logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन परिवारों के संयुक्त तत्वाधान में जरूरतमंद लोगों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।

9 hrs ago
user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

तीन परिवारों के संयुक्त तत्वाधान में जरूरतमंद लोगों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)-तहसील सोहागपुर के राजस्व निरीक्षक R.I. श्री नागेश निवारिया द्वारा अपने साले स्वर्गीय अरविंद मेहरा निवासी फॉर्चून सिटी भोपाल की जन्म जयंती पर एवं चंडीगढ़ निवासी श्री सुशील जॉन सर के पिताजी स्वर्गीय श्री सुल्तान जॉन चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पंजाब की जन्म जयंती पर इनके साथ ही ग्राम कलमेशरा निवासी कृषक अमित रघुवंशी के पिताजी स्वर्गीय श्री चंदन सिंह रघुवंशी की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी इन जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराए गए।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोहागपुर में साहू समाज धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा आज रविवार सोहागपुर नगर में साहू समाज द्वारा धूमधाम से भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की जयंती मनाई धूमधाम से मनाई गई। साहू समाज के अध्यक्ष भरत साहू एवं सक्रिय सदस्य नरेंद्र साहू ने बताया कि कर्मा जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे नगर के सनफ्लावर स्कूल से वाहन रैली का आयोजन किया गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची इसके पश्चात साहू समाज की महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की पूजन कार्यक्रम आयोजित गया। शाम 5 बजे स्थानीय काली मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की सुंदर चलित झांकी प्रस्तुत की गई। जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची जहां पर मां कर्मा में की आरती और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित कर रविवार रात 11 बजे भोजन प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन चलता रहा । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान रविवार को साहू समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
    1
    सोहागपुर में साहू समाज धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
आज रविवार सोहागपुर नगर में साहू समाज द्वारा धूमधाम से भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की जयंती मनाई धूमधाम से मनाई गई। साहू समाज के अध्यक्ष भरत साहू एवं सक्रिय सदस्य नरेंद्र साहू ने बताया कि कर्मा जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे नगर के सनफ्लावर स्कूल से वाहन रैली का आयोजन किया गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची इसके पश्चात साहू समाज की महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर भक्त शिरोमणि मां कर्मा में की पूजन कार्यक्रम आयोजित गया। शाम 5 बजे स्थानीय काली मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की सुंदर चलित झांकी प्रस्तुत की गई। जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची जहां पर मां कर्मा में की आरती और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित कर रविवार रात 11 बजे भोजन प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन चलता रहा । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान रविवार को साहू समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • RTE के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, 28 मार्च तक करें आवेदन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए बनखेड़ी। शिक्षा का अधिकार टीटी अधिनियम (RTE) के तहत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ कर दी है, ताकि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिभावक 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होंगे, उनके प्रवेश की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्कूलों की सीटों की सूची 9 मार्च को पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। मेंटर सुनील साहू द्वारा बताया कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए गए हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए टैगोर सीएम राइज और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी को केंद्र बनाया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीपरपानी हाईस्कूल, मालनवाड़ा हाईस्कूल, उमरधा हाईस्कूल और चांदोन हाईस्कूल में सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था के लिए दो जनशिक्षक और तीन मेंटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, जिससे बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।
    1
    RTE के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, 28 मार्च तक करें आवेदन
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए 
बनखेड़ी। शिक्षा का अधिकार टीटी अधिनियम (RTE) के तहत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ कर दी है, ताकि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके।
शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिभावक 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होंगे, उनके प्रवेश की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्कूलों की सीटों की सूची 9 मार्च को पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
मेंटर सुनील साहू द्वारा बताया कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए गए हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए टैगोर सीएम राइज और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी को केंद्र बनाया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीपरपानी हाईस्कूल, मालनवाड़ा हाईस्कूल, उमरधा हाईस्कूल और चांदोन हाईस्कूल में सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था के लिए दो जनशिक्षक और तीन मेंटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।
शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, जिससे बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बनखेड़ी मै ये बच्चियां अपनी कला का प्रदर्शन करती हुई जिससे कि उस कला से जो पैसा मिलता है उससे उनके परिवार का पेट भर सके
    1
    बनखेड़ी मै ये बच्चियां अपनी कला का प्रदर्शन करती हुई जिससे कि उस कला से जो पैसा मिलता है उससे उनके परिवार का पेट भर सके
    user_Brajesh kumar yadav
    Brajesh kumar yadav
    Electrician बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Amar
    1
    Post by Amar
    user_Amar
    Amar
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बुधनी ...बुधनी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और सप्लाई संकट को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मोजूद रहा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईरान–इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते होटल, चाय दुकानों और ठेला व्यवसायियों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कई छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग नंबर भी नहीं लग पा रहे हैं। इससे आम लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और रोजगार पर भी संकट खड़ा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गैस सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजुअल सलग्न वाइट सोनू राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
    1
    बुधनी ...बुधनी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और सप्लाई संकट को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मोजूद रहा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईरान–इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते होटल, चाय दुकानों और ठेला व्यवसायियों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कई छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग नंबर भी नहीं लग पा रहे हैं। इससे आम लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और रोजगार पर भी संकट खड़ा हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और गैस सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विजुअल सलग्न
वाइट सोनू राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार : जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* https://aditinews.com/madhya-pradesh/12-vehicles-and-03-vehicles-were-stolen-from-jabalpur-15-two-wheelers-stolen-from-raipur-chhattisgarh-worth-about-rs-15-lakh-were-seized For more news and updates, please subscribe to our website: https://aditinews.com/ *थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही* *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार* *जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से* *चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* *अपराध जिनमें बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गयी-* 01.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 232/26 धारा 303(2) बी एन एस 02.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 213/26 धारा 303(2) बी एन एस 03.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 551/25 धारा 303(2) बी एन एस 04.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 474/25 धारा 303(2) बी एन एस 05.- थाना ग्वारीघाट के अप क्र. 41/26 धारा 303(2) बी एन एस 06- थाना गंज रायपुर छ.ग. के अप क्र. 390/23 धारा 379 भा.द.वि. *नाम पता गिरफ्तार आरोपी -* 1- राकेश श्रीवास पिता कोमल श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल 2- राजेश साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल *जप्त वाहन* 1 पैसन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन सी 3893 (थाना माढोताल अप. क्र. 232/26) 2 एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड ए 7892 (थाना माढोताल अप. क्र. 213/26) 3 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम पी 8187 (थाना लार्डगंज के अपराध 474/25 में) 4 मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 0748 (थाना लार्डगंज के अपराध 551/25 में) 5 स्पेलेंडर प्लस क्रमांक एमपी 20 एन सी 4547 (थाना ग्वारीघाट जबलपुर अप. क्र. 41/26) 6 स्पेंलेंडर प्रो क्रमांक सीजी 04 एच व्ही 3870 (थाना गंज रायपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 390/23 में) 7 मोटर