दुर्जनपुरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खो-खो में जिला स्तर पर हासिल की जीत बूरनखेड़ी को हराकर बनी विजेता, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जाएगी टीम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बूरनखेड़ी की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ प्रबोधक अंजनी कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की खो-खो टीम पिछले वर्ष प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास जारी रखा और इस वर्ष कड़ी मेहनत के दम पर जिला स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विशाल पहाड़िया, जो नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं, विद्यार्थियों को खेलों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाते हैं। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है कि टीम ने जिला स्तर पर शानदार सफलता हासिल की। अब दुर्जनपुरा की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जाएगी। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, संघर्ष और हार-जीत को स्वीकार करने जैसी महत्वपूर्ण सीख देते हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
दुर्जनपुरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खो-खो में जिला स्तर पर हासिल की जीत बूरनखेड़ी को हराकर बनी विजेता, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जाएगी टीम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बूरनखेड़ी की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ प्रबोधक अंजनी कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की खो-खो टीम
पिछले वर्ष प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास जारी रखा और इस वर्ष कड़ी मेहनत के दम पर जिला स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विशाल पहाड़िया, जो नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं, विद्यार्थियों को खेलों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाते हैं। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है कि टीम ने जिला स्तर पर शानदार सफलता हासिल की। अब दुर्जनपुरा की विजेता
टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जाएगी। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, संघर्ष और हार-जीत को स्वीकार करने जैसी महत्वपूर्ण सीख देते हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
- दुर्जनपुरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खो-खो में जिला स्तर पर हासिल की जीत बूरनखेड़ी को हराकर बनी विजेता, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जाएगी टीम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बूरनखेड़ी की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ प्रबोधक अंजनी कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की खो-खो टीम पिछले वर्ष प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास जारी रखा और इस वर्ष कड़ी मेहनत के दम पर जिला स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विशाल पहाड़िया, जो नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं, विद्यार्थियों को खेलों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाते हैं। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है कि टीम ने जिला स्तर पर शानदार सफलता हासिल की। अब दुर्जनपुरा की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जाएगी। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, संघर्ष और हार-जीत को स्वीकार करने जैसी महत्वपूर्ण सीख देते हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।3
- मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा के 5 वें दिन 39 लाख रुपए के विकास कार्यों कि घोषणा कि रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज सोमवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पांचवे दिन विभिन्न गांव में 39 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम असकली में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सामने टीन शेड का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम चौंसला में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम चौंसला में ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास नवीन हैंडपंप की स्थापना की जाएगी। तथा आंगनबाड़ी के की मरम्मत का कार्य करने,बाहर टीन शेड का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा। ग्राम दुहनिया में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु 15 लाख रुपए। ग्राम दुहनिया में मेघवाल समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग ख़रजे के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा। ग्राम दुहनिया में भोपा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की।4
- राजस्थान व्यूरो रिपोर्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं1
- 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, हम्माली दर बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं की मांग खानपुर मंडी में हम्माल मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने हम्माली की दर बढ़ाने के साथ मंडी परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें मिलने वाली हम्माली दर पर्याप्त नहीं है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। मजदूरों ने मंडी में पेयजल, छाया, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हम्माल मजदूर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी। इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया। धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।1
- *मध्य प्रदेश शासन भोपाल से गांधीसागर डैम की सुरक्षा जाँच के लिए भोपाल की टीम गांधीसागर पहुँची *गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और विभागीय अधिकारी के साथ टीम निरीक्षण कर रही है...*1
- *सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़* भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।1