Shuru
Apke Nagar Ki App…
खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, हम्माली दर बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं की मांग खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने हम्माली की दर बढ़ाने के साथ मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें मिलने वाली हम्माली दर पर्याप्त नहीं है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों ने मंडी में पेयजल, छाया, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हम्माल मजदूर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Rakesh Kumar Nagar
खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, हम्माली दर बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं की मांग खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने हम्माली की दर बढ़ाने के साथ मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें मिलने वाली हम्माली दर पर्याप्त नहीं है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों ने मंडी में पेयजल, छाया, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हम्माल मजदूर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, हम्माली दर बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं की मांग खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने हम्माली की दर बढ़ाने के साथ मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें मिलने वाली हम्माली दर पर्याप्त नहीं है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों ने मंडी में पेयजल, छाया, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हम्माल मजदूर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- सरकार हॉस्पिटल की हालत 2बजे से पहले ही स्टाफ गायब होना शुरू सरकार हॉस्पिटल की हालत 2बजे से पहले ही स्टाफ गायब होना शुरू पर्ची काटने वालो के तो तेवर ही अलग है ज्यादा दादागिरी करने पर उतारू हो जाते है सोनोग्राफी के लिए लोग तारीख लेकर इंतज़ार करने को मजबूर1
- 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- दुर्जनपुरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खो-खो में जिला स्तर पर हासिल की जीत बूरनखेड़ी को हराकर बनी विजेता, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जाएगी टीम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बूरनखेड़ी की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ प्रबोधक अंजनी कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की खो-खो टीम पिछले वर्ष प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास जारी रखा और इस वर्ष कड़ी मेहनत के दम पर जिला स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विशाल पहाड़िया, जो नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं, विद्यार्थियों को खेलों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाते हैं। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है कि टीम ने जिला स्तर पर शानदार सफलता हासिल की। अब दुर्जनपुरा की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जाएगी। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, संघर्ष और हार-जीत को स्वीकार करने जैसी महत्वपूर्ण सीख देते हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।3
- मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा के 5 वें दिन 39 लाख रुपए के विकास कार्यों कि घोषणा कि रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज सोमवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पांचवे दिन विभिन्न गांव में 39 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम असकली में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सामने टीन शेड का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम चौंसला में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम चौंसला में ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास नवीन हैंडपंप की स्थापना की जाएगी। तथा आंगनबाड़ी के की मरम्मत का कार्य करने,बाहर टीन शेड का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा। ग्राम दुहनिया में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु 15 लाख रुपए। ग्राम दुहनिया में मेघवाल समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग ख़रजे के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा। ग्राम दुहनिया में भोपा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की।4
- बकानी :- बस स्टैंड पर शौचालय और नियमित कचरा गाड़ी की मांग, प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम बकानी :- बस स्टैंड पर शौचालय और नियमित कचरा गाड़ी की मांग, प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम बकानी। कस्बे के बड़ा बाजार क्षेत्र में आमजन की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत समिति बकानी में ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में ज्ञापन पंचायत समिति के AAO रामप्रसाद मीणा को सौंपा गया। ज्ञापन में बस स्टैंड चौक एवं बड़ा बाजार क्षेत्र में सुलभ सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई। लोगों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। शौचालय की सुविधा नहीं होने से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बड़ा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में नियमित कचरा संग्रहण के लिए कचरा गाड़ी चलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। लोगों ने कहा कि कचरा गाड़ी नियमित नहीं आने से जगह-जगह कचरा जमा होने की स्थिति बन जाती है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन को 8 दिन का समय देते हुए दोनों समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी गई।1
- ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी कलां पंचायत समिति मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वछता से सम्बंधित ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे वाह रथ केवल एक ही 28 सितम्बर को पंहुचा और फिर भी पुरे गांव मे भ्रमण नहीं किया!! और अधिकारियो से पूछते है तो कोई जवाब nahi देते!! क्या सब अनपढ़ थोड़ी है 6 महीने मे केवल 1-2 दिन सफाई होती है और फिर free ✅✅✅1
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी, महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित भाजपा नेता पंकज मेहता, राजीव अग्रवाल, भारती, भरत शर्मा, हीरेन्द्र शर्मा समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी, महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित भाजपा नेता पंकज मेहता, राजीव अग्रवाल, भारती, भरत शर्मा, हीरेन्द्र शर्मा समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।1