Shuru
Apke Nagar Ki App…
चरथावल क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का तीन युवकों पर लगाया आरोप, कार्यवाई की मांग की मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा चौकी अंतर्गत एक महिला ने गांव के तीन युवकों पर देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। शोर मचाने और बहन के जागने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को तहरीर सौंपी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Aslam Tyagi
चरथावल क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का तीन युवकों पर लगाया आरोप, कार्यवाई की मांग की मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा चौकी अंतर्गत एक महिला ने गांव के तीन युवकों पर देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। शोर मचाने और बहन के जागने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को तहरीर सौंपी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा-2026: एसएसपी संजय कुमार वर्मा की शिवभक्तों से अपील, नियमों का पालन करें, अफवाहों से रहें सतर्क । मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि सावन का पावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना, आस्था और भक्ति का प्रतीक है तथा इस दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पदयात्रा करते हैं। एसएसपी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और न ही उसे फैलाने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि यात्रा के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल 112 पर दें। एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने कहा कि संयम, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ सभी श्रद्धालु इस पावन यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए 24×7 पूरी तरह तत्पर है।1
- सभी को *नमस्कार, जय हिन्द मै SSP संजय वर्मा आप सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत करता हूं। सावन का पावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना, आस्था एवं भक्ति का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर पर लाखों शिवभक्त श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें। यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएँ। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल 112 पर दें। संयम, अनुशासन एवं सेवा की भावना के साथ इस पावन यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। आपका सहयोग ही सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है। मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सुरक्षा, सेवा एवं सहायता के लिए 24×7 सदैव तत्पर है। *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट-*1
- हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य पर निकल रहे मस्ती में झूम बम भोले1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर 🌸 12 साल की 'नन्ही भोली' ने जीता सबका दिल! ❤️🙏 श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा में मुज़फ्फरनगर पहुंची 12 वर्षीय 'नन्ही भोली' अपनी अटूट आस्था, उत्साह और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। छोटी सी उम्र में उसके हौसले और भगवान शिव के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया। भोले बाबा के जयकारों के बीच 'नन्ही भोली' की भक्ति को देखकर लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। 🔱 हर-हर महादेव! बम-बम भोले! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर 🌸 12 साल की 'नन्ही भोली' ने जीता सबका दिल! ❤️🙏 श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा में मुज़फ्फरनगर पहुंची 12 वर्षीय 'नन्ही भोली' अपनी अटूट आस्था, उत्साह और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई। छोटी सी उम्र में उसके हौसले और भगवान शिव के प्रति समर्पण ने हर किसी का दिल जीत लिया। भोले बाबा के जयकारों के बीच 'नन्ही भोली' की भक्ति को देखकर लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। 🔱 हर-हर महादेव! बम-बम भोले!1
- सभी भोले भक्तों को कावड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं सभी कावड़ भक्तों से निवेदन है की कावड़ मार्ग पर कावड़ देखकर लेकर जा भारत सरकार द्वारा दी गई सुविधा कावड़ यात्री को उनका लाभ उठाएं#सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार और यूपी सरकार आप लोगों का अभिनंदन करते हुए सड़क मार्ग पर मिलती रहे नियमों का उल्लंघन न करें कतार में चले और सुरक्षित कावड़ यात्रा शुरू में लेकर अपने घर तक हर हर महादेव कुलदीप कुमार बाबरा गांव खेड़की जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश एबीसी न्यूज़ रिपोर्टर1
- 12 साल की दीक्षा की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय, समाज को दिया खास संदेश मुजफ्फरनगर: श्रावण कांवड़ यात्रा में हरियाणा के झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा अपनी मिनी बाइक कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीक्षा ने बताया कि वह हरिद्वार से रोहतक-झज्जर के लिए अपने पापा और अंकल के साथ गंगाजल लेकर जा रही है। 12 साल की दीक्षा की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय, समाज को दिया खास संदेश मुजफ्फरनगर: श्रावण कांवड़ यात्रा में हरियाणा के झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा अपनी मिनी बाइक कांवड़ के साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीक्षा ने बताया कि वह हरिद्वार से रोहतक-झज्जर के लिए अपने पापा और अंकल के साथ गंगाजल लेकर जा रही है।1
- एसएसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, खतौली गंग नहर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा । मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को शीतलपेय एवं फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन के इस स्वागत एवं सहयोग की सराहना की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- चरथावल क्षेत्र की महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का तीन युवकों पर लगाया आरोप, कार्यवाई की मांग की मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा चौकी अंतर्गत एक महिला ने गांव के तीन युवकों पर देर रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। शोर मचाने और बहन के जागने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को तहरीर सौंपी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1