Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली आधार केंद्र अब फुलवरिया पंचायत भवन में चलेगा। बुधवार को पंचायत के मुखिया और उप प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया शुभारंम्भ।
Shambhu sharan
सुगौली आधार केंद्र अब फुलवरिया पंचायत भवन में चलेगा। बुधवार को पंचायत के मुखिया और उप प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया शुभारंम्भ।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली आधार केंद्र अब फुलवरिया पंचायत भवन में चलेगा। बुधवार को पंचायत के मुखिया और उप प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया शुभारंम्भ।1
- बुधवार के दिन मझौलिया पुलिस ने जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से विभिन्न कांडों के छः वारंटी अभियुक्त सहित दो शराबी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि वारंटी अभियुक्तों में मनान देवान शेराजुल देवान,मोटर देवान तीनों साकिन मझौलिया देवान टोली तथा अनिरुद्ध प्रसाद,पन्नालाल प्रसाद दोनों साकिन करमवा ,अमेरिका चौबे साकिन लालसरैया उधर दो शराबी शहजाद आलम व दीपक यादव को पुरुषोत्तम पुर से गिरफ्तार किया गया।सभी को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से सभी अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।1
- ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनय कुमार द्वारा आज बेतिया के बगीचा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 18.02.2026.1
- शराब संग एक धंधेबाज गिरफ्तार। नौतन/पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर छरकी से शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज हिरा मुखिया उर्फ हिरा लाल मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशम्बर पुर छरकी में हिरालाल मुखिया लुक छुप कर शराब की बिक्री करता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में कार्रवाई की गई और 60 पीस बंटी बबली शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया।पुछताछ के बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है । इधर दक्षिण तेल्हुआ नौराही से पुलिस ने वारंटी विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।।1
- नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।1
- हेडलाइन: चकिया में किराना दुकान से 80 पुड़िया गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार — नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस न्यूज़: चकिया अनुमंडल क्षेत्र में सुखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर जय बजरंग थाना पुलिस ने चौरिया बंगरा चौक स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान में अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखी गई 80 पुड़िया सुखा नशा गांजा बरामद की गई। मौके पर दुकान चला रहे तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलबुलवा गांव निवासी दीनानाथ पंडित के पुत्र रामेश्वर पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर आरोपी को थाना लाया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष अफजल रजा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 80 पुड़िया गांजा बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में राजीव कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- bihar MOTIHARI daru taskari1
- सुगौली पुलिस ने 110 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1