Shuru
Apke Nagar Ki App…
today news |दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, हल्की से मध्यम बारिश
Ravindra
today news |दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, हल्की से मध्यम बारिश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 90 वर्षीय फूलचंद शास्त्री का देहदान *जीवन रहते लिया था संकल्प, निधन के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज सागर को सौंपी पार्थिव देह* बीना से मानव सेवा और समाज के लिए एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जो लोगों को देहदान के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है। 90 वर्षीय फूलचंद शास्त्री ने जीवन रहते देहदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सागर को दान कर दी। लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 90 वर्षीय फूलचंद शास्त्री का देहदान *जीवन रहते लिया था संकल्प, निधन के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज सागर को सौंपी पार्थिव देह* बीना से मानव सेवा और समाज के लिए एक ऐसी प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जो लोगों को देहदान के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है। 90 वर्षीय फूलचंद शास्त्री ने जीवन रहते देहदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सागर को दान कर दी। खास बात यह है कि जैन परिवार में जन्मे फूलचंद जैन ने बीना में प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद वाराणसी में संस्कृत की शिक्षा प्राप्त की और 'शास्त्री' की उपाधि हासिल की। जीवन के अंतिम पड़ाव तक समाजसेवा की भावना रखने वाले फूलचंद शास्त्री ने मृत्यु के बाद भी मानव सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया था। अंतिम इच्छा हुई पूरी बीना निवासी 90 वर्षीय फूलचंद शास्त्री अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका शरीर मृत्यु के बाद भी मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा के काम आएगा। फूलचंद शास्त्री ने कुछ समय पहले ही देहदान का संकल्प लिया था। उनका मानना था कि मृत्यु के बाद भी यदि शरीर किसी के अध्ययन और मानव सेवा के काम आ सके, तो इससे बड़ा समाजसेवा का माध्यम और क्या हो सकता है। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सागर को सौंप दी। | जैन परिवार से 'शास्त्री' बनने तक का सफर फूलचंद शास्त्री का जीवन भी अपने आप में खास रहा। जैन परिवार में जन्मे फूलचंद की प्रारंभिक शिक्षा बीना में हुई। इसके बाद उन्होंने संस्कृत की शिक्षा के लिए वाराणसी का रुख किया। वाराणसी में संस्कृत का अध्ययन करने के बाद उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि प्राप्त हुई और इसके बाद वे फूलचंद जैन से फूलचंद शास्त्री के नाम से पहचाने जाने लगे। उनका जीवन ज्ञान, शिक्षा और समाजसेवा की भावना से जुड़ा रहा और इसी भावना के चलते उन्होंने अपने निधन के बाद भी मानव सेवा जारी रखने का निर्णय लिया। | देहदान के बाद मेडिकल छात्रों के लिए उपयोगी होगी देह बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि देहदान के बाद मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी मानव शरीर की संरचना और विभिन्न अंगों का अध्ययन करते हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के लिए प्राप्त पार्थिव देह को विशेष प्रक्रिया के माध्यम से संरक्षित रखा जाता है, जिससे उसका उपयोग लंबे समय तक विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए किया जा सके। इस तरह देहदान के माध्यम से भावी चिकित्सकों को मानव शरीर की संरचना को प्रत्यक्ष रूप से समझने और उसका अध्ययन करने का अवसर मिलता है। मृत्यु के बाद भी मानव सेवा फूलचंद शास्त्री का देहदान सिर्फ उनकी अंतिम इच्छा की पूर्ति नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संदेश भी है। उनकी पार्थिव देह अब चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भावी चिकित्सकों के अध्ययन में उपयोगी होगी। परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो समाज में देहदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का काम कर सकती है। एक ऐसा संकल्प, जिसमें जीवन के बाद भी मानव सेवा जारी रही।1
- ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में 32 वर्षीय दीपक पुत्र हरबल रजक, निवासी धोवनखेरी थाना बार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की, मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं फील्ड यूनिट टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार जी ने दी बाइट!! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #Crimenews #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara | subscribe/share करें ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में 32 वर्षीय दीपक पुत्र हरबल रजक, निवासी धोवनखेरी थाना बार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की, मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं फील्ड यूनिट टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार जी ने दी बाइट!! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #Crimenews #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara | subscribe/share करें1
