कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित चाचौड़ा/बीनागंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाचौड़ा-बीनागंज इकाई द्वारा कन्या महाविद्यालय में छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से शैक्षणिक आवश्यकताओं, महाविद्यालय से जुड़े विषयों तथा उनकी समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा रहीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवीन शर्मा, नगर सहमंत्री कान्हा शर्मा, नगर मंत्री हर्ष शिवहरे, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व कार्यकर्ता वंदना व्यास सहित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद के दौरान अतिथियों ने छात्राओं से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर चर्चा की। छात्राओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद को महत्वपूर्ण बताया गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को लेकर भविष्य में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित चाचौड़ा/बीनागंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाचौड़ा-बीनागंज इकाई द्वारा कन्या महाविद्यालय में छात्रा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से शैक्षणिक आवश्यकताओं, महाविद्यालय से जुड़े विषयों तथा उनकी
समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा रहीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवीन शर्मा, नगर सहमंत्री कान्हा शर्मा, नगर मंत्री हर्ष शिवहरे, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व
कार्यकर्ता वंदना व्यास सहित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद के दौरान अतिथियों ने छात्राओं से शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर चर्चा की। छात्राओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार
रखे तथा प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में छात्राओं की शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद को महत्वपूर्ण बताया गया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को लेकर भविष्य में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद ने जागो यूवा अभियान चला कर युवाओं को जगाया जागो युवा अभियान के तहत आज पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल शमशाबाद में भारत माता की आरती का आयोजन हुआ जिसमें अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़ सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्राएं बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे एवं शमशाबाद पुलिस जवान भी उपस्थित रहे1
- बड़ी खबर-शमशाबाद के महानीम चौराहे पर किओस्क बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का नुकसान बड़ी खबर-शमशाबाद के महानीम चौराहे पर किओस्क बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का नुकसान1
- सिरोंज में बिजली कंपनी पर मनमानी के आरोप, स्मार्ट मीटर और बिलों को लेकर SDM को सौंपा आवेदन सिरोंज। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी सिरोंज द्वारा उपभोक्ताओं को कथित रूप से मनमाने बिजली बिल दिए जाने तथा पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर नगर के नागरिकों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सिरोंज के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में नागरिकों ने आरोप लगाया है कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नियम-कायदों का पालन किए बिना उपभोक्ताओं को प्रभावित कर मनमाने तरीके से बिजली बिल दिए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। पुराने मीटरों को खराब बताकर स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि पुराने मीटर में अधिक बिल आने की शिकायत करने वाले कुछ उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों को खराब बताकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि पुराने मीटर हटाने और नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा मीटर बदलने से पहले और बाद की रीडिंग का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। मीटर रीडिंग और बिलों की जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने मीटर रीडिंग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कुछ मामलों में मीटर रीडिंग लेने के बाद भी बिल में रीडिंग का सही समायोजन नहीं होने तथा अधिक रीडिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को अधिक राशि के बिल दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ मीटर रीडरों के पास स्पष्ट पहचान-पत्र अथवा अधिकृत होने की जानकारी उपलब्ध नहीं रहती। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह पता लगाने में परेशानी होती है कि मीटर रीडिंग लेने वाला व्यक्ति विद्युत कंपनी द्वारा अधिकृत है या नहीं। कर्मचारियों के मीटर और बिजली बिलों की भी जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि विद्युत कंपनी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बिजली मीटरों की भी नियमानुसार जांच कराई जाए। साथ ही उनके मीटर की रीडिंग, बिजली खपत और जमा किए गए बिलों का रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लिया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं और विभागीय कर्मचारियों के मामलों में नियमों के पालन की स्थिति स्पष्ट हो सके। नागरिकों ने SDM से मामले में संबंधित विद्युत अधिकारियों से जवाब लेकर मीटर रीडिंग, पुराने एवं नए मीटर के रिकॉर्ड, बिलिंग विवरण तथा मीटर बदलने की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने विद्युत कंपनी की कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान कराने की मांग की है। आवेदन देने वालों में ज्योतेंद्र जोशी, अयूब अली राना, परमसुख सेन, सैयद मजहर अली, शंभू दयाल शर्मा, नसीम इंजीनियर, साकिब खान, कलीम खान आदि नागरिक शामिल रहे।4
