सोहागपुर में साहू समाज धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा सोहागपुर में साहू समाज धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा आज रविवार सोहागपुर नगर में साहू समाज द्वारा धूमधाम से भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की जयंती मनाई धूमधाम से मनाई गई। साहू समाज के अध्यक्ष भरत साहू एवं सक्रिय सदस्य नरेंद्र साहू ने बताया कि कर्मा जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे नगर के सनफ्लावर स्कूल से वाहन रैली का आयोजन किया गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची इसके पश्चात साहू समाज की महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की पूजन कार्यक्रम आयोजित गया। शाम 5 बजे स्थानीय काली मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की सुंदर चलित झांकी प्रस्तुत की गई। जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची जहां पर मां कर्मा में की आरती और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित कर रविवार रात 11 बजे भोजन प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन चलता रहा । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान रविवार को साहू समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
सोहागपुर में साहू समाज धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा सोहागपुर में साहू समाज धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा आज रविवार सोहागपुर नगर में साहू समाज द्वारा धूमधाम से भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की जयंती मनाई धूमधाम से मनाई गई। साहू समाज के अध्यक्ष भरत साहू एवं सक्रिय सदस्य नरेंद्र साहू ने बताया कि कर्मा जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे नगर के सनफ्लावर स्कूल से वाहन रैली का आयोजन किया गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची इसके पश्चात साहू समाज की महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की पूजन कार्यक्रम आयोजित गया। शाम 5 बजे स्थानीय काली मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की सुंदर चलित झांकी प्रस्तुत की गई। जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची जहां पर मां कर्मा में की आरती और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित कर रविवार रात 11 बजे भोजन प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन चलता रहा । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान रविवार को साहू समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- RTE के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, 28 मार्च तक करें आवेदन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए बनखेड़ी। शिक्षा का अधिकार टीटी अधिनियम (RTE) के तहत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ कर दी है, ताकि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिभावक 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होंगे, उनके प्रवेश की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्कूलों की सीटों की सूची 9 मार्च को पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। मेंटर सुनील साहू द्वारा बताया कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए गए हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए टैगोर सीएम राइज और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी को केंद्र बनाया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीपरपानी हाईस्कूल, मालनवाड़ा हाईस्कूल, उमरधा हाईस्कूल और चांदोन हाईस्कूल में सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था के लिए दो जनशिक्षक और तीन मेंटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, जिससे बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।1
- बनखेड़ी मै ये बच्चियां अपनी कला का प्रदर्शन करती हुई जिससे कि उस कला से जो पैसा मिलता है उससे उनके परिवार का पेट भर सके1
- Post by Amar1
- बुधनी ...बुधनी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और सप्लाई संकट को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मोजूद रहा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईरान–इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते होटल, चाय दुकानों और ठेला व्यवसायियों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कई छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग नंबर भी नहीं लग पा रहे हैं। इससे आम लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और रोजगार पर भी संकट खड़ा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गैस सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजुअल सलग्न वाइट सोनू राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी1
- *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार : जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* https://aditinews.com/madhya-pradesh/12-vehicles-and-03-vehicles-were-stolen-from-jabalpur-15-two-wheelers-stolen-from-raipur-chhattisgarh-worth-about-rs-15-lakh-were-seized For more news and updates, please subscribe to our website: https://aditinews.com/ *थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही* *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार* *जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से* *चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* *अपराध जिनमें बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गयी-* 01.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 232/26 धारा 303(2) बी एन एस 02.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 213/26 धारा 303(2) बी एन एस 03.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 551/25 धारा 303(2) बी एन एस 04.