वन्यजीवों के अंगों की प्रदर्शनी लगाने वाले मढ़ई के फोरसिथ रिसॉर्ट कांड में जनरल मैनेजर और वर्ल्ड लाइफ नेचरलिस्ट को भेजा गया जेल। वन्यजीवों के अंगों की प्रदर्शनी लगाने वाले मढ़ई के फोरसिथ रिसॉर्ट कांड में जनरल मैनेजर और वर्ल्ड लाइफ नेचरलिस्ट को भेजा गया जेल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर क्षेत्र में स्थित फोरसिथ रिसॉर्ट की जांच के दौरान वन विभाग को कई वन्यजीव अवयव मिले थे। विभाग के अनुसार रिसॉर्ट परिसर में चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे और सर्प की 2 कांचलियां बिना वैध अनुमति के डिस्प्ले में रखी हुई पाई गईं थी। वन विभाग के अनुसार वन्यजीवों के इन अवयवों को बिना अनुमति रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सभी अवयवों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज किया था। इस मामले में रविवार शाम 5 बजे फोरसिथ रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर निपुण महतो और वाइल्ड लाइफ नेचुरलिस्ट फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तेज प्रताप सिंह सासन ने दोनों आरोपियों को 25 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय की गई है। वहीं इस पूरे मामले में बचाव पक्ष के वकील ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वन विभाग ने इन अवयवों की जप्ती 7 मार्च को की थी, ऐसे में इतने गंभीर मामले में तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। वकील के मुताबिक जब आरोपियों को पता चला कि इस मामले में उनका नाम सामने आ रहा है, तो वे खुद जांच में सहयोग करने पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। बचाव पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों को धारा 41(ए) के तहत जरूरी नोटिस भी नहीं दिया गया, जो कानूनन आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। फिलहाल अब सबकी नजरें सोमवार को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि आरोपियों को जमानत मिलती है या उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
वन्यजीवों के अंगों की प्रदर्शनी लगाने वाले मढ़ई के फोरसिथ रिसॉर्ट कांड में जनरल मैनेजर और वर्ल्ड लाइफ नेचरलिस्ट को भेजा गया जेल। वन्यजीवों के अंगों की प्रदर्शनी लगाने वाले मढ़ई के फोरसिथ रिसॉर्ट कांड में जनरल मैनेजर और वर्ल्ड लाइफ नेचरलिस्ट को भेजा गया जेल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बागड़ा बफर क्षेत्र में स्थित फोरसिथ रिसॉर्ट की जांच के दौरान वन विभाग को कई वन्यजीव अवयव मिले थे। विभाग के अनुसार रिसॉर्ट परिसर में चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे और सर्प की 2 कांचलियां बिना वैध अनुमति के डिस्प्ले में रखी हुई पाई गईं थी। वन विभाग के अनुसार वन्यजीवों के इन अवयवों को बिना अनुमति रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सभी अवयवों को जब्त कर लिया और मामला दर्ज किया था। इस मामले में रविवार शाम 5 बजे फोरसिथ रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर निपुण महतो और वाइल्ड लाइफ नेचुरलिस्ट फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तेज प्रताप सिंह सासन ने दोनों आरोपियों को 25 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय की गई है। वहीं इस पूरे मामले में बचाव पक्ष के वकील ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वन विभाग ने इन अवयवों की जप्ती 7 मार्च को की थी, ऐसे में इतने गंभीर मामले में तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। वकील के मुताबिक जब आरोपियों को पता चला कि इस मामले में उनका नाम सामने आ रहा है, तो वे खुद जांच में सहयोग करने पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। बचाव पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों को धारा 41(ए) के तहत जरूरी नोटिस भी नहीं दिया गया, जो कानूनन आवश्यक प्रक्रिया मानी जाती है। फिलहाल अब सबकी नजरें सोमवार को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि आरोपियों को जमानत मिलती है या उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।
- https://youtu.be/Imem25O63DI?si=Mkr9LmDDAiI_zd3w Gadarwara अवैध मिट्टी खुदाई होने की पूरी कहानी ग्राम कोटवार की जुबानी,जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें रेलवे ठेके की आड़ में अवैध खनन! केकरा में 30 फीट पहाड़ काटकर मिट्टी का खेल 50–60 करोड़ के रेलवे ठेके में मिट्टी माफिया का खेल? शासकीय जमीन पर धड़ल्ले से खुदाई एंकर इंट्रो - नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां रेलवे ठेके के नाम पर कथित रूप से अवैध खुदाई और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ग्राम केकरा में 20 से 30 फीट ऊँचे पहाड़नुमा टीले काटकर मिट्टी निकाली जा रही है और इसका इस्तेमाल रेलवे लाइन के पास मिट्टी भराई में किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा है। देखिए यह खास रिपोर्ट। वीओ–1 (खुदाई के दृश्य) नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेली बरहठा के ग्राम केकरा में रेलवे ठेके के नाम पर अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्वालियर का एक रेलवे ठेकेदार बिना वैध अनुमति के शासकीय जमीन और आसपास की पहाड़ियों को काटकर मिट्टी निकाल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 से 30 फीट ऊँचे पहाड़नुमा हिस्सों को काटकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे आसपास के प्राकृतिक संसाधनों और वन क्षेत्र को भी नुकसान पहुंच रहा है। (मिट्टी भराई / रेलवे लाइन से जुड़े दृश्य) स्थानीय लोगों के अनुसार यह खुदाई इटारसी–जबलपुर रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी फिलिंग के एक बड़े ठेके के लिए की जा रही है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर लगातार मिट्टी का उत्खनन कराया जा रहा है और कई जगहों पर खेतों तक में खुदाई कर दी गई है। राकेश गडवाल, कोटवार ग्राम केकरा “ठेकेदार द्वारा हमारी मनाही के बावजूद लगातार खुदाई कराई जा रही है। हमारे खेतों तक को खोद दिया गया है। यदि खुदाई नहीं रुकी तो हम एसडीएम गाडरवारा को लिखित शिकायत देंगे।” (मीडिया कवरेज / विवाद का एंगल) जब इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय मीडिया मौके पर पहुंची और कवरेज करने का प्रयास किया तो आरोप है कि ठेकेदार के सुपरवाइजर विकास ने मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने खुद को भाजपा के दिग्गज नेताओं का करीबी बताते हुए पत्रकारों के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए और ऊपर भेजने की बात कही। हालांकि मीडिया ने अवैध खुदाई के दृश्य अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिए हैं। ओ.पी. बघैल, खनिज अधिकारी नरसिंहपुर ने भी वीडियो कमी के दूरभाष पर कहा कि “रेलवे या अन्य किसी ठेकेदार द्वारा इस खुदाई के लिए खनिज विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है, तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।” एंकर आउट्रो - फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन ने जांच की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर अनुमति नहीं थी तो इतने बड़े स्तर पर खुदाई आखिर किसकी निगरानी में हो रही थी। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।1
- अधिकारीयों की अनदेखी से आहत किसान फिर निकला पैदल, 150 किमी दूर भोपाल सीएम हाउस तक न्याय की आस सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में प्रशासन के उदासीन रवैये से आहत दो किसान गुरुवार को न्याय की आस में पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान बानापुरा ब्रिज के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो पाया तो पगढाल ग्राम के किसान सोमवार को पुनः हाथों में तख्ती लेकर तेज धूप में करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। ग्राम पगढाल निवासी किसान मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रशासन ने समस्या के निराकरण का आश्वासन देकर उनकी पैदल यात्रा रुकवा दी थी। इसके बाद तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया और उनके चाचा के नाम से बने तीन आवासीय पट्टों में से दो पट्टे निरस्त कर दिए। हालांकि उनके स्वयं के पट्टे के मामले में कोई ठोस निराकरण नहीं किया गया। किसान का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से आवासीय पट्टा बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के बाद अब किसान ने सीधे भोपाल स्थित सीएम हाउस तक पैदल पहुंचकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार पगढाल से भोपाल की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है, जिसे किसान हाथ में तख्ती लेकर पैदल तय करने निकल पड़ा है। किसान का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेगा और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगा।1
- “सरकारी पैसे का खेल… 7 लाख से ज़्यादा निकले, ज़मीन पर काम लगभग न के बराबर—ये कहानी है रायसेन की खजुरिया बरामद गढ़ी पंचायत की, जहाँ 2017-18 में आंगनवाड़ी भवन के लिए ₹7,18,436 आहरित किए गए, लेकिन मूल्यांकन में सिर्फ ₹38,646 का काम मिला और ₹3,31,950 की गड़बड़ी सामने आई—अब जिला पंचायत रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रोजगार सहायक संकेन जैन को कारण बताओ नोटिस थमाया है, साफ कहा गया है कि राशि का दुरुपयोग हुआ, निगरानी में भारी लापरवाही हुई और मामला सीधे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है—24 मार्च 2026 तक जवाब मांगा गया है, नहीं तो संविदा सेवा खत्म करने की कार्रवाई तय—अब सवाल केके का… पैसा निकला पूरा, काम हुआ आधा भी नहीं, तो जिम्मेदार कौन—सिस्टम सो रहा था या कोई खेल बड़ा था?”1
