Shuru
Apke Nagar Ki App…
कासगंज के नौरथा गांव में चोरों का धावा, तीन मकानों को बनाया निशाना
निरपेक्ष समाचार 24*7
कासगंज के नौरथा गांव में चोरों का धावा, तीन मकानों को बनाया निशाना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कासगंज के नौरथा गांव में चोरों का धावा, तीन मकानों को बनाया निशाना1
- पीडीए पंचायत में 2027 की रणनीति पर मंथन, पटियाली फतह का संकल्प पीडीए पंचायत में 2027 की रणनीति पर मंथन, पटियाली फतह का संकल्प सर्वसमाज को जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, हर बूथ पर 17 नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य कासगंज / गंजडुंडवारा। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित पीडीए पंचायत में पार्टी की चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। पंचायत में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समेत सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत संगठनात्मक इकाई बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, मैनपुरी के जिलाध्यक्ष एवं भोगांव विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे आलोक शाक्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने का चुनाव है। पार्टी को अपने परंपरागत मतदाताओं तक सीमित न रहकर हर जाति, वर्ग और समाज के ऐसे व्यक्ति को जोड़ना होगा, जो सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान में विश्वास रखता है। आलोक शाक्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ यह भी बताना होगा कि सत्ता में आने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, महिला, युवा और गरीबों के लिए पार्टी का क्या रोडमैप होगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने और कम से कम 17 नए लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। संगठन की मजबूती को बताया चुनाव की असली ताकत सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनाव की असली ताकत है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर हर समाज के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए महज चुनावी नारा नहीं, बल्कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और समाज के सभी वंचित एवं कमजोर वर्गों को सम्मान, भागीदारी और अधिकार दिलाने का संकल्प है। सर्वसमाज को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र से दावेदार अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि पटियाली में 2027 की लड़ाई संगठन, जनता के विश्वास और जमीनी मेहनत के आधार पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सड़क, बिजली, किसान, बाढ़, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम लोगों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटियाली में पार्टी को मुस्लिम, यादव, शाक्य, जाटव, ठाकुर, ब्राह्मण, लोध, कश्यप, वैश्य, पाल, सैनी, प्रजापति, वाल्मीकि सहित हर समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। पीडीए की भावना समाज के अंतिम व्यक्ति को राजनीतिक भागीदारी देने की है और इसी भावना के अनुरूप सर्वसमाज के लोगों को संगठन में सम्मान व स्थान दिया जाना चाहिए। अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि प्रत्येक बूथ को केवल मतदान के दिन सक्रिय करने के बजाय पूरे पांच साल जनता के बीच सक्रिय संगठन की इकाई बनाया जाना चाहिए। हर बूथ पर कम से कम 17 नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखने की रणनीति पर काम किया जाएगा। सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान वरिष्ठ सपा नेता प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि शाक्य समाज सहित सभी पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों और सर्वसमाज के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई तभी मजबूत होगी, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपने अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के लिए लोकतांत्रिक रूप से एकजुट होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करने तथा समाजवादी सरकारों के कार्यों और भविष्य के रोडमैप की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 की तैयारी आज से शुरू करनी होगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी उठानी होगी। 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प पीडीए पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण, लोकतांत्रिक अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान और गरीब के मुद्दों को केंद्र में रखकर मजबूत जनआंदोलन खड़ा करना है। पंचायत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पटियाली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्रा ने किया। आयोजन अब्दुल हफीज गांधी, अतुल शाक्य, अरव सिंह शाक्य एवं सत्यवीर शाक्य ने किया। इस दौरान विक्रम यादव, जीनत खान, नाशी खान, असलम अंसारी, ब्रजेश यादव, जहीर अहमद, मुशीर अंसारी, तारिक मंसूरी, इरशाद अली, हसमत अली, शाहरुख राज, उर्वेश यादव, प्रदीप यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।1
