logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

2 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

औरैया में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर के पुजारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया जिले की ग्राम पंचायत नवादा ज्वाला प्रसाद के मजरा जुनानाद में सफाई कर्मी के नदारद रहने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। नालियां जाम होने की वजह से गलियों में गंदा पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। बरसात के दौरान जलभराव होने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    औरैया जिले की ग्राम पंचायत नवादा ज्वाला प्रसाद के मजरा जुनानाद में सफाई कर्मी के नदारद रहने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। नालियां जाम होने की वजह से गलियों में गंदा पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। बरसात के दौरान जलभराव होने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सहार थाना क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों की मदद से उक्त महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी 112 द्वारा जानकारी दी गई है।
    1
    सहार थाना क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों की मदद से उक्त महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी 112 द्वारा जानकारी दी गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया' द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत 5,100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व और पंजाब नेशनल बैंक, औरैया के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से यमुना तट मार्ग (खानपुर) स्थित पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित चितवन, नीम, पकड़िया और अशोक जैसे घने व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई है। कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कस्बा खानपुर स्थित पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान क्रिया की जाती है, जिसके चलते यहाँ रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है। अंत्येष्टि में आए लोगों को कड़ी धूप से बचाव और पेड़ों की छाया से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। वहीं पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि बारिश के मौसम में यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा मार्ग, देवकली मंदिर और सार्वजनिक पार्कों में भी बृहद पौधारोपण जारी है। समिति के सदस्य पौधों की दैनिक सुरक्षा करते हैं, नष्ट होने वाले पौधों को दोबारा रोपते हैं और लोगों को उनकी पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है। इस पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक औरैया के शाखा प्रबंधक आशीष वर्मा, सहायक प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ पुरवार, सौरभ शुक्ला, सेवानिवृत बैंक कर्मी तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता और संतोष कुशवाहा सहित कई पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
    4
    समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया' द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत 5,100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व और पंजाब नेशनल बैंक, औरैया के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से यमुना तट मार्ग (खानपुर) स्थित पिंडदान स्थल पर ट्री गार्ड सहित चितवन, नीम, पकड़िया और अशोक जैसे घने व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई है।

कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कस्बा खानपुर स्थित पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान क्रिया की जाती है, जिसके चलते यहाँ रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है। अंत्येष्टि में आए लोगों को कड़ी धूप से बचाव और पेड़ों की छाया से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। वहीं पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि बारिश के मौसम में यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा मार्ग, देवकली मंदिर और सार्वजनिक पार्कों में भी बृहद पौधारोपण जारी है। समिति के सदस्य पौधों की दैनिक सुरक्षा करते हैं, नष्ट होने वाले पौधों को दोबारा रोपते हैं और लोगों को उनकी पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित कर रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है। इस पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक औरैया के शाखा प्रबंधक आशीष वर्मा, सहायक प्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ पुरवार, सौरभ शुक्ला, सेवानिवृत बैंक कर्मी तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता और संतोष कुशवाहा सहित कई पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धरने के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में औरैया जिले के बिधूना कस्बा स्थित भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार रात सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चौराहे पर धरना दिया और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान सपाइयों ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए और भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को किसान, नौजवान और छात्र विरोधी करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। निवर्तमान विधानसभा क्षेत्र बिधूना की अध्यक्ष रानू पालीवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस), गौरव रघुवंशी, उमा सिंह यादव, राजेश कठेरिया, लालजी गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह यादव, निवर्तमान मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह राजपूत, बबलू यादव, धर्मवीर यादव, सत्या यादव, मीना कठेरिया और मुकेश सभासद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। अंततः सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलते ही पार्टीजनों ने रात्रि करीब 10.30 बजे धरना समाप्त कर दिया।
    1
    दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धरने के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में औरैया जिले के बिधूना कस्बा स्थित भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार रात सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चौराहे पर धरना दिया और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान सपाइयों ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए और भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को किसान, नौजवान और छात्र विरोधी करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

