Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जालौन में चोरों ने मजदूर के सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने बीती रात मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम जालौन में चोरों ने मजदूर के सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने बीती रात मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, मकान मालिक अपने परिवार के साथ दिल्ली में करता है मजदूरी, दिल्ली में रह रहे मजदूर परिवार के चलते लंबे समय से मकान था बंद, पीड़ित के भाई की पत्नी ने मकान के ताले टूटे देख परिजनों और पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निकासा वार्ड नंबर 5 का मामला।
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
जालौन जालौन में चोरों ने मजदूर के सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने बीती रात मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम जालौन में चोरों ने मजदूर के सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरों ने बीती रात मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, मकान मालिक अपने परिवार के साथ दिल्ली में करता है मजदूरी, दिल्ली में रह रहे मजदूर परिवार के चलते लंबे समय से मकान था बंद, पीड़ित के भाई की पत्नी ने मकान के ताले टूटे देख परिजनों और पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निकासा वार्ड नंबर 5 का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कालपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामलों का खुलासा, 2.72 लाख रुपये समेत लाखों के जेवर बरामद जालौन। कालपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कालपी के निकट निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कालपी के नेतृत्व में की गई। मदारीपुर रोड से आरोपी गिरफ्तार कालपी पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे मदारीपुर रोड पर वन विभाग के वॉच टावर के पास से आरोपी शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए। लाखों के जेवरात बरामद बरामद आभूषणों में पीली धातु के 2 मंगलसूत्र, 2 अंगूठियां, 1 चैन, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 1 नाक की नथ, 1 जोड़ी सुई-धागा तथा सफेद धातु की 1 कमर पेटी, 3 जोड़ी पायल, 2 अलग-अलग पायल, 1 जोड़ी हथफूल, 3 जोड़ी बिछिया, 1 चांदी का नोट, 2 चांदी के गोल सिक्के और 1 चांदी की हाय बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद 1,20,000 रुपये मु0अ0सं0 43/26 से संबंधित हैं, जबकि शेष 1,52,020 रुपये और सोने-चांदी के जेवर मु0अ0सं0 180/26 से संबंधित पाए गए हैं। दो चोरी की घटनाओं से जुड़े तार आरोपी के खिलाफ कालपी थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 180/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस, जिसकी घटना 3 अगस्त 2026 को मोहल्ला रामगंज में हुई थी, तथा मु0अ0सं0 43/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस, जिसकी घटना 7 मार्च 2026 को मोहल्ला हरीगंज कस्बा कालपी में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कालपी थाने में वर्ष 2022 में धारा 363/366 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल, कांस्टेबल 608 हनीफ शाह तथा कांस्टेबल 1868 महेन्द्र कुमार भारतीय शामिल रहे। कालपी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं के खुलासे के साथ बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है। मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।1
- इंसानियत ग्रुप ने पांच दिन से गायब आठ साल की परी को उसकी मां से मिलाया नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में सुमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहे एनजीओ इंसानियत ग्रुप के अच्छे कार्यों से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल आज़ इस ग्रुप ने पांच दिन से गायब आठ साल की परी को ढूंढ कर निवाड़ी रेलवे स्टेशन से लाकर उरई में उसकी मां को सौंपा है1
- डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह पूरवा में प्रेमी युगल की पिटाई को सीईओ ने दिया संज्ञान में दिनांक 05/06 अगस्त की रात्रि में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डेरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहर सिहं का पुरवा में एक घर में एक व्यक्ति घुस गया है जिसे कुछ लोग मार रहे हैं, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने गया था, जिनके साथ महिला के परिजनों द्वारा मारपीट की गयी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया एवं मेडिकल की कार्यवाही की गयी। घटना से सम्बन्धित लोगों से पूछताछ कर अन्य तथ्यों की जानकारी की जा रही है एवं तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- क्षेत्राधिकारी डेरापुर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह*1
- कालपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार आखिरकार कालपी पुलिस ने खोला चोरी का राज! दो बड़ी चोरियों का खुलासा, 2.72 लाख नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद कालपी नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। आखिरकार कालपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये नकद के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि नगर में पहले हुई अन्य चोरियों का खुलासा कब होगा, यह सवाल अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को मोहल्ला रामगंज और 7 अगस्त 2026 को मोहल्ला हरिगंज में चोरी की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में थाना कालपी में मुकदमे दर्ज किए गए थे। चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वॉच टावर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र बालमुकुंद दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई। नकदी के साथ सोने-चांदी का बड़ा जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चेन, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी और नाक की नथ समेत कई आभूषण बरामद किए गए। वहीं चांदी के सामान में कमर पेटी, पायल, हथफूल, बिछिया, चांदी का नोट, चांदी के सिक्के और चांदी की हाय शामिल बताई गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद रकम में 1 लाख 20 हजार रुपये मुकदमा संख्या 43/26 से संबंधित हैं, जबकि 1 लाख 52 हजार 20 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर मुकदमा संख्या 180/26 से संबंधित बताए गए हैं। दोनों मुकदमे थाना कालपी में धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत दर्ज बताए गए हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ धारा 363/366 भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस टीम की कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल, आरक्षी हनीफ शाह और आरक्षी महेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब बड़ा सवाल—बाकी चोरियों का क्या? कालपी नगर में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही थी। ऐसे में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस के लिए निश्चित रूप से राहत की खबर है। लेकिन कालपी नगर में पहले हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा कब होगा? यह सवाल अब भी कायम है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नगरवासियों की नजरें अब उन मामलों पर टिकी हैं, जिनका खुलासा अभी बाकी है। आखिरकार कालपी पुलिस ने कुछ चोरियों का तो खुलासा कर ही दिया—अब उम्मीद है कि बाकी वारदातों के आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।1