सायकल पेशन प्लस क्रमांक एमपी 20 के एम 4115 8 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एम डी 8627 9 मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेडी 3739 10 होंडा साईन क्रमांक सीजी 11 ए एन 0501 11 पैशन प्लस क्रमांक एमपी 20 एम बी 2060 12 बिना नंबर की एचएफ डीलेक्स 13 मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक एमपी 20 एम एल 3274 14 नीले रंग की बिना का नंबर की वेसपा 15 पेशन मोटर सायकल के खुले हुये चैचिस रिम एवं अन्य पार्ट्स *घटना विवरण-* थाना माढ़ोताल में उमेश देव पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.26 को वह पत्नि सावित्रीदेवी पाण्डेय का इलाज कराने अपनी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एन सी 3893 से अपोलो हास्पिटल गया था मोटर साईकिल को अपोलो गेट के पास लगभग 09.50 बजे खडी कर अस्पताल के अंदर चला गया करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा तो जहाँ पर मोटर साईकिल खडी किया था वहा पर नही थी आसपास तलाश किया जो नही मिली। उसकी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एनसी 3893 कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अप.क्र.232/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री भगत सिह गोठरिया के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी गठित टीम द्वारा पतासाजी के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सी सी टी ब्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये। दिनाँक 14/03/2026 को पाटन बाईपासस में दबिश दी जहॉ संदेही मोटर सायकिल सहित मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल बताया जिससे वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजत न होना बताया वाहन चोरी का होने के संदेह पर राकेश श्रीवास को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त वाहन चोरी का होना स्वीकार करते हुये बताया कि वह दुपहिया वाहन चोरी करके अपने साथी राजेश साहू को लाकर देता था, राजेश साहू दोपहिया वाहनो का मैकेनिक है जो चोरी की गाडियो के पार्ट्स खोलकर ग्राहक की गाडियो में उनको बिना बताये अदला-बदली कर देता था। वह चुराये हुये वाहन को पहले पाटन बायपास शौचालय के पीछे छुपाकर रखता था फिर राजेश साहू के कहने पर उसके दुकान लाकर देता था,। राजेश साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी राकेश श्रीवास के कब्जे से 1 मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास ओरिया मटर मंडी के पीछे खाली प्लाट में छिपाकर रखी हुई 06 मोटर सायकिलें तथा आरोपी राजेश साहू की निशादेही पर 06 मोटर सायकिलें जो कि पाटन बायपास शौचालय के पीछे छिपाकर रखी थी तथा 2 मोटर सायकिल खुले हालत में राजेश की दुकान से जप्त किये गये। इस प्रकार आरोपियो से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख रूपये की जप्त करते हुये पतासाजी करने पर थाना माढोताल में 2, थाना लार्डगंज में 2, थाना ग्वारीघाट में 1 तथा 1 अपराध जिला रायपुर छत्तीसगढ में पंजीबद्ध होना पाया गया, शेष वाहनों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। दोनों आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि आरोपी राकेश श्रीवास के पूर्व से मारपीट के अपराध थाना माढोताल मे एवं चोरी, वाहन चोरी के अपराध जिला दमोह म.प्र. एवं रायपुर छ.ग. मे तथा आरोपी राजेश साहू का थाना विजयनगर मे वाहन चोरी का अपराध पंजीबध्द है । *उल्लेखनीय भूमिका-* चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने एवं चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिह पवार, सउनि विजय शुक्ला, विश्वेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव, लालजी यादव, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, विनय कुमार तथा दीनदयाल बस स्टैण्ड में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, मेहताब खान की सराहनीय भूमिका रही ।
    1
    *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार : जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से  चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* 
https://aditinews.com/madhya-pradesh/12-vehicles-and-03-vehicles-were-stolen-from-jabalpur-15-two-wheelers-stolen-from-raipur-chhattisgarh-worth-about-rs-15-lakh-were-seized
For more news and updates, please subscribe to our website:
https://aditinews.com/
*थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही* 
*अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार*
*जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से* 
*चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त*  
*अपराध जिनमें बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गयी-* 
01.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 232/26 धारा 303(2) बी एन एस 
02.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 213/26 धारा 303(2) बी एन एस
03.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 551/25 धारा 303(2) बी एन एस
04.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 474/25 धारा 303(2) बी एन एस
05.- थाना ग्वारीघाट के अप क्र. 41/26 धारा 303(2) बी एन एस
06- थाना गंज रायपुर छ.ग. के अप क्र. 390/23 धारा 379 भा.द.वि.