निवर्तमान विधानसभा क्षेत्र बिधूना की अध्यक्ष रानू पालीवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता (एलएस), गौरव रघुवंशी, उमा सिंह यादव, राजेश कठेरिया, लालजी गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह यादव, निवर्तमान मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह राजपूत, बबलू यादव, धर्मवीर यादव, सत्या यादव, मीना कठेरिया और मुकेश सभासद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह, सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। अंततः सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई की खबर मिलते ही पार्टीजनों ने रात्रि करीब 10.30 बजे धरना समाप्त कर दिया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया के ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक समर्थित आंदोलन के प्रति अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि उनका यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर छात्रों और युवाओं के भविष्य तथा उनके अधिकारों के लिए है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत उनके पद से हटाने की भी मांग उठाई और अपनी बात को मीडिया के सामने रखा।
    1
    औरैया के ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक समर्थित आंदोलन के प्रति अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया है।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि उनका यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर छात्रों और युवाओं के भविष्य तथा उनके अधिकारों के लिए है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत उनके पद से हटाने की भी मांग उठाई और अपनी बात को मीडिया के सामने रखा।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव की वृद्ध महिला रेशमा (पत्नी अपरबल) ने जमीन विवाद को लेकर अपने पुत्र और बहू पर गाली-गलौज करने तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वृद्धा ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेशमा के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं और वह वर्तमान में अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। बीमारी और परेशानी के समय उनकी देखभाल और इलाज जीवन सिंह की पत्नी जावित्री कराती हैं। इसी वजह से वह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनका दूसरा बेटा कुंवर पाल और बहू माला विवाद कर रहे हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला घर पहुंची और रेशमा तथा जावित्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। वृद्ध महिला ने पुलिस से मांग की है कि माला और उसके पति को खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह का विवाद या मारपीट न करने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव की वृद्ध महिला रेशमा (पत्नी अपरबल) ने जमीन विवाद को लेकर अपने पुत्र और बहू पर गाली-गलौज करने तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वृद्धा ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रेशमा के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं और वह वर्तमान में अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। बीमारी और परेशानी के समय उनकी देखभाल और इलाज जीवन सिंह की पत्नी जावित्री कराती हैं। इसी वजह से वह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनका दूसरा बेटा कुंवर पाल और बहू माला विवाद कर रहे हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला घर पहुंची और रेशमा तथा जावित्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई।

वृद्ध महिला ने पुलिस से मांग की है कि माला और उसके पति को खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह का विवाद या मारपीट न करने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है। विरोध जताने के लिए सपा विधायक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मुख्यालय के ईदगाह तिराहे पर सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    1
    दिल्ली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है। विरोध जताने के लिए सपा विधायक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मुख्यालय के ईदगाह तिराहे पर सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • औरैया जिले के थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शहबाजपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी 112 ने बाइट जारी कर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घटना की जानकारी दी है।
    1
    औरैया जिले के थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शहबाजपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी 112 ने बाइट जारी कर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घटना की जानकारी दी है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया के थाना अयाना और जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र में 1 जुलाई से लागू प्रतिबंध के बावजूद यमुना नदी में भारी मात्रा में अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा है। मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए प्रशासन की ओर से नदी में मत्स्य आखेट पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद नदी में लगातार जाल डालकर धड़ल्ले से मछलियां पकड़ी जा रही हैं। प्रभावी कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और मत्स्य विभाग तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रजनन काल के दौरान हो रहा यह अवैध मत्स्य आखेट नदी की जैव विविधता और मत्स्य संपदा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि औरैया व जालौन पुलिस और मत्स्य विभाग मामले में सख्त कदम उठाते हैं या शिकायतों पर मौन साधे रखते हैं।
    4
    औरैया के थाना अयाना और जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र में 1 जुलाई से लागू प्रतिबंध के बावजूद यमुना नदी में भारी मात्रा में अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा है। मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए प्रशासन की ओर से नदी में मत्स्य आखेट पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद नदी में लगातार जाल डालकर धड़ल्ले से मछलियां पकड़ी जा रही हैं।

प्रभावी कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और मत्स्य विभाग तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रजनन काल के दौरान हो रहा यह अवैध मत्स्य आखेट नदी की जैव विविधता और मत्स्य संपदा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि औरैया व जालौन पुलिस और मत्स्य विभाग मामले में सख्त कदम उठाते हैं या शिकायतों पर मौन साधे रखते हैं।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.