- मूर्ति खंडित को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन1
- शमशाबाद महानीम चौराहा नवोदय विद्यालय गेट के सामने संचालित क्यूसक बैंक बैंक में लगी अचानक आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक 1 घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची जिसके कारण शमशाबाद नगर पंचायत के अग्निशामन यंत्र पर उठ रहे हैं सवाल। बड़ी खबर महानीम चौराहा स्थित एक दुकान में लगी अचानक आग लाखों का समान जलने की आशंका। शमशाबाद। महानीम चौराहा नवोदय विद्यालय के गेट के सामने संचालित किओस्क बैंक में लगी अचानक आग घटना मंगलवार रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है।दुकान में अचानक आग लगने के बाद पूरा सामान जलकर खाक लाखों रुपए का हुआ नुकसान लेकिन एक घंटा होने के बाद भी शमशाबाद नगर पंचायत फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची जिसके कारण शमशाबाद नगर पंचायत के अग्निशामक यंत्र व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही शमशाबाद थाना प्रभारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे बड़ी मुश्किलो एवं ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।1
- अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने जागो यूवा अभियान चला कर युवाओं को जगाया जागो युवा अभियान के तहत आज पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल शमशाबाद में भारत माता की आरती का आयोजन हुआ जिसमें अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्राएं बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे एवं शमशाबाद पुलिस जवान भी उपस्थित रहे1
- उत्तर प्रदेश ललितपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 हमारे यहां आने वाले मुसाफिरों का कैसे स्वागत💐 ``वो कहते हैं ना हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और,, कुछ इसी तरह ललितपुर में निकली हाईवे का हैं, रोड पर लिखा NHAI WELCOME मतलब स्वागत है🙏 जबकि पास में ही पूरी तरह गड्ढे ही गड्ढे,,, जिससे हाईवे पर चलने वाले वाहनों/राहगीरों की बड़ी मुश्किल है,😃🚍 #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें उत्तर प्रदेश ललितपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 हमारे यहां आने वाले मुसाफिरों का कैसे स्वागत💐 ``वो कहते हैं ना हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और,, कुछ इसी तरह ललितपुर में निकली हाईवे का हैं, रोड पर लिखा NHAI WELCOME मतलब स्वागत है🙏 जबकि पास में ही पूरी तरह गड्ढे ही गड्ढे,,, जिससे हाईवे पर चलने वाले वाहनों/राहगीरों की बड़ी मुश्किल है,😃🚍 #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #lalitpurnews #हाईवे_ललितपुर @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें1
- बड़ी खबर-शमशाबाद के महानीम चौराहे पर किओस्क बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का नुकसान बड़ी खबर-शमशाबाद के महानीम चौराहे पर किओस्क बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का नुकसान1
- कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित चाचौड़ा/बीनागंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाचौड़ा-बीनागंज इकाई द्वारा कन्या महाविद्यालय में छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से शैक्षणिक आवश्यकताओं, महाविद्यालय से जुड़े विषयों तथा उनकी समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा रहीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवीन शर्मा, नगर सहमंत्री कान्हा शर्मा, नगर मंत्री हर्ष शिवहरे, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व कार्यकर्ता वंदना व्यास सहित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद के दौरान अतिथियों ने छात्राओं से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर चर्चा की। छात्राओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद को महत्वपूर्ण बताया गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को लेकर भविष्य में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।4
- ललितपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर चाकू और पत्थरों से मार कर युवक की हत्या। ललितपुर- कोतवाली क्षेत्र के चौकाबाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि करीब पांच युवकों ने दुकान के सामने रखे पेवर ब्लॉक और पत्थरों से एक युवक पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घायल युवक शराब की दुकान के अंदर घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां भी उसका पीछा किया और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। पूरी घटना शराब की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।1