- रायसेन किले पर तोप चलाने का विरोध, एडीएम को सौंपा ज्ञापन रायसेन। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित 'रायसेन किला' परिसर में रमजान के दौरान प्रतिदिन तोप चलाए जाने के विरुद्ध विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में जिला कलेक्टर के नाम एडीएम मनोज उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा गया।1
- Post by Dharmendra sahu1
- करेली पुलिस ने ग्राम राकई में मैं खेत में मिली लाश पुलिस कोमिली बड़ी सफलता4
- https://youtu.be/JuoXssrX0r0?si=7A8rgpvp0OFV_v6r अगर संबंधों के चलते महिला क्रिकेट करने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या थाना लार्डगंज में दिनांक 8-3-26 की सुबह रानीताल चौक के आगे गमलों की दुकान झोपड़ी के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहॅुचे जहां एक महिला का शव पड़ा था मौके पर उपस्थित मारछल्ला कोरी उम्र 27 वर्ष निवासी सर्वाेदयनगर गली नम्बर 6 के सामने अन्ना मोहल्ला रानीताल ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे वह रानीताल चौराहे तरफ चाय पीने आया था, गमले वालों की दुकान के सामने भीड़ लगी हुई थी, लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव पड़ा है उसने झाड़ियों के पास जाकर देखा एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वर्ष का शव चित अवस्था में पड़ा था मृतिक महिला शरीर में नीले रंग की छींटदार मैक्सी/गाउन पहनी हुयी थी पेट के पास मैक्सी बीच में फटी हुयी है, दोनों पैर की गुलाबी रंग चप्पल वहीं पड़ी थी महिला के गले एवं पेट में धारदार हथियार से चोट के निशान होकर खून निकला है, अज्ञात महिला को किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से चोट पहॅुचाकर हत्या कर घटना को छुपाने और महिला के शव की पहचान न हो सके इसलिये झाड़ियों में छुपा दिया है। घटित हुयी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव तथा एफएसएल अधिकारी श्रीमति नीता जैन घटनास्थल पर पहॅुचे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात मृतिका उम्र लगभग 30 वर्ष की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात महिला के गले एवं पेट मे धारदार हथियार से गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 174/26 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। दौरान विवेचना के मृतिका की पहचान श्रीमति सीता उर्फ पल्लवी परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी चंद्रमोहन नगर रांझी के रूप में हुई । मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर अंकित उर्फ अंकू बर्मन निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली जो कि हलवाई का काम करता है के साथ श्रीमति सीता उर्फ पल्लवी काम करती थी। पतासाजी के दौरान परिजनो द्वारा श्रीमति सीता के अंकुर वर्मन निवासी दीक्षितपुरा बल्देवबाग के साथ प्रेम संबध मे होना बताये सीता उर्फ पल्लवी , अंकुर के पास आते जाते रहती थी दिनांक 06.03.26 को घर से शाम के समय गयी थी वापस नही आयी संदेही अंकुर वर्मन उर्फ अंकित उर्फ अंकु उम्र 22 साल निवासी दीक्षितपुरा मंजु तेली की गली थाना कोतवाली के निवास स्थान पर तलाश की गयी संदेही के परिजनो ने बताया की दोनो के बीच मे प्रेम संबंध थे पल्लवी उर्फ सीता अंकु वर्मन के साथ घऱ पर दिनांक 07.03.26 को रात के समय आयी थी तथा उसी दिन घर से गये जो वापस नही आये । पतासाजी करने पर अंंिकत के साथ काम करने वाली एक महिला ने बताया कि अंकित ने आकर बताया कि मैने सीता उर्फ पल्लवी की हत्या कर शव को झाडियों में फेंक दिया है, तथा अंकित चला गया जो दुबारा वापस नहीं आया। अंकित की तलाश की गयी। अवैध प्रेम संबंध के चलते अंकू वर्मन सीता की हत्या कर लाश को रानीताल के पास झाडियो मे फेककर मोबाइल बंद कर फरार हो गया था । वही थाना माढोताल अंतर्गत आज दिनॉक 14-3-26 की सुबहमाढोताल तलाब के पास बबूल के पेड से एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा लगा लेने की सूचना पर पहुंची पुलिस को आंनद बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी मंजूतेली की गली दीक्षितपुरा कोतवाली ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई अंकित उर्फ अंकू बर्मन उर्फ अंकुर उम्र 22 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली के रूप मे करते हुये बताया कि भाई अंकित उर्फ अंकू बर्मन एक महिला कीे हत्या के प्रकरण में फरार था जो दिनॉक 13-3-26 की शाम घर आया था लेकिन कुछ देर बाद घर से भाग गया जो घर वापस नहीं लौटा । आज सुबह 4 बजे पिता विजय ने बताया कि दीन दयाल बस स्टैंड के पीछे तालाब के पास स्थित पेड में अंकित ने फांसी लगा ली है तो वह तुरंत आया तो देखा कि अंकित फांसी पर लटका था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भि,जवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by User84431