नवरात्रि महोत्सव को लेकर जय अम्बे महारानी ग्रुप ने कसी कमर: पनवाड़ में सजेगा 9 दिवसीय डांडिया दरबार आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जय अम्बे महारानी ग्रुप की एक विशेष बैठक रविवार को चलेट गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से मुकेश सुमन को ग्रुप के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और महावीर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और नौ दिनों तक डांडिया गरबा रास के सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, साज-सज्जा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर मोहित नागर,विकास,महावीर सुमन,हरीश नागर,मनीष,गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
नवरात्रि महोत्सव को लेकर जय अम्बे महारानी ग्रुप ने कसी कमर: पनवाड़ में सजेगा 9 दिवसीय डांडिया दरबार आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जय अम्बे महारानी ग्रुप की एक विशेष बैठक रविवार को चलेट गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से मुकेश सुमन को ग्रुप के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और महावीर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और नौ दिनों तक डांडिया गरबा रास के सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, साज-सज्जा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर मोहित नागर,विकास,महावीर सुमन,हरीश नागर,मनीष,गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
- नवरात्रि महोत्सव को लेकर जय अम्बे महारानी ग्रुप ने कसी कमर: पनवाड़ में सजेगा 9 दिवसीय डांडिया दरबार आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जय अम्बे महारानी ग्रुप की एक विशेष बैठक रविवार को चलेट गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से मुकेश सुमन को ग्रुप के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और महावीर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और नौ दिनों तक डांडिया गरबा रास के सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, साज-सज्जा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस मौके पर मोहित नागर,विकास,महावीर सुमन,हरीश नागर,मनीष,गौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।1
- 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- झालावाड़-राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से हुआ आगाज,फुटबाल महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं हुई शामिल,प्रदेश की 80 टीमें फुटबॉल मैदान में दिखाएगी दमखम,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,एसपी अमित बुडानिया भी शुभारंभ कार्यक्रम में रहे मौजूद,प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता हेतु 8 मैदानो को किया गया तैयार,खिलाड़ियों के आवास भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी, झालावाड़-जिला मुख्यालय में आज से 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वज चढ़ाकर इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। फुटबॉल के इस महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। झालावाड़ जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल संकुल में आज 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं शामिल हुई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 80 टीमें झालावाड़ पहुंची है, जो फुटबॉल के मैदान में अपने प्रदर्शन का दमखम दिखाएगी। आयोजन मंडल के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 1400 छात्राएं शामिल हुई है। इधर फुटबॉल के इस महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा भी खास तैयारी की गई है। खेल के आयोजन हेतु राजकीय खेल संकुल ग्राउंड सहित जिला मुख्यालय के 8 खेल मैदानो को फुटबॉल ग्राउंड के तौर पर तैयार किया गया है। जहां प्रतिदिन 24 टीमें मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही आगंतुक खिलाड़ियों के लिए आवास व भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओ हेतु प्रबंधन समिति गठित की गई है, जो खिलाड़ियों की सुविधाओं का बेहतर ध्यान रखेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के सिर्फ अध्यापन कार्य ही नहीं, बल्कि शारीरिक व्यायाम हेतु खेलों के प्रति भी सजग रहता है। इसी को लेकर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। उन्होंने खिलाड़ी छात्रों से अनुरोध किया कि, इस प्रतियोगिता को खिलाड़ी सिर्फ खेल की प्रतिस्पर्धा के तौर पर ही ले। खेल को पूर्णतया खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए।4
- मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा के 5 वें दिन 39 लाख रुपए के विकास कार्यों कि घोषणा कि रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज सोमवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पांचवे दिन विभिन्न गांव में 39 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम असकली में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सामने टीन शेड का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम चौंसला में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम चौंसला में ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास नवीन हैंडपंप की स्थापना की जाएगी। तथा आंगनबाड़ी के की मरम्मत का कार्य करने,बाहर टीन शेड का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा। ग्राम दुहनिया में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु 15 लाख रुपए। ग्राम दुहनिया में मेघवाल समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग ख़रजे के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा। ग्राम दुहनिया में भोपा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की।4
- राजस्थान व्यूरो रिपोर्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनो रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में पद यात्रा कर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं1
- बकानी :- बस स्टैंड पर शौचालय और नियमित कचरा गाड़ी की मांग, प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम बकानी :- बस स्टैंड पर शौचालय और नियमित कचरा गाड़ी की मांग, प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम बकानी। कस्बे के बड़ा बाजार क्षेत्र में आमजन की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत समिति बकानी में ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) की अनुपस्थिति में ज्ञापन पंचायत समिति के AAO रामप्रसाद मीणा को सौंपा गया। ज्ञापन में बस स्टैंड चौक एवं बड़ा बाजार क्षेत्र में सुलभ सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई। लोगों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। शौचालय की सुविधा नहीं होने से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बड़ा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में नियमित कचरा संग्रहण के लिए कचरा गाड़ी चलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। लोगों ने कहा कि कचरा गाड़ी नियमित नहीं आने से जगह-जगह कचरा जमा होने की स्थिति बन जाती है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन को 8 दिन का समय देते हुए दोनों समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी गई।1
- ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी कलां पंचायत समिति मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वछता से सम्बंधित ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे वाह रथ केवल एक ही 28 सितम्बर को पंहुचा और फिर भी पुरे गांव मे भ्रमण नहीं किया!! और अधिकारियो से पूछते है तो कोई जवाब nahi देते!! क्या सब अनपढ़ थोड़ी है 6 महीने मे केवल 1-2 दिन सफाई होती है और फिर free ✅✅✅1
- शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में आज सुबह दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 6 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग दुकानों के अंदर लगी होने के कारण दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मोटर मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें होने के चलते आग के आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल की टीमें विशेष सावधानी बरत रही हैं। मौके पर आग बुझाने का अभियान जारी है। फिलहाल आग किस वजह से लगी और आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल लेस विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई1