logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सनातन संस्कृति की राजधानी काशी अब विश्व के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में पहचान बना रही है काशी में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर, स्वर्वेद महामंदिर बना आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। सनातन संस्कृति की राजधानी काशी अब विश्व के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में पहचान बना रही है। वाराणसी के उमराहा क्षेत्र में स्थित स्वर्वेद महामंदिर को दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र बताया जा रहा है। यह भव्य महामंदिर ध्यान, योग, शांति और आत्म-बोध का अनूठा संगम है। स्वर्वेद महामंदिर का 18 दिसंबर 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के बाद से ही यह देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और साधकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 7 मंजिला इस भव्य संरचना की खासियत यह है कि यहां एक साथ 20 हजार लोग ध्यान कर सकते हैं। महामंदिर के शीर्ष पर बना 125 पंखुड़ी वाला कमलाकार गुंबद इसकी भव्यता को और भी दिव्य बनाता है। परिसर में बनाए गए 101 फव्वारे आध्यात्मिक वातावरण को और शांतिपूर्ण बनाते हैं। महामंदिर की दीवारों पर 3137 स्वर्वेद छंद उकेरे गए हैं, जो भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हैं। स्वर्वेद महामंदिर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है और यह हर धर्म, हर वर्ग और हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। आध्यात्मिक विशेषज्ञों और श्रद्धालुओं का मानना है कि स्वर्वेद महामंदिर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में ध्यान और मानसिक शांति का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। काशी की आध्यात्मिक पहचान को यह महामंदिर एक नई ऊंचाई दे रहा है।

1 day ago
user_Ajay shukla
Ajay shukla
Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
1 day ago

सनातन संस्कृति की राजधानी काशी अब विश्व के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में पहचान बना रही है काशी में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर, स्वर्वेद महामंदिर बना आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। सनातन संस्कृति की राजधानी काशी अब विश्व के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में पहचान बना रही है। वाराणसी के उमराहा क्षेत्र में स्थित स्वर्वेद महामंदिर को दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र बताया जा रहा है। यह भव्य महामंदिर ध्यान, योग, शांति और आत्म-बोध का अनूठा संगम है। स्वर्वेद महामंदिर का 18 दिसंबर 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के बाद से ही यह देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और साधकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 7 मंजिला इस भव्य संरचना की खासियत यह है कि यहां एक साथ 20 हजार लोग ध्यान कर सकते हैं। महामंदिर के शीर्ष पर बना 125 पंखुड़ी वाला कमलाकार गुंबद इसकी भव्यता को और भी दिव्य बनाता है। परिसर में बनाए गए 101 फव्वारे आध्यात्मिक वातावरण को और शांतिपूर्ण बनाते हैं। महामंदिर की दीवारों पर 3137 स्वर्वेद छंद उकेरे गए हैं, जो भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हैं। स्वर्वेद महामंदिर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है और यह हर धर्म, हर वर्ग और हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। आध्यात्मिक विशेषज्ञों और श्रद्धालुओं का मानना है कि स्वर्वेद महामंदिर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में ध्यान और मानसिक शांति का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। काशी की आध्यात्मिक पहचान को यह महामंदिर एक नई ऊंचाई दे रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।
    1
    मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की‌ मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है। बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।
इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की‌ मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है।
बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_Rajisthan Media
    Rajisthan Media
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैंने कहा था- 24 घंटे का समय दे रहा हूं... उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...
    1
    मैंने कहा था- 24 घंटे का समय दे रहा हूं...
उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    14 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमी साहनी ने एक पीड़ित परिवार की सहायता के लिए ₹25,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। विधायक ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    1
    लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमी साहनी ने एक पीड़ित परिवार की सहायता के लिए ₹25,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। विधायक ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    पत्रकार लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों ने धूप सेंककर सुकून महसूस किया।
    1
    लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों ने धूप सेंककर सुकून महसूस किया।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भीषण ऑक्सीडेंट हुआ सिर फैट गया इस।बच्चे का, ट्रक ड्राइवर फरार
    1
    भीषण ऑक्सीडेंट हुआ सिर फैट गया इस।बच्चे का, ट्रक ड्राइवर फरार
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    22 hrs ago
  • जनपद सीतापुर के कोतवाली बिसवां क्षेत्र में एक महिला ने रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर ली
    1
    जनपद सीतापुर के कोतवाली बिसवां क्षेत्र में एक महिला ने रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर ली
    user_Raju Kumar Bansal Patrakaar
    Raju Kumar Bansal Patrakaar
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी , घटना यूपी के ललितपुर की है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
    1
    शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया
यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया
महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की
लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी ,
घटना यूपी के ललितपुर की है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.