बेतिया में चलाया गया वाहन जांच अभियान 1 लाख 63हजार रुपए वसूला गया जुर्माना। आज 18 फरवरी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 63 हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।

- बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड सिपाही आज सुबह 11 बजे भारी विवाद में घिर गई। बर्वत स्थित एक विद्यालय में परीक्षा चल रही थी, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही महिला सिपाही ने वर्दी में ही एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो ‘Ran Rani’ नाम की आईडी से वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया और अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया। हमारे चैनल द्वारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। मामले पर डीएसपी मनीष कुमार ने बताया की , यह प्रकरण उनके संज्ञान में है और संबंधित महिला होमगार्ड सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी आवर्स में वर्दी पहनकर किसी भी प्रकार का वीडियो या रील बनाना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में अनुशासन और सतर्कता सर्वोपरि होती है, और इस तरह की लापरवाही न केवल छात्रों के माहौल को प्रभावित करती है बल्कि विभागीय जिम्मेदारी पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित कर्मी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह मामला न केवल अनुशासन के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करना कितनी गंभीर जिम्मेदारी है, यह भी स्पष्ट करता है।1
- ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनय कुमार द्वारा आज बेतिया के बगीचा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 18.02.2026.1
- शराब संग एक धंधेबाज गिरफ्तार। नौतन/पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर छरकी से शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज हिरा मुखिया उर्फ हिरा लाल मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशम्बर पुर छरकी में हिरालाल मुखिया लुक छुप कर शराब की बिक्री करता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में कार्रवाई की गई और 60 पीस बंटी बबली शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया।पुछताछ के बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है । इधर दक्षिण तेल्हुआ नौराही से पुलिस ने वारंटी विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।।1
- नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र की एक महिला और उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी रविवार को हरसिद्धि में बस यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद अरेराज थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोनों को मंगलवार दोपहर राजधानी दिल्ली में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।1
- गोपालगंज - हथुआ में मैट्रिक परीक्षा के दूसरी पाली का एग्जाम खत्म होने के बाद लगा महाजाम 🙄 #exam #hathua #halchal1
- बेतिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले भर में व्यापक समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 18फरवरी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 69अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर38 .100लीटर अवैध शराब भी बरामद की। यह अभियान जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें पुलिस की टीमों ने सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी1