logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देर शाम कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आते समय शिव भक्त कांवड़ियों से आत्मीय भेंट की। कांवड़ियों की श्रद्धा, आस्था और उत्साह ने मन को अभिभूत कर दिया, देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।

4 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
4 hrs ago

देर शाम कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आते समय शिव भक्त कांवड़ियों से आत्मीय भेंट की। कांवड़ियों की श्रद्धा, आस्था और उत्साह ने मन को अभिभूत कर दिया, देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • एक तिरंगा - एक संकल्प - एक भारत। देशभक्ति से रंगा हरियाणा #HarGharTiranga
    1
    एक तिरंगा - एक संकल्प - एक भारत।
देशभक्ति से रंगा हरियाणा 
#HarGharTiranga
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • पलवल के सभी मंदिरों में आज शिव भोले पर गंगा जल से जलाभिषेक किया गया। सभी भोले ने अपने कठिन परिश्रम से हरिद्वार से पैदल एवं डाक कावड़ के माध्यम से जो श्रद्धा भाव, अपनी आस्था से गंगा जल लेकर आए उन्होंने सामूहिक तौर पर जलाभिषेक किया । प्रकाश कॉलोनी से प्रमोद, एवं विनीत अन्य श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर आए।
    2
    पलवल के सभी मंदिरों में आज शिव भोले पर गंगा जल से जलाभिषेक किया गया।
सभी भोले ने अपने कठिन परिश्रम से हरिद्वार से पैदल एवं डाक कावड़ के माध्यम से जो श्रद्धा भाव,  अपनी आस्था से गंगा जल लेकर आए उन्होंने सामूहिक तौर पर जलाभिषेक किया  । प्रकाश कॉलोनी से प्रमोद, एवं विनीत  अन्य  श्रद्धालुओं के साथ कावड़ लेकर  आए।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़ सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई। शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
    1
    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोहना, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार से लाया पवित्र गंगाजल, श्री शिवकुंड मंदिर सहित शहरभर के शिवालयों में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़
सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।
सोहना के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शिवकुंड मंदिर में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री शिवकुंड मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़ चढ़ाई गई।
शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता
शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आने वाले गहलोत बिहार स्थित शिव मंदिर और वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही शिवरात्रि की धूम
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे डाक कांवड़िए
इस बार क्षेत्र में पैदल कांवड़ के साथ-साथ महाकांवड़ और डाक कांवड़ का भी खासा उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिरों तक पहुंचे। इससे शहर और आसपास के गली-मोहल्ले शिवभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर से करीब दो दर्जन कांवड़ियों का दल डाक कांवड़ लेकर पहुंचा। कांवड़ियों के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। डीजे और भोलेनाथ के जयकारों से देर तक क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवरात्रि के पूरे दिन सोहना क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और कांवड़ियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • कोटला झील को लेकर ग्रामीणों की अपील, "बारिश के समय ही आएं, महिलाओं की निजता का रखें सम्मान" नूंह जिले के गांव कोटला के ग्रामीणों ने कोटला झील पर आने वाले लोगों से विशेष अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश होती है, तभी झील में पानी भरता है और लोग यहां घूमने व नहाने के लिए आते हैं। लेकिन बारिश न होने पर गांव की महिलाएं यहां कपड़े धोने का काम करती हैं, क्योंकि गांव का पानी खारा होने के कारण कपड़े धोने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोगों से महिलाओं की गोपनीयता का सम्मान करने और बिना अनुमति वीडियो या फोटो न बनाने की अपील की है।
    1
    कोटला झील को लेकर ग्रामीणों की अपील, "बारिश के समय ही आएं, महिलाओं की निजता का रखें सम्मान"
नूंह जिले के गांव कोटला के ग्रामीणों ने कोटला झील पर आने वाले लोगों से विशेष अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश होती है, तभी झील में पानी भरता है और लोग यहां घूमने व नहाने के लिए आते हैं। लेकिन बारिश न होने पर गांव की महिलाएं यहां कपड़े धोने का काम करती हैं, क्योंकि गांव का पानी खारा होने के कारण कपड़े धोने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोगों से महिलाओं की गोपनीयता का सम्मान करने और बिना अनुमति वीडियो या फोटो न बनाने की अपील की है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा
    1
    विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा
विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं, जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं, जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं… अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ। जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की, आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है। भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है, ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए… बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे। अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊ Kunwar Narendra Singh 🚩 जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं, जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं, जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं… अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ। जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की, आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है। भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है, ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए… बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे। अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊ Kunwar Narendra Singh 🚩
    1
    जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं,
जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं,
जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं…

अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ।
जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की,
आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है।
भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है,
ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए…
बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे।
अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊
Kunwar Narendra Singh 🚩 
जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं,
जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं,
जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं…
अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ।
जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की,
आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है।
भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है,
ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए…
बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे।
अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊
Kunwar Narendra Singh 🚩
    user_Surya Thakur
    Surya Thakur
    Driver छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया विभिन्न शिवालयों,शिविरों एवं प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया विभिन्न शिवालयों,शिविरों एवं प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण ग्रेटर नोएडा संवाददाता, महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों, विभिन्न शिवालयों एवं कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने चिल्ला बॉर्डर, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर, सेक्टर-14ए नोएडा तथा शिव मंदिर नानकेश्वर, ग्राम भाईपुर, जेवर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा कांवड़ शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।कांवड़ शिविरों के निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिविरों में बनाए गए किचन, वहां तैयार की जा रही खाद्य सामग्री, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खान-पान उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने शिविरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।इसी क्रम में मेडिकल शिविरों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली गई। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल शिविरों में आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और चिकित्सकीय टीम पूरी तत्परता के साथ तैनात रहे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के आवागमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रहें। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कांवड़ मार्गों एवं शिवालयों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। साथ ही कांवड़ शिविरों में स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को लेकर सभी विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर एडिशनल सीपी राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी नोएडा साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, डीसीपी(हैड क्वार्टर) शव्या गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया विभिन्न शिवालयों,शिविरों एवं प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया विभिन्न शिवालयों,शिविरों एवं प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा संवाददाता, महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों, विभिन्न शिवालयों एवं कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने चिल्ला बॉर्डर, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर, सेक्टर-14ए नोएडा तथा शिव मंदिर नानकेश्वर, ग्राम भाईपुर, जेवर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा कांवड़ शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।कांवड़ शिविरों के निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिविरों में बनाए गए किचन, वहां तैयार की जा रही खाद्य सामग्री, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खान-पान उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने शिविरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।इसी क्रम में मेडिकल शिविरों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली गई। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल शिविरों में आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और चिकित्सकीय टीम पूरी तत्परता के साथ तैनात रहे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के आवागमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रहें। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कांवड़ मार्गों एवं शिवालयों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। साथ ही कांवड़ शिविरों में स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को लेकर सभी विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर एडिशनल सीपी राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी नोएडा साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, डीसीपी(हैड क्वार्टर) शव्या गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_S k sharma
    S k sharma
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • देर शाम कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आते समय शिव भक्त कांवड़ियों से आत्मीय भेंट की। कांवड़ियों की श्रद्धा, आस्था और उत्साह ने मन को अभिभूत कर दिया, देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।
    1
    देर शाम कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ आते समय शिव भक्त कांवड़ियों से आत्मीय भेंट की।

कांवड़ियों की श्रद्धा, आस्था और उत्साह ने मन को अभिभूत कर दिया, देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.