logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले 50 वर्षीय देवेंद्र वर्मा की उनकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए देवेंद्र की पत्नी शुभांगिनी और उसके बॉयफ्रेंड विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि 27 वर्षीय शुभांगिनी ने देवेंद्र को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शादी की थी, जिसका मकसद देवेंद्र की करोड़ों की संपत्ति हड़पना था। अपनी इसी प्लानिंग के तहत शुभांगिनी ने देवेंद्र को अयोध्या भेजा, जहां विपिन ने मौका देखकर एकांत में देवेंद्र के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।

2 days ago
user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले 50 वर्षीय देवेंद्र वर्मा की उनकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए देवेंद्र की पत्नी शुभांगिनी और उसके बॉयफ्रेंड विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि 27 वर्षीय शुभांगिनी ने देवेंद्र को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शादी की थी, जिसका मकसद देवेंद्र की करोड़ों की संपत्ति हड़पना था। अपनी इसी प्लानिंग के तहत शुभांगिनी ने देवेंद्र को अयोध्या भेजा, जहां विपिन ने मौका देखकर एकांत में देवेंद्र के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विधायक राजमणि कोल ने विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि विकास सामने दिखता है और योगी आदित्यनाथ जी का विकास बोलता है। पर्यटन विभाग और जय वीर सिंह का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इससे पूर्व बड़वारी कला में धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद अब सुभाष महुआये में ₹1 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
    1
    विधायक राजमणि कोल ने विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि विकास सामने दिखता है और योगी आदित्यनाथ जी का विकास बोलता है। पर्यटन विभाग और जय वीर सिंह का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इससे पूर्व बड़वारी कला में धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद अब सुभाष महुआये में ₹1 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौकी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गाजीपुर थाने में तैनात एक दरोगा का शव उनकी कार से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह कार गुरुवार दोपहर से ही मौके पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पारा थाना पुलिस और गाजीपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कार की बगल वाली सीट के नीचे से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हालांकि, दरोगा की मौत के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। सूत्रों के अनुसार, दरोगा गुरुवार को एक विवेचना के सिलसिले में गाजीपुर थाने से निकले थे। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौकी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गाजीपुर थाने में तैनात एक दरोगा का शव उनकी कार से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह कार गुरुवार दोपहर से ही मौके पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पारा थाना पुलिस और गाजीपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कार की बगल वाली सीट के नीचे से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

हालांकि, दरोगा की मौत के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। सूत्रों के अनुसार, दरोगा गुरुवार को एक विवेचना के सिलसिले में गाजीपुर थाने से निकले थे। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज में गंगा जमुना में पानी बढ़ने के साथ ही डॉल्फिन देखी गई है। कुछ समय के लिए यह डॉल्फिन पानी में ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।
    1
    प्रयागराज में गंगा जमुना में पानी बढ़ने के साथ ही डॉल्फिन देखी गई है। कुछ समय के लिए यह डॉल्फिन पानी में ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।
    user_नावेद खान पत्रकार
    नावेद खान पत्रकार
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित घूरपुर चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक पान मसाला की थोक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने राजू चौरसिया की चौरसिया पान मसाला थोक दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार राजू चौरसिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो उन्हें सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। दुकान के अंदर रखा अधिकांश पान मसाला और अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने घूरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। थाने के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित घूरपुर चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक पान मसाला की थोक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने राजू चौरसिया की चौरसिया पान मसाला थोक दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार राजू चौरसिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो उन्हें सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। दुकान के अंदर रखा अधिकांश पान मसाला और अन्य कीमती सामान गायब था।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने घूरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। थाने के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज में गंगा-जमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच एक डॉल्फिन देखी गई है। पानी में यह डॉल्फिन कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।
    1
    प्रयागराज में गंगा-जमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच एक डॉल्फिन देखी गई है। पानी में यह डॉल्फिन कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के झूंसी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक लापरवाह कार चालक ने खेलते समय जमीन पर गिरे एक बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई और यह पूरी दर्दनाक घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। झूंसी पेट्रोल पंप के बगल त्रिपाल डालकर रह रहे गरीबों के बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर गया। इसी दौरान थोड़ी दूर से आ रहे एक लापरवाह कार चालक ने बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद गरीब परिवार बच्चे को फ़ौरन डॉक्टर के पास लेकर गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    प्रयागराज के झूंसी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक लापरवाह कार चालक ने खेलते समय जमीन पर गिरे एक बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई और यह पूरी दर्दनाक घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

झूंसी पेट्रोल पंप के बगल त्रिपाल डालकर रह रहे गरीबों के बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर गया। इसी दौरान थोड़ी दूर से आ रहे एक लापरवाह कार चालक ने बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद गरीब परिवार बच्चे को फ़ौरन डॉक्टर के पास लेकर गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.