Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर के सुभाष नगर में गड्ढे में गिरी पिकअप, व्यापारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा अजमेर के सुभाष नगर स्थित ब्यावर रोड पुरानी चुंगी के पास गहरे गड्ढे में सामान से भरी पिकअप वाहन गिरकर एक ओर झुक गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों और खुले नालों को तुरंत ढकवाने की मांग की है। व्यापारियों ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
News Daily Hindi
अजमेर के सुभाष नगर में गड्ढे में गिरी पिकअप, व्यापारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा अजमेर के सुभाष नगर स्थित ब्यावर रोड पुरानी चुंगी के पास गहरे गड्ढे में सामान से भरी पिकअप वाहन गिरकर एक ओर झुक गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों और खुले नालों को तुरंत ढकवाने की मांग की है। व्यापारियों ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर के सुभाष नगर स्थित ब्यावर रोड पुरानी चुंगी के पास गहरे गड्ढे में सामान से भरी पिकअप वाहन गिरकर एक ओर झुक गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों और खुले नालों को तुरंत ढकवाने की मांग की है। व्यापारियों ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह अजमेर में महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोेग अध्यक्ष हाजी आराफात शेख ने अपने शिष्मण्डल के साथ जियारत की । शेख ने ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताना पर मखमली चादर व फूल पेश कर दुआं मांगी । दरगाह के खादिम सैयद अनस चिश्ती ने सब को जियारत करवाई और दस्तारबन्दी कर तबर्रूक दिया। इस दौरान उनके साथ आसिफ बैजापुरी के बेटे कदीरुल्लाह शाह कादरी लासानी समेत कई सूफी ख़ानक़ाहों के सज्जादानशी मौजूद रहे । शेख ने बताया कि ई शिष्टमंडल का अजमेर आने का असली मक़सद मिशन ए इंसानियत है। इसी के तहत क़ौमी एकता के लिए मुम्बई में 'एक शाम ख्वाजा गरीब नवाज के नाम, प्रोग्राम के भी किया जाना है। इस1
- Ajmer mein padhati barish ke Karan bada mahaul thand ka ek bar fir se garmi Hatti thandai lag raha hai ki Dil Ko kuchh sukun Mila Rahat Mili to hamen aapka bhai special news1
- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17–18 फरवरी को कई संभागों में मेघगर्जन, हल्की-मध्यम बारिश और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किसानों को रबी फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी।1
- राजस्थान अजमेर जिले में स्थाई सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं बता दे कि आज उनकी हड़ताल का तीसरा दिन है।1
- Post by Daulat Ram1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सेंदड़ा क्षेत्र में बदला मौसम सेंदड़ा (ब्यावर)। ब्यावर ज़िले के निकट सेंदड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं बादलों की तेज़ गरज और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौरे को तैयारियां तेज हो गई है। प्रधानमंत्री कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली जनसभा में प्रदेश को तेहिस हजार पांच सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे और इक्कीस हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देगे तैयारी की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ प्रदेश के तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी अजमेर पहुंचे। यहां कायड़ विश्रामस्थली में मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया।कायड़ विश्रामस्थली में निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से प्रदेश और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों दिशा निर्देश दिए गए।1