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 474/25 धारा 303(2) बी एन एस 05.- थाना ग्वारीघाट के अप क्र. 41/26 धारा 303(2) बी एन एस 06- थाना गंज रायपुर छ.ग. के अप क्र. 390/23 धारा 379 भा.द.वि. *नाम पता गिरफ्तार आरोपी -* 1- राकेश श्रीवास पिता कोमल श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल 2- राजेश साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल *जप्त वाहन* 1 पैसन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन सी 3893 (थाना माढोताल अप. क्र. 232/26) 2 एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड ए 7892 (थाना माढोताल अप. क्र. 213/26) 3 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम पी 8187 (थाना लार्डगंज के अपराध 474/25 में) 4 मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 0748 (थाना लार्डगंज के अपराध 551/25 में) 5 स्पेलेंडर प्लस क्रमांक एमपी 20 एन सी 4547 (थाना ग्वारीघाट जबलपुर अप. क्र. 41/26) 6 स्पेंलेंडर प्रो क्रमांक सीजी 04 एच व्ही 3870 (थाना गंज रायपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 390/23 में) 7 मोटर सायकल पेशन प्लस क्रमांक एमपी 20 के एम 4115 8 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एम डी 8627 9 मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेडी 3739 10 होंडा साईन क्रमांक सीजी 11 ए एन 0501 11 पैशन प्लस क्रमांक एमपी 20 एम बी 2060 12 बिना नंबर की एचएफ डीलेक्स 13 मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक एमपी 20 एम एल 3274 14 नीले रंग की बिना का नंबर की वेसपा 15 पेशन मोटर सायकल के खुले हुये चैचिस रिम एवं अन्य पार्ट्स *घटना विवरण-* थाना माढ़ोताल में उमेश देव पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.26 को वह पत्नि सावित्रीदेवी पाण्डेय का इलाज कराने अपनी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एन सी 3893 से अपोलो हास्पिटल गया था मोटर साईकिल को अपोलो गेट के पास लगभग 09.50 बजे खडी कर अस्पताल के अंदर चला गया करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा तो जहाँ पर मोटर साईकिल खडी किया था वहा पर नही थी आसपास तलाश किया जो नही मिली। उसकी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एनसी 3893 कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अप.क्र.232/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री भगत सिह गोठरिया के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी गठित टीम द्वारा पतासाजी के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सी सी टी ब्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये। दिनाँक 14/03/2026 को पाटन बाईपासस में दबिश दी जहॉ संदेही मोटर सायकिल सहित मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल बताया जिससे वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजत न होना बताया वाहन चोरी का होने के संदेह पर राकेश श्रीवास को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त वाहन चोरी का होना स्वीकार करते हुये बताया कि वह दुपहिया वाहन चोरी करके अपने साथी राजेश साहू को लाकर देता था, राजेश साहू दोपहिया वाहनो का मैकेनिक है जो चोरी की गाडियो के पार्ट्स खोलकर ग्राहक की गाडियो में उनको बिना बताये अदला-बदली कर देता था। वह चुराये हुये वाहन को पहले पाटन बायपास शौचालय के पीछे छुपाकर रखता था फिर राजेश साहू के कहने पर उसके दुकान लाकर देता था,। राजेश साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी राकेश श्रीवास के कब्जे से 1 मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास ओरिया मटर मंडी के पीछे खाली प्लाट में छिपाकर रखी हुई 06 मोटर सायकिलें तथा आरोपी राजेश साहू की निशादेही पर 06 मोटर सायकिलें जो कि पाटन बायपास शौचालय के पीछे छिपाकर रखी थी तथा 2 मोटर सायकिल खुले हालत में राजेश की दुकान से जप्त किये गये। इस प्रकार आरोपियो से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख रूपये की जप्त करते हुये पतासाजी करने पर थाना माढोताल में 2, थाना लार्डगंज में 2, थाना ग्वारीघाट में 1 तथा 1 अपराध जिला रायपुर छत्तीसगढ में पंजीबद्ध होना पाया गया, शेष वाहनों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। दोनों आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि आरोपी राकेश श्रीवास के पूर्व से मारपीट के अपराध थाना माढोताल मे एवं चोरी, वाहन चोरी के अपराध जिला दमोह म.प्र. एवं रायपुर छ.ग. मे तथा आरोपी राजेश साहू का थाना विजयनगर मे वाहन चोरी का अपराध पंजीबध्द है । *उल्लेखनीय भूमिका-* चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने एवं चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिह पवार, सउनि विजय शुक्ला, विश्वेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव, लालजी यादव, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, विनय कुमार तथा दीनदयाल बस स्टैण्ड में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, मेहताब खान की सराहनीय भूमिका रही ।1
- सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।1
- बनखेड़ी थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछुआ में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे से मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है बनखेड़ी थाना निरीक्षक विजय कुमार सनस ने बताया कि शनिवार रविवार देर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट गाली गुफ्तार सहित जान से मारने की धमकी जैसी घटना की शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के अनुसार घायल गजेंद्र कुशवाहा की शिकायत पर अतरसिंह रामकुमार एवं हेमंत पर केस दर्ज किया गया है वही दूसरे पक्ष से घायल अतर सिंह एवं कलावती की और से हेमंत की शिकायत पर गजेंद्र , कमलेश एवं अन्य लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है आगे की कार्रवाई जारी है1