Shuru
Apke Nagar Ki App…
हत्या की घटना का खुलासा करते हुए क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार सुने!!! कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
Harsh Samvad
हत्या की घटना का खुलासा करते हुए क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार सुने!!! कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sanjay kumar Pattakar1
- जालौन में सपा कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 को लेकर उठाए सवाल, भाजपा पर BLO पर दबाव बनाने का आरोप जालौन। गुरुवार को नगर जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) पर पहुंचकर फॉर्म-7 (मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित आवेदन) की स्थिति की जानकारी जुटाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा करवा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 40 से 50 तक फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पोलिंग बूथों से फॉर्म-7 से संबंधित जानकारी एकत्र की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख रूप से महेंद्र कटारिया, दीपू त्रिपाठी, जाकिर सिद्दीकी, नरसिंह यादव एवं इकबाल मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी एकत्र करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।1
- स्थान -जालौन रिपोर्टर- सुनील कुमार सिंह उर्फ़ भीम राजावत स्लग - चाची के कातिल को 48 घंटे में दबोचा, नशे और हवस के जुनून में हुई थी हत्या! एंकर --कानून के हाथ लंबे होते हैं, इस बात को जालौन कोतवाली पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। हरकौती गांव में हुई 55 वर्षीय कमला देवी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। क्या थी घटना? बीती 3 फरवरी की रात हरकौती निवासी स्व. मुन्ना लाल की पत्नी कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। मृतका के भतीजे पवन कुमार की तहरीर पर 4 जनवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला वृद्ध महिला की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए एसपी जालौन ने तत्काल 3 टीमों का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज कोतवाली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक सबूतों को जोड़ते हुए गांव के ही छत्रपाल (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े (सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस) और जूते भी बरामद कर लिए हैं। कबूलनामा: नशे में की थी हैवानियत की कोशिश पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने जो खुलासा किया वह रूह कंपा देने वाला है। उसने बताया कि: 3 फरवरी की रात वह अत्यधिक शराब के नशे में था। कमला देवी को घर में अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई और वह गलत इरादे से घर में घुसा। जब कमला देवी ने विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर और गुस्से में उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को घर के सामने स्थित खेत में फेंक दिया था। पुलिस की पीठ थपथपाई इतने संवेदनशील मामले का मात्र 2 दिन में सफल अनावरण करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बाईट -asp प्रदीप कुमार वर्मा2
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर रिपोर्ट अमित गुप्ता यूपी हेड जालौन की कालपी में लोकेशन माफिया लुका छुपी का खेल रहे हैं!अधिकारियों की लोकेशन देने वाले जोल्हुपुर चौराहो पर बैठकर अधिकारियों की दे रहे हैं लोकेशन। मोरम की गाड़ियां निकलवाने में बसूली की जा रही है! जिला प्रशासन को खुला चैलेंज लोकेशन माफिया दे रहे हैं! मोरम की गाड़ियां ओवरलोड निकाली जा रही है! कई जनपदों की मोरम की गाड़ियां ओवरलोडिंग निकल रही है!जैसे की कानपुर देहात,झांसी,भोगनीपुर,आगरा, इटावा,औरैया,लखनऊ,कानपुर, अलीगढ़,मोरम की गाड़ियां ओवरलोडिंग निकलवाने में वसूली की जा रही है।वसूली कहे या नजराना।सूत्रों से मिले हैं कुछ नाम सत्यजीत गौरी,पप्पन शेख,इस्माइल,हबीब खान,भूरा, विकाश यादव,जीतू यादव। देखना यह होगा कि इसमें क्या आवश्यक कार्रवाई होगी क्याओवरलोडिंग पर लगाम लग पाएगी।क्या लोकेशन माफिया के ऊपर से शिगंजा करस पाएगा।4
- जालौन : दो बाईकों कि आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, भीषड़ टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर घायल, गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रिफर, पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटीं, #Jalaun के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर अहीर गांव की घटना।1
- आज भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रवि खरे हरदुआ द्वारा एवं तमाम किसानों को साथ में लेकर के तहसील गरौठा उप जिलाधिकारी महोदय के यहां हल्ला बोल किया गया जहां पर भारतीय किसान यूनियन के सभी किसान वर्ग एवं संवर्ग सदस्यों ने जिला अधिकारी के नाम पर एक ज्ञापन सोपा जिसमें मांग पत्र में यह बताया गया है कि जो उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत एराच में डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बन रहा है उसमें किसानो की बेसकीमती जमीन को ना हड़प जाए क्योंकि यह बेशकीमती जमीन है और जो पुश्तैनी तौर पर किसान काफी सालों से उन पर खेती करता आ रहा है यह उपजाऊ मिट्टी उनके भरण पोषण के लिए एकमात्र विकल्प है सरकार डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस के लिए भी जमीन का अधिग्रहण कर रही है लेकिन किसान तैयार नहीं है यदि किसानों से जमीन का जबरन तौर पर अधिग्रहण किया गया तो किसान लामबंद होगा और धरना प्रदर्शन करेगी इसके अलावा आंदोलन के लिए सड़क पर मजबूर होगा4
- मामला जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में चल रहे बाराहीं देवी मेले से सामने आया है जहां दुकानदारों के वाहनों से वसूली करने को लेकर मेला बंद कर दिया गया है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं3
- अगर आप देश के प्रधानमंत्री से सीधे बात करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार एक खास मौका लेकर आई है. वीडियो में जानें प्रोसेस.1
- जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।1