logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धरने के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में औरैया जिले के बिधूना कस्बा स्थित भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार रात सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चौराहे पर धरना दिया और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान सपाइयों ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए और भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को किसान, नौजवान और छात्र विरोधी करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। निवर्तमान विधानसभा क्षेत्र बिधूना की अध्यक्ष रानू पालीवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस), गौरव रघुवंशी, उमा सिंह यादव, राजेश कठेरिया, लालजी गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह यादव, निवर्तमान मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह राजपूत, बबलू यादव, धर्मवीर यादव, सत्या यादव, मीना कठेरिया और मुकेश सभासद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। अंततः सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलते ही पार्टीजनों ने रात्रि करीब 10.30 बजे धरना समाप्त कर दिया।

10 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धरने के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में औरैया जिले के बिधूना कस्बा स्थित भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार रात सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चौराहे पर धरना दिया और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान सपाइयों ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए और भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को किसान, नौजवान और छात्र विरोधी करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। निवर्तमान विधानसभा क्षेत्र बिधूना की अध्यक्ष रानू पालीवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस), गौरव रघुवंशी, उमा सिंह यादव, राजेश कठेरिया, लालजी गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह यादव, निवर्तमान मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह राजपूत, बबलू यादव, धर्मवीर यादव, सत्या यादव, मीना कठेरिया और मुकेश सभासद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। अंततः सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलते ही पार्टीजनों ने रात्रि करीब 10.30 बजे धरना समाप्त कर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    2
    औरैया में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में औरैया के सदर तहसील परिसर में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम सदर ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने प्रदर्शनकारी सपा नेताओं से वार्ता की। प्रदर्शन के बीच ही समाजवादी पार्टी ने 'एक्स' पर पोस्ट जारी कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव को रिहा कर दिया है। अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलने के बाद पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की, हालांकि सपा ने ऐलान किया है कि छात्रों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में औरैया के सदर तहसील परिसर में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम सदर ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने प्रदर्शनकारी सपा नेताओं से वार्ता की।

प्रदर्शन के बीच ही समाजवादी पार्टी ने 'एक्स' पर पोस्ट जारी कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव को रिहा कर दिया है। अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलने के बाद पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की, हालांकि सपा ने ऐलान किया है कि छात्रों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर औरैया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    4
    श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर औरैया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्थलीय निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत 22 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    4
    श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत 22 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में औरैया में सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। मंगलवार शाम को जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। सदर तहसील में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जिसमें लालजी शुक्ला, प्रभाकर पांडेय, रश्मि यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे। इसके अलावा खानपुर चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ, जिसमें पूर्व अध्यक्ष राजवीर यादव, पल्लवी पाल, शोभित यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है, वह चिंताजनक होने के साथ ही छात्र हितों को दबाने का प्रयास भी है। वहीं एसडीएम सदर ब्रह्मानंद ने बताया कि सपा द्वारा प्रदर्शन किया गया था, लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई की सूचना मिली, कार्यकर्ताओं का धरना तुरंत समाप्त हो गया।
    1
    दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में औरैया में सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। मंगलवार शाम को जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। सदर तहसील में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जिसमें लालजी शुक्ला, प्रभाकर पांडेय, रश्मि यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे। इसके अलावा खानपुर चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ, जिसमें पूर्व अध्यक्ष राजवीर यादव, पल्लवी पाल, शोभित यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है, वह चिंताजनक होने के साथ ही छात्र हितों को दबाने का प्रयास भी है। वहीं एसडीएम सदर ब्रह्मानंद ने बताया कि सपा द्वारा प्रदर्शन किया गया था, लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई की सूचना मिली, कार्यकर्ताओं का धरना तुरंत समाप्त हो गया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित सदर तहसील में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर रात धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अखिलेश यादव की कथित गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था, जहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, श्री लाल जी शुक्ला और दिबियापुर के पूर्व विधायक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विरोध जताने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को अपनी दरखास्त सौंपी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक मौके से रवाना हो गए।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित सदर तहसील में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर रात धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अखिलेश यादव की कथित गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था, जहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, श्री लाल जी शुक्ला और दिबियापुर के पूर्व विधायक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विरोध जताने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को अपनी दरखास्त सौंपी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक मौके से रवाना हो गए।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और वामपंथी लोगों पर छात्रों के पवित्र आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के इस पवित्र आंदोलन को लेफ्ट-राइट वालों ने फिर से हाईजैक कर लिया है और यह छात्रों के साथ धोखा हुआ है। ब्रजभूषण शरण सिंह के अनुसार, राहुल गांधी और वामपंथियों ने मिलकर छात्रों के इस आंदोलन को अपने कब्जे में ले लिया है।
    1
    ब्रजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और वामपंथी लोगों पर छात्रों के पवित्र आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के इस पवित्र आंदोलन को लेफ्ट-राइट वालों ने फिर से हाईजैक कर लिया है और यह छात्रों के साथ धोखा हुआ है। ब्रजभूषण शरण सिंह के अनुसार, राहुल गांधी और वामपंथियों ने मिलकर छात्रों के इस आंदोलन को अपने कब्जे में ले लिया है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ अभद्रता और अराजकता के कई वीडियो कल से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ जमकर बदसलूकी की गई है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, उनके कपड़े फाड़ दिए गए, मोबाइल छीन लिए गए और कैमरे तक तोड़ दिए गए हैं। इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि जब लोकतंत्र में अहिंसक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की हिंसा जायज नहीं है, तो सड़क पर काम कर रहे निहत्थे पत्रकारों के खिलाफ हिंसा को कैसे जायज ठहराया जा सकता है। यदि किसी को किसी न्यूज प्लेटफॉर्म, न्यूज प्रेजेंटर या उसके एडिटोरियल से कोई समस्या है, तो उसके खिलाफ विरोध दर्ज कराने के कई लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानून सम्मत तरीके उपलब्ध हैं। इस प्रकार की मारपीट, हिंसा और गुंडागर्दी से आंदोलन पवित्र होने के बजाय प्रदूषित होता है और इसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।
    1
    ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ अभद्रता और अराजकता के कई वीडियो कल से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ जमकर बदसलूकी की गई है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, उनके कपड़े फाड़ दिए गए, मोबाइल छीन लिए गए और कैमरे तक तोड़ दिए गए हैं।

इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि जब लोकतंत्र में अहिंसक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की हिंसा जायज नहीं है, तो सड़क पर काम कर रहे निहत्थे पत्रकारों के खिलाफ हिंसा को कैसे जायज ठहराया जा सकता है। यदि किसी को किसी न्यूज प्लेटफॉर्म, न्यूज प्रेजेंटर या उसके एडिटोरियल से कोई समस्या है, तो उसके खिलाफ विरोध दर्ज कराने के कई लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानून सम्मत तरीके उपलब्ध हैं। इस प्रकार की मारपीट, हिंसा और गुंडागर्दी से आंदोलन पवित्र होने के बजाय प्रदूषित होता है और इसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.