logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
13 hrs ago

70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल में जीत के साथ दिल भी जीतें झालावाड़। 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) 2026-27 का सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई तथा सभी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से

परिचित होने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनियोजित रूप से की गई हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *मध्य प्रदेश शासन भोपाल से गांधीसागर डैम की सुरक्षा जाँच के लिए भोपाल की टीम गांधीसागर पहुँची *गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और विभागीय अधिकारी के साथ टीम निरीक्षण कर रही है...*
    1
    *मध्य प्रदेश शासन भोपाल से गांधीसागर डैम की सुरक्षा जाँच के लिए भोपाल की टीम गांधीसागर पहुँची
*गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और विभागीय अधिकारी के साथ टीम निरीक्षण कर रही है...*
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास रिपोर्ट
    1
    जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास रिपोर्ट
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी कलां पंचायत समिति मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वछता से सम्बंधित ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे वाह रथ केवल एक ही 28 सितम्बर को पंहुचा और फिर भी पुरे गांव मे भ्रमण नहीं किया!! और अधिकारियो से पूछते है तो कोई जवाब nahi देते!! क्या सब अनपढ़ थोड़ी है 6 महीने मे केवल 1-2 दिन सफाई होती है और फिर free ✅✅✅
    1
    ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी कलां पंचायत समिति मनोहर थाना जिला झालावाड़ राजस्थान 
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक स्वछता से सम्बंधित ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे वाह रथ केवल एक ही 28 सितम्बर को पंहुचा और फिर भी पुरे गांव मे भ्रमण नहीं किया!! और अधिकारियो से पूछते है तो कोई जवाब nahi देते!! क्या सब अनपढ़ थोड़ी है 6 महीने मे केवल 1-2 दिन सफाई होती है और फिर free ✅✅✅
    user_Sonu Merotha
    Sonu Merotha
    Graphic designer मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा के शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी आग आग बुझाने में जुटी सात दमकल, मौके पर मचा हड़कंप कोटा। शहर के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में बुधवार को अचानक दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सात दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग की लपटों के कारण दुकानों में रखा सामान जलने की आशंका है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    कोटा के शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी आग
आग बुझाने में जुटी सात दमकल, मौके पर मचा हड़कंप
कोटा। शहर के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में बुधवार को अचानक दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सात दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग की लपटों के कारण दुकानों में रखा सामान जलने की आशंका है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अराफात ग्रुप की आपत्ति रद्द, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट, जेके मजदूरों में खुशी की लहर बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी का दिन है: आज मजदूरों ने कानूनी लड़ाई में एक बार फिर अराफात ग्रुप को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल कर ली: हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने अराफात की आपत्ति रद्द करते हुए मजदूरों के हक में अपना फैसला सुनाया: दरअसल धरने के दबाव में सरकार ने फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण कर केडीए को सौंप दी थी: लेकिन इसके खिलाफ अराफात ग्रुप ने जून 2025 में हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी, जिसकी अंतिम सुनवाई के बाद आज फैसला आया है: जैसे ही फैसले की खबर कोटा पहुंची धरने में खुशी की लहर दौड़ गई: मजदूरों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई: वहीं धरना आज भी जारी रहा: आज के धरने को संबोधित करते कॉमरेड हबीब खान साहब...
    1
    अराफात ग्रुप की आपत्ति रद्द, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट, जेके मजदूरों में खुशी की लहर 
बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी का दिन है: आज मजदूरों ने कानूनी लड़ाई में एक बार फिर अराफात ग्रुप को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल कर ली: हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने अराफात की आपत्ति रद्द करते हुए मजदूरों के हक में अपना फैसला सुनाया: दरअसल धरने के दबाव में सरकार ने फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण कर केडीए को सौंप दी थी: लेकिन इसके खिलाफ अराफात ग्रुप ने जून 2025 में हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी, जिसकी अंतिम सुनवाई के बाद आज फैसला आया है: जैसे ही फैसले की खबर कोटा पहुंची धरने में खुशी की लहर दौड़ गई: मजदूरों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई: वहीं धरना आज भी जारी रहा: आज के धरने को संबोधित करते कॉमरेड हबीब खान साहब...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • क्षेत्र में संजीवनी साबित हो रही 108एंबुलेंस जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के सुसनेर तहसील में जब भी कोई आपातकाल आता है। तब सभी लोगों को एक ही नंबर याद आता हे वह है 108। कोई सा भी इमर्जेंसी केस हो जैसे ही आप 108एंबुलेंस को फोन लगाते है तत्काल एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करते हुए सही समय पर हॉस्पिटल पहुंचने का काम एवम् प्राथमिक उपचार के बाद कोइ मरीज अगर जिला हॉस्पिटल रैफर होता हे तो वह काम भी 108के द्वारा किया जाता हे।। हमने बहुत सारे केस देखे जिसमें 108एंबुलेंस के पेरा मेडिकल डा शहजाद खान ने कही लोगों की जान बचाई हे।। दूसरा काम 108की जननी सुरक्षा में भर्ती महिलाओं को प्रसव के बाद उनको उनके घर पर छोड़ने का काम भी सुचारू रूप से किया जाता हे।। । इन सभी कामों से निष्कर्ष निकाला जाता हे।। 108सेवा वास्तविक रूप से जीवन दायिनी एवम् जीवन बचाने का काम करती हे पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    1
    क्षेत्र में संजीवनी साबित हो रही 108एंबुलेंस


जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के सुसनेर तहसील में जब भी कोई आपातकाल आता है। तब सभी लोगों को एक ही नंबर याद आता हे वह है 108। कोई सा भी इमर्जेंसी केस हो जैसे ही आप 108एंबुलेंस को फोन लगाते है 

तत्काल एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करते हुए सही समय पर हॉस्पिटल पहुंचने का काम एवम् प्राथमिक उपचार के बाद कोइ मरीज अगर जिला हॉस्पिटल रैफर होता हे तो वह काम भी 108के द्वारा किया जाता हे।।

 हमने बहुत सारे केस देखे जिसमें 108एंबुलेंस के पेरा मेडिकल डा शहजाद खान ने कही लोगों की जान बचाई हे।।

 दूसरा काम 108की जननी सुरक्षा में भर्ती महिलाओं को प्रसव के बाद उनको उनके घर पर छोड़ने का काम भी सुचारू रूप से किया जाता हे।।

। इन सभी कामों से निष्कर्ष निकाला जाता हे।। 108सेवा वास्तविक रूप से जीवन दायिनी एवम् जीवन बचाने का काम करती हे

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़* भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
    1
    *सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़*
भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त
मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए।
भारी मात्रा में सामग्री जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था।
आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा
केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा दौरा भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोटा। राजस्थान में हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 29 सितंबर को कोटा दौरे पर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कोटा प्रवास के दौरान 80 फीट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार, नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का यह कोटा दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहला प्रमुख दौरा हाल ही में संपन्न कोटा नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का कोटा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के दौरान भी कोटा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा में हिस्सा लिया था। अब चुनाव परिणामों के बाद उनके कोटा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। राकेश जैन ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर आधारित है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का विस्तृत समय एवं अन्य आधिकारिक जानकारी संगठन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार जारी की जाएगी।
    4
    निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा दौरा
भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
कोटा। राजस्थान में हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 29 सितंबर को कोटा दौरे पर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कोटा प्रवास के दौरान 80 फीट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार, नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का यह कोटा दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहला प्रमुख दौरा
हाल ही में संपन्न कोटा नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का कोटा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के दौरान भी कोटा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा में हिस्सा लिया था। अब चुनाव परिणामों के बाद उनके कोटा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है।
राकेश जैन ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर आधारित है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का विस्तृत समय एवं अन्य आधिकारिक जानकारी संगठन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार जारी की जाएगी।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में आज सुबह दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 6 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग दुकानों के अंदर लगी होने के कारण दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मोटर मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें होने के चलते आग के आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल की टीमें विशेष सावधानी बरत रही हैं। मौके पर आग बुझाने का अभियान जारी है। फिलहाल आग किस वजह से लगी और आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल लेस विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई
    1
    शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना
शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना
कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में आज सुबह दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 6 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग दुकानों के अंदर लगी होने के कारण दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
मोटर मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें होने के चलते आग के आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल की टीमें विशेष सावधानी बरत रही हैं। मौके पर आग बुझाने का अभियान जारी है।
फिलहाल आग किस वजह से लगी और आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल लेस विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.