logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चुटिया गांव में एक भारी वाहन के द्वारा 6 बिजली के खम्भे क्षतिग्रस्त कर देने के बाद से शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे तक क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित है। मामले के संबंध में महुआडार प्रखंड के चुटिया ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब एक अज्ञात भारी वाहन ने आनियंत्रित होकर एक के बाद एक कुल 6 बिजली के खंभे को धक्के से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना बिजली विभाग को दिया गया। मगर बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त खम्भे को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया है ।जिससे विद्युत सेवा चुटिया ग्राम सहित आसपास के कई गांव में बाधित है।

1 hr ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

चुटिया गांव में एक भारी वाहन के द्वारा 6 बिजली के खम्भे क्षतिग्रस्त कर देने के बाद से शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे तक क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित है। मामले के संबंध में महुआडार प्रखंड के चुटिया ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब एक अज्ञात भारी वाहन ने आनियंत्रित होकर एक के बाद एक कुल 6 बिजली के खंभे को धक्के से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना बिजली विभाग को दिया गया। मगर बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त खम्भे को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया है ।जिससे विद्युत सेवा चुटिया ग्राम सहित आसपास के कई गांव में बाधित है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तक कुल 353 युवक युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने इस संबंध में बताया कि अब तक लातेहार जिला के कुल 8687 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों का नियोजन कर नियोजित किया जा चुका है ।ज्ञात हो कि विगत दिनों लातेहार जिला में होमगार्ड की होने वाली बहाली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में जिला भर के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना नियोजन जिला नियोजन कार्यालय में कराकर नियोजित हो रहे हैं।
    1
    जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तक कुल 353 युवक युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित।
जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने इस संबंध में बताया कि अब तक लातेहार जिला के कुल 8687 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों का नियोजन कर नियोजित किया जा चुका है ।ज्ञात हो कि विगत दिनों लातेहार जिला में होमगार्ड की होने वाली बहाली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में जिला भर के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना नियोजन जिला नियोजन कार्यालय में कराकर नियोजित हो रहे हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 min ago
  • 🔴 ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी स्कूल पहुँचा | PART–1 तारवाडीह राजकीय मध्य विद्यालय में बच्चों से मिला। ग्रामीणों ने बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार नहीं मिलने की शिकायत की थी। इसी शिकायत की जमीनी हकीकत जानने स्कूल पहुँचा और प्रधानाध्यापक से भी सीधे बातचीत की। 🙏 माननीय मुख्यमंत्री सह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से निवेदन है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों से जांच करवाने की कृपा करें। बच्चों के भोजन और शिक्षा का मामला है—इस पर जवाबदेही जरूरी है। 🏷️
    1
    🔴 ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी स्कूल पहुँचा | PART–1
तारवाडीह राजकीय मध्य विद्यालय में बच्चों से मिला। ग्रामीणों ने बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार नहीं मिलने की शिकायत की थी। इसी शिकायत की जमीनी हकीकत जानने स्कूल पहुँचा और प्रधानाध्यापक से भी सीधे बातचीत की।
🙏 माननीय मुख्यमंत्री सह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से निवेदन है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों से जांच करवाने की कृपा करें।
बच्चों के भोजन और शिक्षा का मामला है—इस पर जवाबदेही जरूरी है।
🏷️
    user_Yuva team jharkhand
    Yuva team jharkhand
    Latehar, Jharkhand•
    21 hrs ago
  • *हिंडालको नर्सरी से चारागादी जाने वाले रास्ते में गुणवत्ता की अनदेखी, विभाग के अधिकारी आंख बंद किए मुखिया ने कहा - जिला परिषद से हो रहा है काम* *चंदवा / हुटाप।* चंदवा प्रखंड के *हुटाप पंचायत में हिंडालको नर्सरी से पश्चिम दिशा की ओर चारागादी जाने वाले रास्ते में* पीसीसी पथ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें घोर अनियमितता बरती जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि *कार्य किस विभाग से चल रहा है, कार्य योजना का बोर्ड भी कार्यस्थल पर नहीं लगा हुआ है,* जिससे पता चल सके कि किस विभाग के माध्यम से काम चल रहा है और इसकी प्राक्कलित राशि क्या है। इस संबंध में पंचायत के मुखिया से फोन के माध्यम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि *जिला परिषद के माध्यम से काम चल रहा है।* कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण क्षेत्र के एक *प्रभावशाली राजनीतिक नेता के कथित प्रभाव में* कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत करने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्राक्कलन एवं गुणवत्ता मानकों की जांच कराने तथा दोष मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बिना सूचना बोर्ड के और अनियमित तरीके से हो रहे इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
    4
    *हिंडालको नर्सरी से चारागादी जाने वाले रास्ते में गुणवत्ता की अनदेखी, विभाग के अधिकारी आंख बंद किए मुखिया ने कहा - जिला परिषद से हो रहा है काम*