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -* 
1- राकेश श्रीवास पिता कोमल श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल  
2- राजेश साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल
*जप्त वाहन* 
1 पैसन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन सी 3893 (थाना माढोताल  अप. क्र. 232/26)
2 एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड ए 7892 (थाना माढोताल  अप. क्र. 213/26)
3 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम पी 8187  (थाना लार्डगंज के अपराध  474/25 में)
4 मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 0748 (थाना लार्डगंज के अपराध  551/25 में)
5 स्पेलेंडर प्लस क्रमांक एमपी 20 एन सी 4547	(थाना ग्वारीघाट जबलपुर अप. क्र. 41/26)
6 स्पेंलेंडर प्रो क्रमांक सीजी 04 एच व्ही 3870  (थाना गंज रायपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 390/23 में)
7 मोटर सायकल पेशन प्लस क्रमांक एमपी 20 के एम 4115 
8 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एम डी 8627 	
9  मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेडी 3739
10 होंडा साईन क्रमांक सीजी 11 ए एन 0501
11 पैशन प्लस क्रमांक एमपी 20 एम बी 2060 
12 बिना नंबर की एचएफ डीलेक्स	
13 मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक एमपी 20 एम एल 3274
14  नीले रंग की बिना का नंबर  की वेसपा 
15 पेशन मोटर सायकल के खुले हुये चैचिस रिम एवं अन्य पार्ट्स	
*घटना विवरण-*         थाना माढ़ोताल में उमेश देव पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.26 को वह पत्नि सावित्रीदेवी पाण्डेय का इलाज कराने अपनी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो  एमपी 20 एन सी 3893 से अपोलो हास्पिटल गया था मोटर साईकिल को अपोलो गेट के पास लगभग 09.50 बजे खडी कर अस्पताल के अंदर चला गया  करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा तो जहाँ पर मोटर साईकिल खडी किया था वहा पर नही थी आसपास तलाश किया जो नही मिली। उसकी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एनसी  3893  कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अप.क्र.232/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया  गया ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु  आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष  गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल  श्री भगत सिह गोठरिया के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी 
गठित टीम द्वारा पतासाजी के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सी सी टी ब्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये। दिनाँक 14/03/2026 को पाटन बाईपासस में दबिश दी जहॉ संदेही मोटर सायकिल सहित मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल  बताया जिससे वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजत न होना बताया वाहन चोरी का होने  के संदेह पर राकेश श्रीवास को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त वाहन चोरी का होना स्वीकार करते हुये बताया कि वह दुपहिया वाहन चोरी   करके अपने साथी राजेश साहू को लाकर देता था, राजेश साहू  दोपहिया वाहनो का मैकेनिक है जो चोरी की गाडियो के पार्ट्स खोलकर ग्राहक की गाडियो में उनको बिना बताये अदला-बदली कर देता था।  वह चुराये हुये वाहन को पहले पाटन बायपास शौचालय के पीछे छुपाकर रखता था फिर राजेश साहू के कहने पर उसके दुकान लाकर देता था,।
राजेश साहू  उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल को अभिरक्षा में लिया गया। 
आरोपी राकेश श्रीवास के कब्जे से 1 मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास  ओरिया मटर मंडी के पीछे खाली प्लाट में छिपाकर रखी हुई 06 मोटर सायकिलें तथा आरोपी राजेश साहू की निशादेही पर 06 मोटर सायकिलें जो कि पाटन बायपास शौचालय के पीछे छिपाकर रखी थी तथा 2 मोटर सायकिल खुले हालत में राजेश की दुकान से जप्त किये गये। 
इस प्रकार आरोपियो से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख रूपये की जप्त करते हुये पतासाजी करने पर थाना माढोताल में 2, थाना लार्डगंज में 2, थाना ग्वारीघाट में 1 तथा 1 अपराध जिला रायपुर छत्तीसगढ में पंजीबद्ध होना पाया गया, शेष वाहनों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। दोनों  आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते  हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी राकेश श्रीवास के  पूर्व से मारपीट के अपराध थाना माढोताल मे एवं चोरी,  वाहन चोरी के अपराध जिला दमोह म.प्र. एवं रायपुर छ.ग. मे तथा आरोपी राजेश साहू का थाना विजयनगर मे वाहन चोरी का अपराध पंजीबध्द है । 
