logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्द UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है। कानपुर में पीतांबरा इंटरप्राइजेज नाम की मसाला फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। वहाँ चावल के टुकड़ों में हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, मिर्च-धनिया पाउडर और लिक्विड कलर मिला। पकड़े गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

1 hr ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्द UP: चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है। कानपुर में पीतांबरा इंटरप्राइजेज नाम की मसाला फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। वहाँ चावल के टुकड़ों में हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, मिर्च-धनिया पाउडर और लिक्विड कलर मिला। पकड़े गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • छोटा डीजे... बड़ा धमाका! 3 फीट के अनोखे डीजे के साथ बबलू भोला की मुजफ्फरनगर में शानदार एंट्री मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग छोटा डीजे... बड़ा धमाका! 3 फीट के अनोखे डीजे के साथ बबलू भोला की मुजफ्फरनगर में शानदार एंट्री हरिद्वार की हर की पौड़ी से कांवड़ यात्रा पर निकले बबलू भोला अपने अनोखे 3 फीट के डीजे के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने छोटा डीजे तैयार कराया है, जिस पर किसी प्रकार की रोक नहीं है बबलू भोला ने बताया कि इस विशेष डीजे को तैयार करने में करीब 3 महीने का समय लगा और ₹50,000 से अधिक की लागत आई। उनका कहना है कि बड़े डीजे पर प्रशासन की सख्ती को देखते हुए उन्होंने नियमों के अनुरूप यह छोटा डीजे बनवाया, ताकि यात्रा भी सुरक्षित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साह भी बना रहे मुजफ्फरनगर में उनके 3 फीट के इस अनोखे डीजे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। श्रद्धालु और राहगीर डीजे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। "छोटा डीजे... बड़ा धमाका" का यह अंदाज कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
    1
    छोटा डीजे... बड़ा धमाका! 3 फीट के अनोखे डीजे के साथ बबलू भोला की मुजफ्फरनगर में शानदार एंट्री
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
छोटा डीजे... बड़ा धमाका! 3 फीट के अनोखे डीजे के साथ बबलू भोला की मुजफ्फरनगर में शानदार एंट्री
हरिद्वार की हर की पौड़ी से कांवड़ यात्रा पर निकले बबलू भोला अपने अनोखे 3 फीट के डीजे के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने छोटा डीजे तैयार कराया है, जिस पर किसी प्रकार की रोक नहीं है
बबलू भोला ने बताया कि इस विशेष डीजे को तैयार करने में करीब 3 महीने का समय लगा और ₹50,000 से अधिक की लागत आई। उनका कहना है कि बड़े डीजे पर प्रशासन की सख्ती को देखते हुए उन्होंने नियमों के अनुरूप यह छोटा डीजे बनवाया, ताकि यात्रा भी सुरक्षित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साह भी बना रहे
मुजफ्फरनगर में उनके 3 फीट के इस अनोखे डीजे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। श्रद्धालु और राहगीर डीजे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। "छोटा डीजे... बड़ा धमाका" का यह अंदाज कांवड़ यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, खतौली गंग नहर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा । मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को शीतलपेय एवं फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन के इस स्वागत एवं सहयोग की सराहना की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, खतौली गंग नहर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।
मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को शीतलपेय एवं फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन के इस स्वागत एवं सहयोग की सराहना की।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सभी को *नमस्कार, जय हिन्द मै SSP संजय वर्मा आप सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत करता हूं। सावन का पावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना, आस्था एवं भक्ति का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर पर लाखों शिवभक्त श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें। यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएँ। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल 112 पर दें। संयम, अनुशासन एवं सेवा की भावना के साथ इस पावन यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। आपका सहयोग ही सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है। मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के लिए 24×7 सदैव तत्पर है। *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट-*
    1
    सभी को *नमस्कार, जय हिन्द

मै SSP संजय वर्मा आप सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत करता हूं।
सावन का पावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना, आस्था एवं भक्ति का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर पर लाखों शिवभक्त श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। 
आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें। यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएँ। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल 112 पर दें।
संयम, अनुशासन एवं सेवा की भावना के साथ इस पावन यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। आपका सहयोग ही सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है। मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के लिए 24×7 सदैव तत्पर है।
*इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट-*
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य पर निकल रहे मस्ती में झूम बम भोले
    1
    हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य पर निकल रहे मस्ती में झूम बम भोले
    user_Mohit Kumar Gurjar
    Mohit Kumar Gurjar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर 🌸 12 साल की 'नन्ही भोली' ने जीता सबका दिल! ❤️🙏 श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा में मुज़फ्फरनगर पहुंची 12 वर्षीय 'नन्ही भोली' अपनी अटूट आस्था, उत्साह और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। छोटी सी उम्र में उसके हौसले और भगवान शिव के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया। भोले बाबा के जयकारों के बीच 'नन्ही भोली' की भक्ति को देखकर लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। 🔱 हर-हर महादेव! बम-बम भोले! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर 🌸 12 साल की 'नन्ही भोली' ने जीता सबका दिल! ❤️🙏 श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा में मुज़फ्फरनगर पहुंची 12 वर्षीय 'नन्ही भोली' अपनी अटूट आस्था, उत्साह और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। छोटी सी उम्र में उसके हौसले और भगवान शिव के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया। भोले बाबा के जयकारों के बीच 'नन्ही भोली' की भक्ति को देखकर लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। 🔱 हर-हर महादेव! बम-बम भोले!
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर
🌸 12 साल की 'नन्ही भोली' ने जीता सबका दिल! ❤️🙏
श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा में मुज़फ्फरनगर पहुंची 12 वर्षीय 'नन्ही भोली' अपनी अटूट आस्था, उत्साह और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। छोटी सी उम्र में उसके हौसले और भगवान शिव के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया।
भोले बाबा के जयकारों के बीच 'नन्ही भोली' की भक्ति को देखकर लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।
🔱 हर-हर महादेव! बम-बम भोले!

