कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव की वृद्ध महिला रेशमा (पत्नी अपरबल) ने जमीन विवाद को लेकर अपने पुत्र और बहू पर गाली-गलौज करने तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वृद्धा ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेशमा के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं और वह वर्तमान में अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। बीमारी और परेशानी के समय उनकी देखभाल और इलाज जीवन सिंह की पत्नी जावित्री कराती हैं। इसी वजह से वह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनका दूसरा बेटा कुंवर पाल और बहू माला विवाद कर रहे हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला घर पहुंची और रेशमा तथा जावित्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। वृद्ध महिला ने पुलिस से मांग की है कि माला और उसके पति को खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह का विवाद या मारपीट न करने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव की वृद्ध महिला रेशमा (पत्नी अपरबल) ने जमीन विवाद को लेकर अपने पुत्र और बहू पर गाली-गलौज करने तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वृद्धा ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेशमा के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं और वह वर्तमान में अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। बीमारी और परेशानी के समय उनकी देखभाल और इलाज जीवन सिंह की पत्नी जावित्री कराती हैं। इसी वजह से वह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनका दूसरा बेटा कुंवर पाल और बहू माला विवाद कर रहे हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला घर पहुंची और रेशमा तथा जावित्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। वृद्ध महिला ने पुलिस से मांग की है कि माला और उसके पति को खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह का विवाद या मारपीट न करने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित टिसौली भन्देमऊ गांव की वृद्ध महिला रेशमा (पत्नी अपरबल) ने जमीन विवाद को लेकर अपने पुत्र और बहू पर गाली-गलौज करने तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वृद्धा ने पुलिस से अपने हिस्से की जमीन पर जबरन खेती करने से रोकने और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेशमा के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं और वह वर्तमान में अपने पुत्र जीवन सिंह के साथ रहती हैं। बीमारी और परेशानी के समय उनकी देखभाल और इलाज जीवन सिंह की पत्नी जावित्री कराती हैं। इसी वजह से वह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन जावित्री को देना चाहती हैं। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनका दूसरा बेटा कुंवर पाल और बहू माला विवाद कर रहे हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे माला घर पहुंची और रेशमा तथा जावित्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। वृद्ध महिला ने पुलिस से मांग की है कि माला और उसके पति को खेत में जबरन खेती करने से रोका जाए तथा भविष्य में किसी भी तरह का विवाद या मारपीट न करने के लिए पाबंद किया जाए। इस मामले में मंगलपुर थाने के वरिष्ठ एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, जनविरोधी नीतियों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की गिरफ्तारी के दावों से भी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसरोकार के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। शाम करीब 8 बजे से शुरू हुआ यह धरना-प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव पवन कटियार, मनोज यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष, सिकंदरा नगर अध्यक्ष राशिद खान और छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अनुराग कटियार उपस्थित रहे। तानाशाही के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जनता के हक की यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।3
- कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे स्थित पटेल चौक पर सोमवार रात करीब 9 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का कहना था कि यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन के दौरान सपा नेता पवन कटिहार, विधायक पद के पूर्व/भावी प्रत्याशी अनुज कटिहार, राशिद नेता, रामू एवं श्यामू ब्रदर्स सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए अपनी माँगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के चलते पटेल चौक पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया, हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात अंतर्गत सिकंदरा पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया। इसके साथ ही देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भी तहसील प्रशासन के अंतर्गत पटेल चौक पर विरोध जताया गया। दिल्ली के जंतर-मंतर के प्रदर्शन की तर्ज पर सिकंदरा में यह विरोध प्रदर्शन रात 8:00 बजे से प्रारंभ किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता सिकंदरा पटेल चौक पर एकत्रित होकर अपनी आवाज उठाते नजर आए।2
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित पटेल चौक चौराहे पर समाजवादियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'अखिलेश यादव को रिहा करो' की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इसी लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके चलते समाजवादियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पटेल चौक पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।1
- रसधान कस्बे स्थित कुशवाहा स्वीट हाउस में करीब तीन वर्षों से समोसे बनाने का काम करने वाले युवक सोनू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के सिरसनी गांव निवासी सोनू की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर युवक द्वारा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रसधान चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और बुधवार दोपहर करीब दो बजे पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के लालपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान एक भयानक हादसा हो गया, जहां खेत में काम कर रहा युवक दिलशाद रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन में फंसी घास को निकालने के प्रयास में वह जैसे ही आगे बढ़ा, रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी बॉडी टुकड़ों में कटकर मशीन में ही फंस गई। घटना के समय हो रही बारिश के कारण मौके पर मौजूद लोग दिलशाद के शव को तुरंत बाहर नहीं निकाल पाए। मशीन को खोलने और शव को बाहर निकालने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया। करीब 5 घंटे बाद शव को मशीन से बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद पुलिस बॉडी को बोरी में भरकर मौके से भाग निकली।1