- अमर शहीद महाराजा शंकर शाह–कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस भोपाल में संपन्न भोपाल, 27 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं उनके सुपुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर शहीदों के इतिहास, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान से परिचित कराना तथा समाज में देशभक्ति, एकता और त्याग की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कुमार वरकड़े जी ने की। उपाध्यक्ष बंटी धुर्वे जी, संयोजक ललित महेश्वरी जी, प्रभारी संतोष पोरते जी सहित गौतम तेकाम जी, अजय परते जी, रवि उईके जी (मंडीदीप), अजय राकेश आयाम जी (सागर), विक्रम परते जी (होशंगाबाद) एवं मोहन लाल पन्द्राम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और शौर्य की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राजधानी भोपाल में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय गोंडी चित्रकार आनंद श्याम जी, एन.आर. भूआरे जी, रामसिंह काकोड़िया जी (कोयतोड़ गोंडवाना महासभा संगठन), दुर्गावती उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष), कांता उइके जी, राहुल मारण जी, प्रभाकर उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा प्रदेश अध्यक्ष), मोहन ओझा जी (प्रदेश अध्यक्ष, ओझा समाज संगठन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजू वाडीवा जी, गीतकार, गायक एवं संगीतकार तथा गोंडी भाषा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा मध्य प्रदेश द्वारा महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी के शौर्य और बलिदान पर आधारित वीरगाथा गीत प्रस्तुत किए गए। वीरगाथा गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के दौरान सगा जनों की उपस्थिति में सतरंगी झंडा स्थापित किया गया। साथ ही चुना भट्टी चौराहा, भोपाल में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। समाजजनों ने इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा। अमर शहीद महाराजा शंकर शाह–कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस भोपाल में संपन्न भोपाल, 27 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं उनके सुपुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर शहीदों के इतिहास, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान से परिचित कराना तथा समाज में देशभक्ति, एकता और त्याग की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कुमार वरकड़े जी ने की। उपाध्यक्ष बंटी धुर्वे जी, संयोजक ललित महेश्वरी जी, प्रभारी संतोष पोरते जी सहित गौतम तेकाम जी, अजय परते जी, रवि उईके जी (मंडीदीप), अजय राकेश आयाम जी (सागर), विक्रम परते जी (होशंगाबाद) एवं मोहन लाल पन्द्राम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और शौर्य की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राजधानी भोपाल में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय गोंडी चित्रकार आनंद श्याम जी, एन.आर. भूआरे जी, रामसिंह काकोड़िया जी (कोयतोड़ गोंडवाना महासभा संगठन), दुर्गावती उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष), कांता उइके जी, राहुल मारण जी, प्रभाकर उइके जी (अखिल गोंडवाना महासभा प्रदेश अध्यक्ष), मोहन ओझा जी (प्रदेश अध्यक्ष, ओझा समाज संगठन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजू वाडीवा जी, गीतकार, गायक एवं संगीतकार तथा गोंडी भाषा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा मध्य प्रदेश द्वारा महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी के शौर्य और बलिदान पर आधारित वीरगाथा गीत प्रस्तुत किए गए। वीरगाथा गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के दौरान सगा जनों की उपस्थिति में सतरंगी झंडा स्थापित किया गया। साथ ही चुना भट्टी चौराहा, भोपाल में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। समाजजनों ने इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया। कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।4
- today news |दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, हल्की से मध्यम बारिश1
- सिरोंज अस्पताल में ढाई साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप सिरोंज अस्पताल में ढाई साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप1
- पूजा अहिरवार की मौत मामले में NHRC से जांच की मांग भोपाल। पूजा अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार 24 सितंबर की रात पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई। शिकायत में पति अशोक अहिरवार व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। NHRC से पुलिस रिपोर्ट तलब कर निष्पक्ष जांच, संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पूजा अहिरवार की मौत मामले में NHRC से जांच की मांग भोपाल। पूजा अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार 24 सितंबर की रात पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई। शिकायत में पति अशोक अहिरवार व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। NHRC से पुलिस रिपोर्ट तलब कर निष्पक्ष जांच, संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।3
- खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, हम्माली दर बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं की मांग खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने हम्माली की दर बढ़ाने के साथ मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें मिलने वाली हम्माली दर पर्याप्त नहीं है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों ने मंडी में पेयजल, छाया, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हम्माल मजदूर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- सिरोंज ब्रैकिंग, सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्चें की मौत l सिरोंज ब्रैकिंग, सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्चें की मौत l परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा l पुलिस ने मर्ग कायम किया l मृत शिशु कन्हैया का हो रहा पी एम l सिरोंज पुलिस ने सम्पूर्ण जाँच का भरोसा दिया l दोपहर 10.30-11 बजे इलाज के लिए अस्पताल लाये l गलसुआ ओर बुखार की थी शिकायत l ड्यूटी डॉक्टर ने दवाई लिखी l करीब 4 बजे दोबारा बच्चें को लेकर अस्पताल पहुंचे तो बच्चा मर चुका था l4