- सतरंगी रोशनी से जगमगाया वराह मंदिर, पंचाभिषेक के बाद भगवान वराह को लगा छप्पन भोग सतरंगी रोशनी से जगमगाया वराह मंदिर, पंचाभिषेक के बाद भगवान वराह को लगा छप्पन भोग वराह प्राकट्योत्सव पर माता लक्ष्मी के साथ भव्य फूल बंगले में विराजे भगवान वराह, दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; विष्णु महायज्ञ में गूंजे वैदिक मंत्र, रातभर चले भजन-कीर्तन सोरों। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में भगवान श्री वराह के प्राकट्योत्सव पर रविवार को धार्मिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। क्षेत्राधीश वराह मंदिर एवं हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग को रंग-बिरंगी झालरों और सतरंगी विद्युत रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट देखते ही बन रही थी। सुबह भगवान वराह का पंचाभिषेक कर दिव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को नूतन पोशाक एवं अलंकार धारण कराए गए। वेद मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के मुख से गूंज रहे ‘हरि ॐ नमो नारायण’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भव्य फूल बंगले में माता लक्ष्मी के साथ विराजे भगवान वराह गेंदा और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजाए गए भव्य फूल बंगले में भगवान वराह माता लक्ष्मी के साथ दिव्य स्वरूप में विराजमान रहे। अभिषेक एवं श्रृंगार के बाद वराह मंदिर प्रांगण में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में बढ़-चढ़कर आहुतियां डालकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विष्णु महायज्ञ आचार्य पं. नरेश त्रिगुणायत, पं. धर्मधर शास्त्री, पं. दिलीप शास्त्री, पं. प्राज्ञेष द्विवेदी एवं सक्षम द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे सहित विदेहानंद गिरि, रिपुदमन सिंह (विजिलेंस इंस्पेक्टर), सुरेश पटियात, नीतेश मेधावी, विनोद गुप्ता, संजय दुबे, श्रीकांत तिवारी, मुकेश निर्भय, सुमित दीक्षित, शिवम स्वामी, अनुभव चौधरी, सौरभ दीक्षित, राहुल निर्भय, आकाश तिवारी, बंशीधर द्विवेदी, सुनील तिवारी, रवि पाराशर, कमल नयन चौधरी, राधा कृष्ण विजय, राधाकृष्ण तिवारी, कमलकांत त्रिवेदी, आदित्य काकोरिया दुवे,नेकसू प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छप्पन भोग के बाद हुआ भंडारा, रातभर गूंजे भजन-कीर्तन शाम के समय भगवान वराह को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान वराह के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूरी रात भजन-कीर्तन के आयोजन चलते रहे और श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन रहे। सतरंगी लाइट से जगमगाते मंदिर परिसर की छटा देखते ही बन रही थी।1
- ग्राम बहरग्राम एक्सीडेंट हुआ था राजीव बाजी से फैसला छोटे लड़के एक बच्चे को चोट आने दोनों लोगों की राजी बाजी से फैसला हुआ उसमें ₹40000 दिए क्राइम इंडिया न्यूज़ सौरभ सिंह बहोरनपुर3
- सहसवान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है हम आपको बताते चलें कि उप जिला अधिकारी शौर्य अरुण क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में गणेश चतुर्थी झांकी निकाली गई है सहसवान मोहल्ला जहांगीराबाद से गणेश यात्रा निकाली गई है गणेश यात्रा निकाली गई है और अलग-अलग मोहल्लों से निकल गई है अलग-अलग प्रकार की है झांकियां कलाकारों ने अपना-अपना प्रदर्शन किया है जहांगीराबाद से पिंटू वर्मा गोपाल महेश्वरी दीपक लाल अमरेश वर्मा दीपक सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे हैं4
- उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशलन स्कूल मंे हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। स्कूल परिसर में आयोजित हिन्दी समारोह का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जला कर कराया। इस अवसर श्री अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी सरल और सहज भाषा है। आज के दौर में इसका उपयोग पूरे भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों में हो रहा है। हिन्दी दिवस समारोह में नन्हें मुन्नें बच्चों ने बड़े ही सहज भाव से हिन्दी में कविता वाचन, भाषण, कहानी, कबीर और रहीम के नीतिपरक दोहों को हिन्दी में सुना कर सबका मन मोह लिया वही जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के श्लोकों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर वाही-वाही लूटी। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के विभिन्न भेदों के माध्यम से प्रस्तुति दी। छात्रों ने ए.आई. पर वाद-विवाद प्रतियोगिता की प्रस्तुति दी। पक्ष-विपक्ष दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क के माध्यम से अपने पक्ष को सही ठहराने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कक्षा 12 की छात्रा ने सफलता के कदम पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर निदेशक निलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया।1
- बदायूं : जोगीपुरा धर्मशाला में आज गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ, निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे बदायूं में सोमवार को गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभहुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जोगीपुरा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति का पूजन किया गया। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ मूर्तियों को अपने घरों और पंडालों में स्थापित करने के लिए ले गए। श्री गणेश सेवा मंडल ने 23वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा से किया। यह यात्रा भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर भोले धाम तक पहुंची। शोभा यात्रा में गणेश झांकियां, काली अखाड़े के करतब और भजन-कीर्तन शामिल थे। शोभायात्रा में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक और मंडल सदस्य इसमें शामिल हुए।1
- हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी समारोह के समापन पर बच्चों ने दी मनभावक प्रस्तुति बदायूं। उझानी के मदर शील मेमोरियल एकेडमी, उझानी में आयोजित तीन दिवसीय हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी का समारोहपूर्वक समापन हो गया। विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के महत्व पर आधारित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर जमकर तालियां बटौरी। समापन पर विद्यार्थियों ने राइम्स, कविताएँ, वाद-विवाद, भाषण एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, उत्साह तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के महत्व को बताते हुए कहा कि हिंदी भाषा को सम्मान देने, उसका शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग करने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।1