ईद-ए-मिलाद को लेकर गिरिडीह में हाई अलर्ट, पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन; शहर में निकला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलाद के अवसर पर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र गिरिडीह में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके बाद बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी का एहसास कराया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ा चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मुस्लिम बाजार, शिव मोहल्ला, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए भंडारीडीह सहित शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फ्लैग मार्च में डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी 2 आर के राणा,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत रैप के सशस्त्र बल और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। वहीं, आम लोगों से भी आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ईद-ए-मिलाद मनाने की अपील की गई।
ईद-ए-मिलाद को लेकर गिरिडीह में हाई अलर्ट, पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन; शहर में निकला फ्लैग मार्च ईद-ए-मिलाद के अवसर पर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस
केंद्र गिरिडीह में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके बाद बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी का एहसास कराया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ा चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च
मुस्लिम बाजार, शिव मोहल्ला, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए भंडारीडीह सहित शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, ताकि पर्व
के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फ्लैग मार्च में डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी 2 आर के राणा,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत रैप के सशस्त्र बल
और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। वहीं, आम लोगों से भी आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ईद-ए-मिलाद मनाने की अपील की गई।
- सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।6
- बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..1
- जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह सहित दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। शहर की सड़कों पर नात और नारों की गूंज सुनाई दी। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जामताड़ा में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस एक साथ शहर पहुंचे और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। हजारों लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नारे लगाते हुए जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजबाड़ी कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए खजूर और शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस निकाला गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, झामुमो नेता लालू अंसारी ने कहा कि जामताड़ा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि रात में मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जसीम अंसारी ने कहा कि पैगंबर साहब की पैदाइश को लोग धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने आपसी भाईचारा, प्रेम और एक-दूसरे के सम्मान का संदेश दिया था। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। रात में मिलादुन्नबी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।2
- पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स 1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- थाना प्रभारी को गाली-धमकी के आरोपों पर जयराम महतो का बड़ा बयान1
- *सिहोडीह पटेलनगर में जलजमाव से बेहाल लोगों को मिली राहत* *नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त व वार्ड पार्षद की पहल लाई रंग* *अतिक्रमण करने वालों को लगाई फटकार, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण; सड़क किनारे गड्ढा खोद पानी निकासी की बनाई राह* गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह पटेलनगर में पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली। नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा दल-बल के साथ जलजमाव वाले स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया तथा सड़क किनारे गड्ढा खोदकर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कराई गई। पानी निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि पिछले चार दिनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा था और कई घरों में भी पानी प्रवेश कर रहा था। जलजमाव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सड़क नहीं बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। जलजमाव के कारण गंदगी और दुर्गंध भी फैल रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, वार्ड पार्षद अशोक राम, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा और सिटी मैनेजर मंजूर आलम समेत नगर निगम के कई पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान की दिशा में पहल की। नगर निगम की टीम द्वारा पानी की निकासी कराए जाने के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने जलजमाव से तत्काल राहत मिलने पर नगर निगम प्रशासन की पहल की सराहना की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने स्थायी नाली निर्माण और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग भी दोहराई, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।4
- रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।1