटना एक बड़ा प्रश्नचिन्ह बनकर उभरी है। मामले को लेकर आमजन और सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई है। साथ ही मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान करने की भी अपील की गई है। सरकार से यह भी मांग की जा रही है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना पूरे प्रदेश के लिए एक चेतावनी है कि सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, ताकि पुलिसकर्मियों और आम जनता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कानोता में हुआ भव्य स्वागत इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर , भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा व पूर्व मंत्री डॉक्टर कन्हैया लाल मीणा व उर्मी करोल, हरिमोहन शर्मा अन्य काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे इस दौरान 51 किलो की माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया ओर नरेंद्र मोदी व सी एम भजन लाल शर्मा के नारे लगाए और सभी लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया4
- सिकंदरा (दौसा) | सिकंदरा चौराहा क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 'बच्चा चोर' आने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ ने तीन युवकों को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। आक्रोश इस कदर था कि लोगों ने पुलिस को बुलाने के बजाय खुद ही 'ऑन द स्पॉट' फैसला शुरू कर दिया और युवकों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुँची सिकंदरा थाना पुलिस को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गलियों में संदिग्ध घूमते देख गहराया शक जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त तीन अज्ञात युवक सिकंदरा चौराहा और आसपास की घनी आबादी वाली गलियों में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि ये युवक बच्चों के आसपास मंडरा रहे थे। जब इनसे इनकी पहचान और आने का कारण पूछा गया, तो तीनों ने अलग-अलग और विरोधाभासी जवाब दिए। इससे ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया कि ये किसी संगठित बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे युवक, पर भीड़ ने एक न सुनी घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने एक युवक के सिर पर पट्टी बंधी होने के बावजूद उसे दीवार के पास घेर रखा है। महिलाएं और युवक उन पर थप्पड़ों और लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं। युवक बार-बार हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बता रहे थे और पुलिस को बुलाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उत्तेजित भीड़ 'इन्हें सबक सिखाओ' और 'यहीं बिठाए रखो' के नारे लगाती रही। पुलिस की समय पर एंट्री ने टाला बड़ा हादसा हंगामे की सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँची। शुरुआत में भीड़ युवकों को पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को शांत किया और कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को अपनी जीप में बिठाकर थाने पहुँचाया, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। @ विशेष: व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी बनी मुसीबत का कारण पिछले एक सप्ताह से दौसा और आसपास के जिलों में व्हाट्सएप पर एक भ्रामक मैसेज और ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 500 से अधिक बच्चा चोर गिरोह राजस्थान में सक्रिय हैं। पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि ये खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। बावजूद इसके, सिकंदरा जैसी घटनाओं से साफ है कि लोग अब भी इन अफवाहों के शिकार हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश सिकंदरा थाना पुलिस के अनुसार: "पकड़े गए युवकों के पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, फिर भी उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति पर शक होने पर उसे पीटने के बजाय हमें सूचित करें। मारपीट करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।" खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट, शुरू न्यूज1
- लालसोट उपखंड संहित आसपास के क्षेत्र में बारिश के साथ बेर के आकार के आधे घंटे तक ओले गिरे जिससे जन जीवन भी प्रभावित हुआ वहीं शादी का सीजन होने के कारण शादी करने वाले परिवारों को लाखो रुपए का नुकसान हुआ। वही आमजन का जनजीवन भी प्रभावित हुआ। आधे घंटे बारिश से साथ गिरे ओले की चादर बीच गई।4
- संगम नगरी प्रयागराज के ककरहा घाट पर सीवर लाइन के लिए मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां खुदाई कर रहा मजदूर गया प्रसाद (45) मिट्टी की चपेट में आने के चलते दब गया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूर के शव को मिट्टी के ढ़ेर से 6 घंटे के बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है। एसीपी अतरसुईया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिस जगह मजदूर दबा था वहां अधिक मिट्टी होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ा दिक्कत आ रही थी, लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूर की बॉडी निकाला गया है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव के मुताबिक जल निगम की तरफ से ककरहा घाट पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा था। जिसमें दो मजदूर मिट्टी खोदने में लगे थे। इसी दौरान मिट्टी का ढेर गिर गया और मजदूर गया प्रसाद (45) उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल पिछले 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर की बॉडी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- Post by Yogesh Kumar Gupta2