Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के देवरी कस्बे में देर रात तेज आंधी और भारी बारिश ने व्यापक असर डाला। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के निकट एक खेत में रखे ट्रांसफार्मर के दो बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गया और पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के कारण कई अन्य पेड़ भी धराशाही हो गए। इसी बीच, एक कच्चे मकान की दीवार भी ढह गई, हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और रविवार को भी क्षेत्र में ठंडक बनी रही।
भुवनेश भार्गव
शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के देवरी कस्बे में देर रात तेज आंधी और भारी बारिश ने व्यापक असर डाला। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के निकट एक खेत में रखे ट्रांसफार्मर के दो बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गया और पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के कारण कई अन्य पेड़ भी धराशाही हो गए। इसी बीच, एक कच्चे मकान की दीवार भी ढह गई, हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और रविवार को भी क्षेत्र में ठंडक बनी रही।
More news from Baran and nearby areas
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के देवरी कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु एक वाटर कूलर स्थापित किया गया है। सरकारी फंड से लगाए गए इस वाटर कूलर की स्थापना विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिससे अब मरीजों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरवन शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सुविधा से मरीजों और उनके परिजनों को 24 घंटे ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध रहेगा, जो खासकर गर्मी के मौसम में उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।4
- अचानक सूरज पर एक ग्रहण जैसा गोलाकार आकार दिखाई दिया, जिसने सूरज की किरणों को बाहर निकलने से रोक दिया. इस अनोखी घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया और इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह कोई ग्रहण है, या किसी बड़ी आपदा, संकट अथवा प्रलय का संकेत है. गांव वालों का कहना है कि यह विनाश का सूचक है, जो आने वाले संकट या काल का संकेत दे रहा है.2
- रविवार को पनवाड़-दहीखेड़ा क्षेत्र में प्रकृति का एक दुर्लभ और अकल्पनीय नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दोपहर के समय अचानक आसमान में सूर्य के चारों ओर एक विशाल और चमकीला गोलाकार घेरा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कौतूहलवश इस अद्भुत खगोलीय घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया है, और अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।1
- तंबाकू का त्याग, स्वस्थ जीवन की शुरुआत: फ्रेंड्स महिला क्लब ने दिया तंबाकू-मुक्त जीवन का संदेश.... सपना गोयल तंबाकू का त्याग, स्वस्थ जीवन की शुरुआत: फ्रेंड्स महिला क्लब ने दिया तंबाकू-मुक्त जीवन का संदेश.... सपना गोयल बारां ...फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका और अध्यक्षा सपना गोयल ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों को प्रोत्साहित करना है। अध्यक्षा सपना गोयल ने तंबाकू के घातक परिणामों पर चिंता जताते हुए कहा: "तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। यह दिन लोगों को धूम्रपान और तंबाकू जैसी जानलेवा आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।" उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा, "विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर, आइए हम सब मिलकर एक स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त जीवन जीने का संकल्प लें। खुद को और अपने परिवार को तंबाकू के घातक असर से बचाएं।" "तंबाकू छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें।" "तंबाकू का त्याग, स्वस्थ जीवन की शुरुआत।" "स्वास्थ्य है सबसे बड़ा धन, तंबाकू से दूर रखें अपना मन।" फ्रेंड्स महिला क्लब की अपील: तंबाकू को आज ही कहें 'अलविदा' और अपने परिवार को दें एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य का उपहार। कार्यक्रम में सपना गोयल ,रुचि जैन, अंजना अरोड़ा ,आशा बाटला आदि महिलाएं उपस्थित रही।4
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में छिपाबड़ौद स्थित स्टेडियम में धनुरासन का अभ्यास किया गया।1
- चम्बल ढीपरी में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ विकास के नाम पर खोदा गया एक नाला अब ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। नालियां अवरुद्ध होने के कारण अब घरों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। इस गंभीर स्थिति के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं, प्रशासन की इस बेपरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- शुक्रवार देर शाम शाहाबाद उपखंड मुख्यालय सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देर रात तक रुक-रुक कर चलती रही। शाहाबाद कस्बे में यह बदलाव शुक्रवार को लगभग 8:00 बजे शुरू हुआ, जब तेज़ हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बूंदाबांदी होने लगी।2
- Post by Dinesh saini1