बिग ब्रेकिंग : जनपद लखीमपुर खीरी खीरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई बिग ब्रेकिंग : जनपद लखीमपुर खीरी खीरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। थाना खीरी पर प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा बढ़ा है। थाना प्रभारी निराला तिवारी के सख्त तेवर और लगातार दबिश के चलते अपराधियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय गौ-तस्करों और अन्य अवैध धंधा करने वालों के दो नम्बर के कारोबार फिलहाल ठप पड़े हैं। पुलिस की सक्रियता और मानवता पूर्ण कार्यशैली के कारण क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है। आम जनमानस थाना प्रभारी की कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहा है। संवाददाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी
बिग ब्रेकिंग : जनपद लखीमपुर खीरी खीरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई बिग ब्रेकिंग : जनपद लखीमपुर खीरी खीरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। थाना खीरी पर प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में भरोसा बढ़ा है। थाना प्रभारी निराला तिवारी के सख्त तेवर और लगातार दबिश के चलते अपराधियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय गौ-तस्करों और अन्य अवैध धंधा करने वालों के दो नम्बर के कारोबार फिलहाल ठप पड़े हैं। पुलिस की सक्रियता और मानवता पूर्ण कार्यशैली के कारण क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है। आम जनमानस थाना प्रभारी की कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहा है। संवाददाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी
- ईद का त्योहार आते ही सेवई और सूद फेनी की मांग अचानक बढ़ जाती है। कस्बा खीरी में कई परिवार ऐसे हैं जो पीढ़ियों से यह कारोबार करते आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि उनका यह पुश्तैनी काम है और वह पिछले लगभग 40 सालों से लोगों को सेवई और सूद फेनी उपलब्ध करा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार सूद फेनी को शुद्ध तेल और मैदे से तैयार किया जाता है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। रमजान शुरू होते ही इसकी बिक्री भी शुरू हो जाती है। दुकानों और घरों में एक तरफ सूद फेनी बनाई जाती है तो दूसरी तरफ ग्राहकों को बेची जाती है। जैसे-जैसे ईद करीब आती है, वैसे-वैसे इसकी मांग और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ने लगती हैं। कस्बा खीरी में बनने वाली सूद फेनी और सेवई सिर्फ स्थानीय बाजारों में ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक भेजी जाती है, जहां इसकी खास पहचान और मांग है। यही वजह है कि ईद के त्योहार से पहले कस्बा खीरी की सेवई और सूद फेनी दूर-दराज तक मशहूर मानी जाती है।1
- स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मितौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के मामले में फरार ससुर, पति और सास गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दहेज की वेदी पर चढ़ी थी विवाहिता मामला थाना मितौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2025 से जुड़ा है, जो धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था। इस मामले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगे थे। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागकसी के आधार पर दबिश दी। इस दौरान ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर निवासी तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है: * रामकुमार गौतम पुत्र स्व0 दुजई गौतम (ससुर) * रंजीत कुमार पुत्र रामकुमार गौतम (पति) * विटोला देवी पत्नी रामकुमार गौतम (सास) सभी निवासी: ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी। पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मितौली थाने के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही: * उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह * हे0का0 करूणेश वर्मा * का0 दीपक कुमार * का0 आशीष प्रजापति * म0का0 प्रियंका दुबे गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- लखीमपुर खीरी संपूर्ण नगर क्षेत्र के बहसी गांव में कार को हटाने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट का2
- Lakhimpur nighasan Mach gai balipur gaon ke bahar kuttyweb Daru ki frooti padi Hui Hai vahan per Koi Safai karne nahin aata Hai1
- लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगीन अपराधों में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अरुण तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीरपुर थाना फरधान का निवासी है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना फरधान और थाना खीरी में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज द्वारा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।1
- लखीमपुर खीरी - ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने आर्थिक सहायता प्रदान की बिटिया के अनुरोध पर विधायक मौके पर पहुँचे और परिवार को 5 बर्तन (पचहड़) दिए, साथ ही आशीर्वाद स्वरूप 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी, विधायक ने कहा कि गरीबों की मदद का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा⤵️1
- रमियाबेहड़ ब्लॉक के जिम्मेदार क्यों मौन? गांव वालों में आक्रोश लखीमपुर खीरी। विकास खंड रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्राम तेजन पुरवा में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां गांव में आरसीसी सड़क की मांग की गई थी, वहीं अब जबरन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है, जिससे गांव में चर्चा और नाराजगी दोनों बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से गांव के लोग कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे थे। बरसात के मौसम में रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। परेशान होकर गांववासियों ने 1076 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरसीसी सड़क बनाने की मांग की थी। ग्रामीणों के अनुसार यह मांग ग्राम तेजन पुरवा के पूर्व साइड में डामर रोड से लल्लन के घर के सामने तक आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर की गई थी। लेकिन अब मौके पर आरसीसी की जगह इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब ग्रामीणों ने आरसीसी सड़क की मांग की थी तो आखिर इंटरलॉकिंग क्यों बनाई जा रही है? क्या इसके पीछे कोई तकनीकी कारण है या फिर कोई और खेल चल रहा है? ग्रामीण यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर ब्लॉक रमियाबेहड़ के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन क्यों हैं? क्या उन्हें ग्रामीणों की समस्या दिखाई नहीं दे रही या फिर जानबूझकर इस मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है? अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर ग्रामीणों को ऐसे ही अधूरे विकास से समझौता करना पड़ेगा। 👉 ग्रामीणों का सीधा सवाल — जब मांग आरसीसी सड़क की थी, तो इंटरलॉकिंग क्यों?2
- लखीमपुर-खीरी-पवित्र रमज़ान का महीना अपने आखिरी अशरे की ओर बढ़ रहा है और आज रमज़ान का 20वां रोज़ा है। ऐसे में बाजारों में एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही है। खास तौर पर इफ्तार के लिए खजूर की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अगर बात लखीमपुर खीरी से जुड़े कस्बा खीरी की करें तो यहां के बाजारों में तरह-तरह की खजूरें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में सजी दुकानों पर सऊदी अरब, ईरान और दुबई से आई कई किस्मों की खजूरें देखने को मिल रही हैं, जिनमें अजवा, किमिया, मरीयम और कलमी जैसी खजूरें खास तौर पर लोगों की पसंद बनी हुई हैं। रोज़ेदार इफ्तार के लिए खजूर को खास अहमियत देते हैं। इस्लामी परंपरा के मुताबिक खजूर से रोज़ा खोलना सुन्नत माना जाता है, यही वजह है कि रमज़ान के पूरे महीने खजूर की मांग काफी बढ़ जाती है। कस्बा खीरी के बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम होते-होते खजूर की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ दिखाई देती है। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से अलग-अलग किस्म की खजूर खरीदते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे रमज़ान का महीना अपने आखिरी अशरे की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खजूर की बिक्री और तेज हो गई है। लोगों में अच्छी क्वालिटी की खजूर खरीदने का खास उत्साह देखा जा रहा है। कुल मिलाकर पवित्र रमज़ान के 20वें रोज़े पर कस्बा खीरी के बाजारों में खजूरों की भरमार और खरीददारों की भीड़ से खास रौनक देखने को मिल रही है, जो इस पाक महीने की रूहानियत को और भी खास बना रही है।1