logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान व्यूरो रिपोर्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं

20 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Ramganj Mandi, Kota•
20 hrs ago

राजस्थान व्यूरो रिपोर्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा के 5 वें दिन 39 लाख रुपए के विकास कार्यों कि घोषणा कि रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज सोमवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पांचवे दिन विभिन्न गांव में 39 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम असकली में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सामने टीन शेड का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम चौंसला में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम चौंसला में ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास नवीन हैंडपंप की स्थापना की जाएगी। तथा आंगनबाड़ी के की मरम्मत का कार्य करने,बाहर टीन शेड का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा। ग्राम दुहनिया में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु 15 लाख रुपए। ग्राम दुहनिया में मेघवाल समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग ख़रजे के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा। ग्राम दुहनिया में भोपा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की।
    4
    मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा के 5 वें दिन 39 लाख रुपए के विकास कार्यों कि घोषणा कि 
रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज सोमवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पांचवे दिन विभिन्न गांव में 39 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। 
ग्राम असकली में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सामने टीन शेड का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। 
ग्राम चौंसला में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम चौंसला में ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास नवीन हैंडपंप की स्थापना की जाएगी। तथा आंगनबाड़ी के की मरम्मत का कार्य करने,बाहर टीन शेड का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा।
ग्राम दुहनिया में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु 15 लाख रुपए। 
ग्राम दुहनिया में मेघवाल समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग ख़रजे के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा।
ग्राम दुहनिया में भोपा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान व्यूरो रिपोर्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं
    1
    राजस्थान व्यूरो रिपोर्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Ramganj Mandi, Kota•
    20 hrs ago
  • 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें
झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • झालावाड़-राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से हुआ आगाज,फुटबाल महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं हुई शामिल,प्रदेश की 80 टीमें फुटबॉल मैदान में दिखाएगी दमखम,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,एसपी अमित बुडानिया भी शुभारंभ कार्यक्रम में रहे मौजूद,प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता हेतु 8 मैदानो को किया गया तैयार,खिलाड़ियों के आवास भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी, झालावाड़-जिला मुख्यालय में आज से 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वज चढ़ाकर इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। फुटबॉल के इस महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल संकुल में आज 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 80 टीमें झालावाड़ पहुंची है, जो फुटबॉल के मैदान में अपने प्रदर्शन का दमखम दिखाएगी। आयोजन मंडल के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 1400 छात्राएं शामिल हुई है। इधर फुटबॉल के इस महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा भी खास तैयारी की गई है। खेल के आयोजन हेतु राजकीय खेल संकुल ग्राउंड सहित जिला मुख्यालय के 8 खेल मैदानो को फुटबॉल ग्राउंड के तौर पर तैयार किया गया है। जहां प्रतिदिन 24 टीमें मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही आगंतुक खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओ हेतु प्रबंधन समिति गठित की गई है, जो खिलाड़ियों की सुविधाओं का बेहतर ध्यान रखेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के सिर्फ अध्यापन कार्य ही नहीं, बल्कि शारीरिक व्यायाम हेतु खेलों के प्रति भी सजग रहता है। इसी को लेकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों से अनुरोध किया कि, इस प्रतियोगिता को खिलाड़ी सिर्फ खेल की प्रतिस्पर्धा के तौर पर ही ले। खेल को पूर्णतया खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए।
    4
    झालावाड़-राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से हुआ आगाज,फुटबाल महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं हुई शामिल,प्रदेश की 80 टीमें फुटबॉल मैदान में दिखाएगी दमखम,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,एसपी अमित बुडानिया भी शुभारंभ कार्यक्रम में रहे मौजूद,प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता हेतु 8 मैदानो को किया गया तैयार,खिलाड़ियों के आवास भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी,
झालावाड़-जिला मुख्यालय में आज से 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वज चढ़ाकर इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। फुटबॉल के इस महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।
झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल संकुल में आज 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 80 टीमें झालावाड़ पहुंची है, जो फुटबॉल के मैदान में अपने प्रदर्शन का दमखम दिखाएगी। आयोजन मंडल के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 1400 छात्राएं शामिल हुई है। 
इधर फुटबॉल के इस महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा भी खास तैयारी की गई है। खेल के आयोजन हेतु राजकीय खेल संकुल ग्राउंड सहित जिला मुख्यालय के 8 खेल मैदानो को फुटबॉल ग्राउंड के तौर पर तैयार किया गया है। जहां प्रतिदिन 24 टीमें मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही आगंतुक खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओ हेतु प्रबंधन समिति गठित की गई है, जो खिलाड़ियों की सुविधाओं का बेहतर ध्यान रखेगी। 
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के सिर्फ अध्यापन कार्य ही नहीं, बल्कि शारीरिक व्यायाम हेतु खेलों के प्रति भी सजग रहता है। इसी को लेकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों से अनुरोध किया कि, इस प्रतियोगिता को खिलाड़ी सिर्फ खेल की प्रतिस्पर्धा के तौर पर ही ले।  खेल को पूर्णतया खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी। इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया। धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।
    1
    स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। 

भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। 
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। 
उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी।
इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। 
वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया।
धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नवरात्रि महोत्सव को लेकर जय अम्बे महारानी ग्रुप ने कसी कमर: पनवाड़ में सजेगा 9 दिवसीय डांडिया दरबार आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जय अम्बे महारानी ग्रुप की एक विशेष बैठक रविवार को चलेट गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से मुकेश सुमन को ग्रुप के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और महावीर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और नौ दिनों तक डांडिया गरबा रास के सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, साज-सज्जा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर मोहित नागर,विकास,महावीर सुमन,हरीश नागर,मनीष,गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    1
    नवरात्रि महोत्सव को लेकर जय अम्बे महारानी ग्रुप ने कसी कमर: पनवाड़ में सजेगा 9 दिवसीय डांडिया दरबार
आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जय अम्बे महारानी ग्रुप की एक विशेष बैठक रविवार को चलेट गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से मुकेश सुमन को ग्रुप के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और महावीर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और नौ दिनों तक डांडिया गरबा रास के सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, साज-सज्जा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर मोहित नागर,विकास,महावीर सुमन,हरीश नागर,मनीष,गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • *मध्य प्रदेश शासन भोपाल से गांधीसागर डैम की सुरक्षा जाँच के लिए भोपाल की टीम गांधीसागर पहुँची *गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और विभागीय अधिकारी के साथ टीम निरीक्षण कर रही है...*
    1
    *मध्य प्रदेश शासन भोपाल से गांधीसागर डैम की सुरक्षा जाँच के लिए भोपाल की टीम गांधीसागर पहुँची
*गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और विभागीय अधिकारी के साथ टीम निरीक्षण कर रही है...*
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़* भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
    1
    *सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़*
भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त
मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए।
भारी मात्रा में सामग्री जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था।
आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा
केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.