*उल्लेखनीय भूमिका-* चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने एवं चुराये हुये वाहन जप्त  करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिह पवार, सउनि विजय  शुक्ला, विश्वेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव, लालजी यादव, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, विनय कुमार तथा दीनदयाल बस स्टैण्ड में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, मेहताब खान की सराहनीय भूमिका रही ।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वन्यजीवों के अंगों की प्रदर्शनी लगाने वाले मढ़ई के फोरसिथ रिसॉर्ट कांड में जनरल मैनेजर और वर्ल्ड लाइफ नेचरलिस्ट को भेजा गया जेल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर क्षेत्र में स्थित फोरसिथ रिसॉर्ट की जांच के दौरान वन विभाग को कई वन्यजीव अवयव मिले थे। विभाग के अनुसार रिसॉर्ट परिसर में चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे और सर्प की 2 कांचलियां बिना वैध अनुमति के डिस्प्ले में रखी हुई पाई गईं थी। वन विभाग के अनुसार वन्यजीवों के इन अवयवों को बिना अनुमति रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सभी अवयवों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज किया था। इस मामले में रविवार शाम 5 बजे फोरसिथ रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर निपुण महतो और वाइल्ड लाइफ नेचुरलिस्ट फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तेज प्रताप सिंह सासन ने दोनों आरोपियों को 25 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय की गई है। वहीं इस पूरे मामले में बचाव पक्ष के वकील ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वन विभाग ने इन अवयवों की जप्ती 7 मार्च को की थी, ऐसे में इतने गंभीर मामले में तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। वकील के मुताबिक जब आरोपियों को पता चला कि इस मामले में उनका नाम सामने आ रहा है, तो वे खुद जांच में सहयोग करने पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। बचाव पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों को धारा 41(ए) के तहत जरूरी नोटिस भी नहीं दिया गया, जो कानूनन आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। फिलहाल अब सबकी नजरें सोमवार को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि आरोपियों को जमानत मिलती है या उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
    1
    वन्यजीवों के अंगों की प्रदर्शनी लगाने वाले मढ़ई के फोरसिथ रिसॉर्ट कांड में जनरल मैनेजर और वर्ल्ड लाइफ नेचरलिस्ट को भेजा गया जेल।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर क्षेत्र में स्थित फोरसिथ रिसॉर्ट की जांच के दौरान वन विभाग को कई वन्यजीव अवयव मिले थे। विभाग के अनुसार रिसॉर्ट परिसर में चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे और सर्प की 2 कांचलियां बिना वैध अनुमति के डिस्प्ले में रखी हुई पाई गईं थी। वन विभाग के अनुसार वन्यजीवों के इन अवयवों को बिना अनुमति रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सभी अवयवों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज किया था।
इस मामले में रविवार शाम 5 बजे फोरसिथ रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर निपुण महतो और वाइल्ड लाइफ नेचुरलिस्ट फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तेज प्रताप सिंह सासन ने दोनों आरोपियों को 25 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय की गई है। वहीं इस पूरे मामले में बचाव पक्ष के वकील ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वन विभाग ने इन अवयवों की जप्ती 7 मार्च को की थी, ऐसे में इतने गंभीर मामले में तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।
वकील के मुताबिक जब आरोपियों को पता चला कि इस मामले में उनका नाम सामने आ रहा है, तो वे खुद जांच में सहयोग करने पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। बचाव पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों को धारा 41(ए) के तहत जरूरी नोटिस भी नहीं दिया गया, जो कानूनन आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। फिलहाल अब सबकी नजरें सोमवार को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि आरोपियों को जमानत मिलती है या उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.