*चंदवा / हुटाप।* चंदवा प्रखंड के *हुटाप पंचायत में हिंडालको नर्सरी से पश्चिम दिशा की ओर चारागादी जाने वाले रास्ते में* पीसीसी पथ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें घोर अनियमितता बरती जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि *कार्य किस विभाग से चल रहा है, कार्य योजना का बोर्ड भी कार्यस्थल पर नहीं लगा हुआ है,* जिससे पता चल सके कि किस विभाग के माध्यम से काम चल रहा है और इसकी प्राक्कलित राशि क्या है।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया से फोन के माध्यम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि *जिला परिषद के माध्यम से काम चल रहा है।*
कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण क्षेत्र के एक *प्रभावशाली राजनीतिक नेता के कथित प्रभाव में* कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत करने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्राक्कलन एवं गुणवत्ता मानकों की जांच कराने तथा दोष मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
बिना सूचना बोर्ड के और अनियमित तरीके से हो रहे इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    38 min ago
  • मनिका प्रखंड क्षेत्र के लोहिया भवन में विश्व हिंदू परिषद का 64 व स्थापना दिवस मनाया गया स्थापना दिवस पर प्रांत सत्संग टोली सदस्य दामोदर मिश्र के द्वारा विश्व हिंदू परिषद का कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई
    1
    मनिका प्रखंड क्षेत्र के लोहिया भवन में विश्व हिंदू परिषद का 64 व स्थापना दिवस मनाया गया
स्थापना दिवस पर प्रांत सत्संग टोली सदस्य दामोदर मिश्र के द्वारा विश्व हिंदू परिषद का कार्य के बारे में  विस्तृत रूप से जानकारी दी गई
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    फोटोग्राफर मनिका, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • 15वें वित्त की नाली में सॉलिंग गायब! ललमटिया में चला हथौड़ा, बारेसांढ़ में अभी और टूटेंगी नालियां* गारू। गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत अंतर्गत ललमटिया गांव में 15वें वित्त आयोग मद से निर्माणाधीन नाली में अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार के निर्देश पर इंजीनियर आनंद तिग्गा ने निर्माण कार्य की जांच की। जांच में निर्धारित सॉलिंग कार्य नहीं किए जाने के बावजूद पांच इंच की दीवार वाली नाली का निर्माण किए जाने की बात सामने आई।तकनीकी मानकों की अनदेखी मिलने के बाद नाली के संबंधित हिस्से पर हथौड़ा चलाकर उसे तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि सॉलिंग के बिना जहां जहां पांच इंच की दीवार वाली नाली बनाई गई है, उन हिस्सों को भी तोड़ा जाएगा। यानी ललमटिया में कार्रवाई के बाद बारेसांढ़ पंचायत में अभी और नालियों पर हथौड़ा चलने की संभावना है।प्रशासन की इस कार्रवाई से पंचायत क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि योजनाओं की समय पर जांच हो तो निर्माण में होने वाली लापरवाही पर रोक लगाई जा सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि 15वें वित्त आयोग मद से कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच की जाए, ताकि सरकारी राशि का सही इस्तेमाल सुनिश्चित हो सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तकनीकी मानकों के विपरीत पाए जाने वाले निर्माण कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    2
    15वें वित्त की नाली में सॉलिंग गायब! ललमटिया में चला हथौड़ा, बारेसांढ़ में अभी और टूटेंगी नालियां*