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर
🌸 12 साल की 'नन्ही भोली' ने जीता सबका दिल! ❤️🙏
श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा में मुज़फ्फरनगर पहुंची 12 वर्षीय 'नन्ही भोली' अपनी अटूट आस्था, उत्साह और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। छोटी सी उम्र में उसके हौसले और भगवान शिव के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया।
भोले बाबा के जयकारों के बीच 'नन्ही भोली' की भक्ति को देखकर लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।
🔱 हर-हर महादेव! बम-बम भोले!
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सभी भोले भक्तों को कावड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं सभी कावड़ भक्तों से निवेदन है की कावड़ मार्ग पर कावड़ देखकर लेकर जा भारत सरकार द्वारा दी गई सुविधा कावड़ यात्री को उनका लाभ उठाएं#सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार और यूपी सरकार आप लोगों का अभिनंदन करते हुए सड़क मार्ग पर मिलती रहे नियमों का उल्लंघन न करें कतार में चले और सुरक्षित कावड़ यात्रा शुरू में लेकर अपने घर तक हर हर महादेव कुलदीप कुमार बाबरा गांव खेड़की जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश एबीसी न्यूज़ रिपोर्टर
    1
    सभी भोले भक्तों को कावड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं सभी कावड़ भक्तों से निवेदन है की कावड़ मार्ग पर कावड़ देखकर लेकर जा
भारत सरकार द्वारा दी गई सुविधा कावड़ यात्री को उनका लाभ उठाएं#सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार और यूपी सरकार आप लोगों का अभिनंदन करते हुए सड़क मार्ग पर मिलती रहे नियमों का उल्लंघन न करें कतार में चले और सुरक्षित कावड़ यात्रा शुरू में लेकर अपने घर तक हर हर महादेव कुलदीप कुमार बाबरा गांव खेड़की जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश एबीसी न्यूज़ रिपोर्टर
    user_Kuldeep kumar babra
    Kuldeep kumar babra
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 12 साल की दीक्षा की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय, समाज को दिया खास संदेश मुजफ्फरनगर: श्रावण कांवड़ यात्रा में हरियाणा के झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा अपनी मिनी बाइक कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीक्षा ने बताया कि वह हरिद्वार से रोहतक-झज्जर के लिए अपने पापा और अंकल के साथ गंगाजल लेकर जा रही है। 12 साल की दीक्षा की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय, समाज को दिया खास संदेश मुजफ्फरनगर: श्रावण कांवड़ यात्रा में हरियाणा के झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा अपनी मिनी बाइक कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीक्षा ने बताया कि वह हरिद्वार से रोहतक-झज्जर के लिए अपने पापा और अंकल के साथ गंगाजल लेकर जा रही है।
    1
    12 साल की दीक्षा की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय, समाज को दिया खास संदेश

मुजफ्फरनगर: श्रावण कांवड़ यात्रा में हरियाणा के झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा अपनी मिनी बाइक कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीक्षा ने बताया कि वह हरिद्वार से रोहतक-झज्जर के लिए अपने पापा और अंकल के साथ गंगाजल लेकर जा रही है। 
12 साल की दीक्षा की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय, समाज को दिया खास संदेश
मुजफ्फरनगर: श्रावण कांवड़ यात्रा में हरियाणा के झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा अपनी मिनी बाइक कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीक्षा ने बताया कि वह हरिद्वार से रोहतक-झज्जर के लिए अपने पापा और अंकल के साथ गंगाजल लेकर जा रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • चरथावल क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का तीन युवकों पर लगाया आरोप, कार्यवाई की मांग की मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा चौकी अंतर्गत एक महिला ने गांव के तीन युवकों पर देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। शोर मचाने और बहन के जागने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को तहरीर सौंपी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चरथावल क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का तीन युवकों पर लगाया आरोप, कार्यवाई की मांग की
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा चौकी अंतर्गत एक महिला ने गांव के तीन युवकों पर देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। शोर मचाने और बहन के जागने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को तहरीर सौंपी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.