22 फरवरी को नौतन में होगा विराट हिंदू सम्मेलन, अधिक संख्या में पहुंचने की अपील नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
22 फरवरी को नौतन में होगा विराट हिंदू सम्मेलन, अधिक संख्या में पहुंचने की अपील नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
- ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनय कुमार द्वारा आज बेतिया के बगीचा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 18.02.2026.1
- नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- बुधवार के दिन मझौलिया पुलिस ने जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से विभिन्न कांडों के छः वारंटी अभियुक्त सहित दो शराबी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि वारंटी अभियुक्तों में मनान देवान शेराजुल देवान,मोटर देवान तीनों साकिन मझौलिया देवान टोली तथा अनिरुद्ध प्रसाद,पन्नालाल प्रसाद दोनों साकिन करमवा ,अमेरिका चौबे साकिन लालसरैया उधर दो शराबी शहजाद आलम व दीपक यादव को पुरुषोत्तम पुर से गिरफ्तार किया गया।सभी को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से सभी अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।1
- बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र की एक महिला और उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी रविवार को हरसिद्धि में बस यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद अरेराज थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोनों को मंगलवार दोपहर राजधानी दिल्ली में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।1
- शराब संग एक धंधेबाज गिरफ्तार। नौतन/पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर छरकी से शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज हिरा मुखिया उर्फ हिरा लाल मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशम्बर पुर छरकी में हिरालाल मुखिया लुक छुप कर शराब की बिक्री करता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में कार्रवाई की गई और 60 पीस बंटी बबली शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया।पुछताछ के बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है । इधर दक्षिण तेल्हुआ नौराही से पुलिस ने वारंटी विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।।1
- बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड सिपाही आज सुबह 11 बजे भारी विवाद में घिर गई। बर्वत स्थित एक विद्यालय में परीक्षा चल रही थी, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही महिला सिपाही ने वर्दी में ही एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो ‘Ran Rani’ नाम की आईडी से वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया और अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया। हमारे चैनल द्वारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। मामले पर डीएसपी मनीष कुमार ने बताया की , यह प्रकरण उनके संज्ञान में है और संबंधित महिला होमगार्ड सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी आवर्स में वर्दी पहनकर किसी भी प्रकार का वीडियो या रील बनाना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में अनुशासन और सतर्कता सर्वोपरि होती है, और इस तरह की लापरवाही न केवल छात्रों के माहौल को प्रभावित करती है बल्कि विभागीय जिम्मेदारी पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित कर्मी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह मामला न केवल अनुशासन के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करना कितनी गंभीर जिम्मेदारी है, यह भी स्पष्ट करता है।1
- सुगौली आधार केंद्र अब फुलवरिया पंचायत भवन में चलेगा। बुधवार को पंचायत के मुखिया और उप प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया शुभारंम्भ।1
- बैरिया प्रखंड के मियांपुर दुबौली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के बेलबानवा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह 10:00 अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा बसाए हुए जमीन को अतिक्रमण बताकर नोटिस जारी किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शनकारियों में रामायण पटेल, होरिल साह, भूतकून शर्मा, मुन्ना पटेल, मनोज कुमार, हरिहर शाह, परशुराम चौबे, फन्नू चौबे, जोतिल रावत, जुगल रावत और प्रभु शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 1993 में गंडक नदी के कटाव से विस्थापित हुए थे। इसके बाद उन्होंने मियांपुर के बेलबानवा वार्ड 6 में जमीन खरीदकर घर बनाया और विधिवत दाखिल-खारिज भी कराया। कई बार कागजात जमा करने के बावजूद अब उन्हें बेदखली का नोटिस भेजा जा रहा है, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नोटिस वापस लेने और जमीन पर उनके अधिकार को मान्यता देने की मांग की। इधर अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाता संख्या 2 की भूमि बिहार राज्य सरकार के नाम दर्ज है, इसलिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, वे कार्यालय में प्रस्तुत कर अपनी बात रख सकते1