12 सितंबर को होगा झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने की बनेगी रणनीति, जिलेभर से जुटेंगे कार्यकर्ता 12 सितंबर को होगा झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन का दूसरा वार्षिक सम्मेलन मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने की बनेगी रणनीति, जिलेभर से जुटेंगे कार्यकर्ता चंदवा। झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन (संबंधित एटक) का दूसरा वार्षिक सम्मेलन आगामी 12 सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे सरोज नगर स्थित लादू बाबू बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। एक दिवसीय आवासीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। यूनियन नेता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि सम्मेलन में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। मजदूर-किसान संघर्ष को तेज करने तथा आंदोलनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। साथ ही पिछले वर्ष संगठन द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन में ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह, निर्माण कामगार संघ के महासचिव सह एटक केंद्रीय सदस्य नारायण पूर्वे और इप्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मुख्य रूप से शामिल होंगे। सम्मेलन की सफलता को लेकर क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाने के साथ संगठन के झंडे भी लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संचालन के लिए इंदुभूषण पाठक की अध्यक्षता में स्वागत समिति का गठन किया गया है।

- नशे के दो सौदागरों को बरवाडीह थाना पुलिस ने 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे भेजा जेल । लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ,थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़तल्ली ओवर ब्रिज के समीप नशे के दो सौदागर विमलेश कुमार एवं मिथुन कुमार को 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेजा है। उक्त सफल कार्रवाई बरवाडीह थाना पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पर अधिकारी बरवाडीह वीरेंद्र राम के नेतृत्व में किया है।1
- हिंडाल्को में डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने का आरोप.? #shorts #shortvideo #viralvideo #hindalco #news1
- रांची में टयूलिप हॉस्पिटल में परिजनों को साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है रांची में टयूलिप हॉस्पिटल में परिजनों को साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है1
- मनिका प्रखंड क्षेत्र के लोहिया भवन में विश्व हिंदू परिषद का 64 व स्थापना दिवस मनाया गया स्थापना दिवस पर प्रांत सत्संग टोली सदस्य दामोदर मिश्र के द्वारा विश्व हिंदू परिषद का कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई1
- परयागों में चेहल्लुम मेले का आयोजन, शमीम बड़ेहार ने इमाम हुसैन की शहादत को किया याद मांडर प्रखंड अंतर्गत ग्राम परयागों में चेहल्लुम के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में कांके विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के सचिव शमीम बड़ेहार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन को धोखे से बुलाकर बैअत के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उन्होंने जुल्म के आगे घुटने टेकने के बजाय शहादत को स्वीकार किया। उनकी शहादत इंसाफ, सच्चाई और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देती है। मेले में मुख्य अतिथि मजदूर नेता अब्दुल्लाह अंसारी, सरना समिति के बबलू उरांव, मांडर प्रमुख फिलीप सहाय एक्का, रसीद अंसारी, सयूब अंसारी, मोबिन अंसारी, मजीद अंसारी, शामी अंसारी, अमन राज, अरशद आलम, हफिज राजा, अमीरुल हक, अंसार उलहक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक बैंकिंग सुविधा सिसई प्रखंड के बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुला। गुरुवार को फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में बैंक ऑफ बड़ौदा के डी आर एम झारखंड स्वपनिल श्रीवास्तव, एलडीएम गुमला बिनोद कुमार, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार, मुखिया सुनीता कुमारी, शोभा देवी, सहित स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- 15 वे वित्त आयोग के तहत ललमटिया गांव में हो रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमित की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गारु अभय कुमार हुए सख्त । मिली सूचना पर श्री कुमार ने प्रखंड कार्यालय के कनीय अभियंता आनंद तिग्गा को गुरुवार की सुबह 10:00 बजे योजना स्थल का जांच का निर्देश दिया । मिले निर्देश पर अभियंता गारू प्रखंड के बारेसार पंचायत अंतर्गत ललमटिया ग्राम में हो रहे नाली निर्माण स्थल पर पहुंचे और लाभुक को गुणवत्ता से कार्य करने का निर्देश देते हुए, पुनः सही तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।1
- पार्षद को बिना बताए जल मीनार का खेल? #shorts #shortvideo #short #viralvideo #youtubeshorts #mukhiya1
- बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना को मिले नए पुलिस वाहन, गश्ती व्यवस्था होगी मजबूत।। झारखंड सरकार की ओर से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे वाहन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना को नए चार पहिया पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। नए वाहनों के मिलने से दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वाहन उपलब्ध होने से पुलिस की अलग-अलग टीमों को जरूरत के अनुसार अलग वाहन मिल सकेंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं रात्रि गश्ती के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच भी पहले से बेहतर होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि नए वाहन मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में भी इससे काफी मदद मिलेगी। थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती होने से असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर और मजबूत होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेहतर संसाधनों के साथ पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का प्रयास लगातार जारी है। नए वाहनों के संचालन से आम लोगों को भी जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द मिल सकेगी। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।1