Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा! 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें। #हर_घर_तिरंगा #HarGharTiranga
माथुर पत्रकार
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा! 🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें। #हर_घर_तिरंगा #HarGharTiranga
More news from हरियाणा and nearby areas
- नूंह शहर में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान और हिदायत खान ने प्रशासन को घेरा नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शाहिदा खान और समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने साथियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने महिला थाना, इंडिया पोस्ट ऑफिस, रेड क्रॉस कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय तथा कम्युनिटी सेंटर के आसपास जलभराव और खराब रास्तों का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि कई सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है और रिहायशी इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- सेक्टर-150 के आगे एक्सप्रेसवे की टूटी सड़क बनी हादसे का खतरा ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के आगे सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर जगह-जगह टूट-फूट दिखाई दे रही है। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। खासकर रात के समय सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन का संतुलन बिगड़ने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की इस स्थिति को नजरअंदाज करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा हो सकता है। संबंधित विभाग और अधिकारियों से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराया जाए और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। 👉 अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोर्ट: पंकज कुमार जनजागरण संदेश ग्रेटर नोएडा1
- विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा1
- जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं, जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं, जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं… अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ। जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की, आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है। भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है, ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए… बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे। अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊ Kunwar Narendra Singh 🚩 जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं, जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं, जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं… अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ। जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की, आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है। भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है, ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए… बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे। अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊ Kunwar Narendra Singh 🚩1
- एक महिला द्वारा महिला नौकरानी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार दिनांक 10.08.2026 को थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर वायरल एक वीडियो जिसमें कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम में एक महिला द्वारा दूसरी महिला को जबरदस्ती रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रही थी के सम्बन्ध में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच की। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो में घटित घटना दिनांक 24.07.2026 की कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम की है। उक्त घटना के संबंध में थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी महिला को दिनांक 10.08.2026 को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया। आरोपी महिला की पहचान *रुचिरा सचदेवा (उम्र-52 वर्ष) निवासी कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम* के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने जिस महिला के साथ मारपीट की थी वह उनकी नौकरानी थी जो 27 जुलाई को काम छोड़कर जा चुकी। आरोपी की नौकरानी के साथ काम को लेकर हुई कहासुनी होने पर आरोपी महिला ने महिला नौकरानी के साथ मारपीट की थी। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।1
- देर शाम कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आते समय शिव भक्त कांवड़ियों से आत्मीय भेंट की। कांवड़ियों की श्रद्धा, आस्था और उत्साह ने मन को अभिभूत कर दिया, देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।1
- कोटला झील को लेकर ग्रामीणों की अपील, "बारिश के समय ही आएं, महिलाओं की निजता का रखें सम्मान" नूंह जिले के गांव कोटला के ग्रामीणों ने कोटला झील पर आने वाले लोगों से विशेष अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश होती है, तभी झील में पानी भरता है और लोग यहां घूमने व नहाने के लिए आते हैं। लेकिन बारिश न होने पर गांव की महिलाएं यहां कपड़े धोने का काम करती हैं, क्योंकि गांव का पानी खारा होने के कारण कपड़े धोने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोगों से महिलाओं की गोपनीयता का सम्मान करने और बिना अनुमति वीडियो या फोटो न बनाने की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसादी रोड परभूमिया पुलके पास एक सड़क का दृश्य दिखाती है , जिसमें हाल ही में हुई मानसून की बारिश के बाद स्थानीय जलभराव और यातायात की स्थिति को उजागर किया गया है ।1
- एक वायरल वीडियो कथित तौर पर एसएचओ ललित भाटी को मैनपुरी के कुरावली में एक ईदगाह के पास तीखी बहस करते और अपशब्दों का प्रयोग करते हुएदिखाता है1