logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरणपुर उप मुख्यमंत्री के मदरसा संबंधी बयान पर सहारनपुर से सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा का हमला, माफी की मांग, नफरत की राजनीति का आरोप साहरनपुर उप मुख्यमंत्री के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के महानगर प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिरों के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता अब हिंदू-मुस्लिम के नाम पर होने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। सभी धर्मों के लोग मिलकर नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए तैयार हैं।सपा नेता ने कहा कि मदरसा हो या कोई अन्य शिक्षण संस्थान, सभी जगह बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है।उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दिए जाते हैं। अरोड़ा ने उप मुख्यमंत्री से अपने बयान पर सफाई देने और मदरसा संचालकों व छात्रों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए।

2 hrs ago
user_Tarik Siddiqui
Tarik Siddiqui
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सहरणपुर उप मुख्यमंत्री के मदरसा संबंधी बयान पर सहारनपुर से सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा का हमला, माफी की मांग, नफरत की राजनीति का आरोप साहरनपुर उप मुख्यमंत्री के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के महानगर प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिरों के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता अब हिंदू-मुस्लिम के नाम पर होने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। सभी धर्मों के लोग मिलकर नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए तैयार हैं।सपा नेता ने कहा कि मदरसा हो या कोई अन्य शिक्षण संस्थान, सभी जगह बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है।उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दिए जाते हैं। अरोड़ा ने उप मुख्यमंत्री से अपने बयान पर सफाई देने और मदरसा संचालकों व छात्रों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • प्रशासन की शक्ति के बीच अनोखा मिनी डीजे कावड़ बना कृषक का केंद्र
    1
    प्रशासन की शक्ति के बीच अनोखा मिनी डीजे कावड़ बना कृषक का केंद्र
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 min ago
  • UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्द UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है। कानपुर में पीतांबरा इंटरप्राइजेज नाम की मसाला फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। वहाँ चावल के टुकड़ों में हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, मिर्च-धनिया पाउडर और लिक्विड कलर मिला। पकड़े गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
    1
    UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में  असली हल्द
UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में  असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है।
कानपुर में पीतांबरा इंटरप्राइजेज नाम की मसाला फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। वहाँ चावल के टुकड़ों में हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, मिर्च-धनिया पाउडर और लिक्विड कलर मिला। पकड़े गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • 🌧️ देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर 🚨 The Aman Times 🌧️ देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर देहरादून में 5 और 6 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ⛰️ ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक रहेगी, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। 🛣️ लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और संबंधित एजेंसियों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर निकायों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। ⚠️ जिला प्रशासन की अपील: बिना जरूरी कारण यात्रा करने से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी सभी चेतावनियों का पालन करें।
    1
    🌧️ देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
🚨 The Aman Times 
🌧️ देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
देहरादून में 5 और 6 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
⛰️ ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक रहेगी, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।
🛣️ लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और संबंधित एजेंसियों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर निकायों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।
⚠️ जिला प्रशासन की अपील:
बिना जरूरी कारण यात्रा करने से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी सभी चेतावनियों का पालन करें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    40 min ago
  • हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरिद्वार पुलिस कावड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात ड्रोन से रख रही निगरानी
    1
    हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरिद्वार पुलिस कावड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात ड्रोन से रख रही निगरानी
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • सहारनपुर में दुष्कर्म के बाद डेढ़ लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को बदनामी और जान से मारने की दी थी धमकी, चिलकाना पुलिस ने पटनी गांव से दबोचा सहारनपुर चिलकाना थाना क्षेत्र में दुष्कर्म, रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 31 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जाबिर पुत्र हाशिम निवासी ग्राम हरड़ाखेड़ी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद उसने बदनामी का डर दिखाकर पीड़िता से करीब डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थानाचिलकाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस ने पटनी के पास से आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय में आरोप सिद्ध होने तक आरोपी कानून की नजर में अभियुक्त है।
    1
    सहारनपुर में दुष्कर्म के बाद डेढ़ लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को बदनामी और जान से मारने की दी थी धमकी, चिलकाना पुलिस ने पटनी गांव से दबोचा
सहारनपुर चिलकाना थाना क्षेत्र में दुष्कर्म, रंगदारी और जान से मारने की धमकी के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 31 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जाबिर पुत्र हाशिम निवासी ग्राम हरड़ाखेड़ी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद उसने बदनामी का डर दिखाकर पीड़िता से करीब डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थानाचिलकाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस ने पटनी के पास से आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय में आरोप सिद्ध होने तक आरोपी कानून की नजर में अभियुक्त है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हरिद्वार में अटूट आस्था का जीता जागता उदाहरण व्हीलचेयर से जल लेकर जाता भक्त हरिद्वार में अटूट आस्था का जीता जागता उदाहरण व्हीलचेयर से जल लेकर जाता भक्त
    1
    हरिद्वार में अटूट आस्था का जीता जागता उदाहरण व्हीलचेयर से जल लेकर जाता भक्त
हरिद्वार में अटूट आस्था का जीता जागता उदाहरण व्हीलचेयर से जल लेकर जाता भक्त
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 min ago
  • 🐍 भूसे में छिपा था मौत का मेहमान, कोबरा दिखते ही मचा हड़कंप The Aman Times 🐍 भूसे में छिपा था मौत का मेहमान, कोबरा दिखते ही मचा हड़कंप विकासनगर: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के फतेहपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भूसा स्टोर के अंदर खतरनाक इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा फन फैलाए बैठा दिखाई दिया। जहरीले साँप को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट आदिल मिर्जा अपनी टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और कुशलता से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद साँप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया। सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं साँप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
    1
    🐍 भूसे में छिपा था मौत का मेहमान, कोबरा दिखते ही मचा हड़कंप
The Aman Times 
🐍 भूसे में छिपा था मौत का मेहमान, कोबरा दिखते ही मचा हड़कंप
विकासनगर: 
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के फतेहपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भूसा स्टोर के अंदर खतरनाक इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा फन फैलाए बैठा दिखाई दिया। जहरीले साँप को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू एक्सपर्ट आदिल मिर्जा अपनी टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और कुशलता से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद साँप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया।
सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं साँप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • लक्सर में युवक की संदिग्ध मौत | नाले में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक | Forensic Team Investigation लक्सर, हरिद्वार: खानपुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में 22 वर्षीय उदित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है। इस रिपोर्ट में देखें: युवक की संदिग्ध मौत का पूरा मामला परिजनों का हत्या का आरोप पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी का बयान मृतक के पिता रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया रिपोर्ट: सचिन कुमार, लक्सर चैनल: Shraddha TV Network #Laksar #Haridwar #Uttarakhand #BreakingNews #ForensicTeam #CrimeNews #ShraddhaTVNetwork #SachinKumar #Khanpur #Niyamatpur
    1
    लक्सर में युवक की संदिग्ध मौत | नाले में मिला शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक | Forensic Team Investigation
लक्सर, हरिद्वार:
खानपुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में 22 वर्षीय उदित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है।
इस रिपोर्ट में देखें:
युवक की संदिग्ध मौत का पूरा मामला
परिजनों का हत्या का आरोप
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी का बयान
मृतक के पिता रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया
रिपोर्ट: सचिन कुमार, लक्सर
चैनल: Shraddha TV Network
#Laksar #Haridwar #Uttarakhand #BreakingNews #ForensicTeam #CrimeNews #ShraddhaTVNetwork #SachinKumar #Khanpur #Niyamatpur
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.