गारू। गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत अंतर्गत ललमटिया गांव में 15वें वित्त आयोग मद से निर्माणाधीन नाली में अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार के निर्देश पर इंजीनियर आनंद तिग्गा ने निर्माण कार्य की जांच की। जांच में निर्धारित सॉलिंग कार्य नहीं किए जाने के बावजूद पांच इंच की दीवार वाली नाली का निर्माण किए जाने की बात सामने आई।तकनीकी मानकों की अनदेखी मिलने के बाद नाली के संबंधित हिस्से पर हथौड़ा चलाकर उसे तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि सॉलिंग के बिना जहां जहां पांच इंच की दीवार वाली नाली बनाई गई है, उन हिस्सों को भी तोड़ा जाएगा। यानी ललमटिया में कार्रवाई के बाद बारेसांढ़ पंचायत में अभी और नालियों पर हथौड़ा चलने की संभावना है।प्रशासन की इस कार्रवाई से पंचायत क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि योजनाओं की समय पर जांच हो तो निर्माण में होने वाली लापरवाही पर रोक लगाई जा सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि 15वें वित्त आयोग मद से कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच की जाए, ताकि सरकारी राशि का सही इस्तेमाल सुनिश्चित हो सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तकनीकी मानकों के विपरीत पाए जाने वाले निर्माण कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • 12 सितंबर को होगा झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने की बनेगी रणनीति, जिलेभर से जुटेंगे कार्यकर्ता 12 सितंबर को होगा झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने की बनेगी रणनीति, जिलेभर से जुटेंगे कार्यकर्ता चंदवा। झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन (संबंधित एटक) का दूसरा वार्षिक सम्मेलन आगामी 12 सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे सरोज नगर स्थित लादू बाबू बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। एक दिवसीय आवासीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। यूनियन नेता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि सम्मेलन में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने तथा आंदोलनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। साथ ही पिछले वर्ष संगठन द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन में ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह, निर्माण कामगार संघ के महासचिव सह एटक केंद्रीय सदस्य नारायण पूर्वे और इप्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मुख्य रूप से शामिल होंगे। सम्मेलन की सफलता को लेकर क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाने के साथ संगठन के झंडे भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संचालन के लिए इंदुभूषण पाठक की अध्यक्षता में स्वागत समिति का गठन किया गया है।
    1
    12 सितंबर को होगा झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन

मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने की बनेगी रणनीति, जिलेभर से जुटेंगे कार्यकर्ता
12 सितंबर को होगा झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन
मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने की बनेगी रणनीति, जिलेभर से जुटेंगे कार्यकर्ता
चंदवा। झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन (संबंधित एटक) का दूसरा वार्षिक सम्मेलन आगामी 12 सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे सरोज नगर स्थित लादू बाबू बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। एक दिवसीय आवासीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं ने गतिविधियां तेज कर दी हैं।
यूनियन नेता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि सम्मेलन में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने तथा आंदोलनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। साथ ही पिछले वर्ष संगठन द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
सम्मेलन में ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह, निर्माण कामगार संघ के महासचिव सह एटक केंद्रीय सदस्य नारायण पूर्वे और इप्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मुख्य रूप से शामिल होंगे।
सम्मेलन की सफलता को लेकर क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाने के साथ संगठन के झंडे भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संचालन के लिए इंदुभूषण पाठक की अध्यक्षता में स्वागत समिति का गठन किया गया है।
    user_Surya Prakash Oraon
    Surya Prakash Oraon
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • कई पेट्रोल पंपों पर शौचालय और हवा की सुविधा नहीं आखिर जिम्मेदार कौन? #shorts #shortvideo #news
    1
    कई पेट्रोल पंपों पर शौचालय और हवा की सुविधा नहीं आखिर जिम्मेदार कौन? #shorts #shortvideo #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • मायापुर पंचायत सचिवालय में सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी ने प्रारंभ किया 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण। जिसकी शुरुआत सशस्त्र सीमा बल 32वी वाहिनी के कमांडर राजेश सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे दीप प्रज्वलित कर किया ।आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गारु प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत गांव की कुल 32 महिलाओं ने भाग लिया है ।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है।
    1
    मायापुर पंचायत सचिवालय में सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी ने प्रारंभ किया 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण।
जिसकी शुरुआत सशस्त्र सीमा बल 32वी वाहिनी के कमांडर राजेश सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे दीप प्रज्वलित कर किया ।आयोजित 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गारु प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत गांव की कुल 32 महिलाओं ने भाग लिया है ।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.