झालावाड़-राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से हुआ आगाज,फुटबाल महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं हुई शामिल,प्रदेश की 80 टीमें फुटबॉल मैदान में दिखाएगी दमखम,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,एसपी अमित बुडानिया भी शुभारंभ कार्यक्रम में रहे मौजूद,प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता हेतु 8 मैदानो को किया गया तैयार,खिलाड़ियों के आवास भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी, झालावाड़-जिला मुख्यालय में आज से 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वज चढ़ाकर इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। फुटबॉल के इस महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल संकुल में आज 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 80 टीमें झालावाड़ पहुंची है, जो फुटबॉल के मैदान में अपने प्रदर्शन का दमखम दिखाएगी। आयोजन मंडल के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 1400 छात्राएं शामिल हुई है। इधर फुटबॉल के इस महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा भी खास तैयारी की गई है। खेल के आयोजन हेतु राजकीय खेल संकुल ग्राउंड सहित जिला मुख्यालय के 8 खेल मैदानो को फुटबॉल ग्राउंड के तौर पर तैयार किया गया है। जहां प्रतिदिन 24 टीमें मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही आगंतुक खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओ हेतु प्रबंधन समिति गठित की गई है, जो खिलाड़ियों की सुविधाओं का बेहतर ध्यान रखेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के सिर्फ अध्यापन कार्य ही नहीं, बल्कि शारीरिक व्यायाम हेतु खेलों के प्रति भी सजग रहता है। इसी को लेकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों से अनुरोध किया कि, इस प्रतियोगिता को खिलाड़ी सिर्फ खेल की प्रतिस्पर्धा के तौर पर ही ले। खेल को पूर्णतया खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए।
झालावाड़-राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से हुआ आगाज,फुटबाल महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं हुई शामिल,प्रदेश की 80 टीमें फुटबॉल मैदान में दिखाएगी दमखम,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,एसपी अमित बुडानिया भी शुभारंभ कार्यक्रम में रहे मौजूद,प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता हेतु 8 मैदानो को किया गया तैयार,खिलाड़ियों के आवास भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी, झालावाड़-जिला मुख्यालय में आज से 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वज चढ़ाकर इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल
भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। फुटबॉल के इस महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल संकुल में आज 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 80 टीमें झालावाड़ पहुंची है, जो फुटबॉल के मैदान
में अपने प्रदर्शन का दमखम दिखाएगी। आयोजन मंडल के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 1400 छात्राएं शामिल हुई है। इधर फुटबॉल के इस महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा भी खास तैयारी की गई है। खेल के आयोजन हेतु राजकीय खेल संकुल ग्राउंड सहित जिला मुख्यालय के 8 खेल मैदानो को फुटबॉल ग्राउंड के तौर पर तैयार किया गया है। जहां प्रतिदिन 24 टीमें मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही आगंतुक खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओ हेतु प्रबंधन समिति गठित की गई है, जो
खिलाड़ियों की सुविधाओं का बेहतर ध्यान रखेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के सिर्फ अध्यापन कार्य ही नहीं, बल्कि शारीरिक व्यायाम हेतु खेलों के प्रति भी सजग रहता है। इसी को लेकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों से अनुरोध किया कि, इस प्रतियोगिता को खिलाड़ी सिर्फ खेल की प्रतिस्पर्धा के तौर पर ही ले। खेल को पूर्णतया खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए।
- *मध्य प्रदेश शासन भोपाल से गांधीसागर डैम की सुरक्षा जाँच के लिए भोपाल की टीम गांधीसागर पहुँची *गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और विभागीय अधिकारी के साथ टीम निरीक्षण कर रही है...*1
- जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास रिपोर्ट1
- ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी कलां पंचायत समिति मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वछता से सम्बंधित ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे वाह रथ केवल एक ही 28 सितम्बर को पंहुचा और फिर भी पुरे गांव मे भ्रमण नहीं किया!! और अधिकारियो से पूछते है तो कोई जवाब nahi देते!! क्या सब अनपढ़ थोड़ी है 6 महीने मे केवल 1-2 दिन सफाई होती है और फिर free ✅✅✅1
- कोटा के शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी आग आग बुझाने में जुटी सात दमकल, मौके पर मचा हड़कंप कोटा। शहर के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में बुधवार को अचानक दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सात दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग की लपटों के कारण दुकानों में रखा सामान जलने की आशंका है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- अराफात ग्रुप की आपत्ति रद्द, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट, जेके मजदूरों में खुशी की लहर बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी का दिन है: आज मजदूरों ने कानूनी लड़ाई में एक बार फिर अराफात ग्रुप को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल कर ली: हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने अराफात की आपत्ति रद्द करते हुए मजदूरों के हक में अपना फैसला सुनाया: दरअसल धरने के दबाव में सरकार ने फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण कर केडीए को सौंप दी थी: लेकिन इसके खिलाफ अराफात ग्रुप ने जून 2025 में हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी, जिसकी अंतिम सुनवाई के बाद आज फैसला आया है: जैसे ही फैसले की खबर कोटा पहुंची धरने में खुशी की लहर दौड़ गई: मजदूरों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई: वहीं धरना आज भी जारी रहा: आज के धरने को संबोधित करते कॉमरेड हबीब खान साहब...1
- क्षेत्र में संजीवनी साबित हो रही 108एंबुलेंस जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के सुसनेर तहसील में जब भी कोई आपातकाल आता है। तब सभी लोगों को एक ही नंबर याद आता हे वह है 108। कोई सा भी इमर्जेंसी केस हो जैसे ही आप 108एंबुलेंस को फोन लगाते है तत्काल एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करते हुए सही समय पर हॉस्पिटल पहुंचने का काम एवम् प्राथमिक उपचार के बाद कोइ मरीज अगर जिला हॉस्पिटल रैफर होता हे तो वह काम भी 108के द्वारा किया जाता हे।। हमने बहुत सारे केस देखे जिसमें 108एंबुलेंस के पेरा मेडिकल डा शहजाद खान ने कही लोगों की जान बचाई हे।। दूसरा काम 108की जननी सुरक्षा में भर्ती महिलाओं को प्रसव के बाद उनको उनके घर पर छोड़ने का काम भी सुचारू रूप से किया जाता हे।। । इन सभी कामों से निष्कर्ष निकाला जाता हे।। 108सेवा वास्तविक रूप से जीवन दायिनी एवम् जीवन बचाने का काम करती हे पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से1
- *सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़* भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।1
- निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा दौरा भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोटा। राजस्थान में हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 29 सितंबर को कोटा दौरे पर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कोटा प्रवास के दौरान 80 फीट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार, नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का यह कोटा दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहला प्रमुख दौरा हाल ही में संपन्न कोटा नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का कोटा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के दौरान भी कोटा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा में हिस्सा लिया था। अब चुनाव परिणामों के बाद उनके कोटा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। राकेश जैन ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर आधारित है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का विस्तृत समय एवं अन्य आधिकारिक जानकारी संगठन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार जारी की जाएगी।4
- शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में आज सुबह दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 6 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग दुकानों के अंदर लगी होने के कारण दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मोटर मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें होने के चलते आग के आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल की टीमें विशेष सावधानी बरत रही हैं। मौके पर आग बुझाने का अभियान जारी है। फिलहाल आग किस वजह से लगी और आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल लेस विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई1