Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरखेड़ा ब्लाक परिसर में भरा पानी तो बंदरों ने ली मौज वीडियो वायरल। पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाक में पिछले दो दिनों से हुई वरसात के कारण पानी भर गया और तालाव जैसी स्थिति बन गई जिससे ब्लाक का कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन पानी ने बंदरों की मौज कर दी बंदर पानी में उछल कूदकर मौज मस्ती करते नजर आए।
अवधेश गुप्ता
बरखेड़ा ब्लाक परिसर में भरा पानी तो बंदरों ने ली मौज वीडियो वायरल। पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाक में पिछले दो दिनों से हुई वरसात के कारण पानी भर गया और तालाव जैसी स्थिति बन गई जिससे ब्लाक का कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन पानी ने बंदरों की मौज कर दी बंदर पानी में उछल कूदकर मौज मस्ती करते नजर आए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नानक सागर डैम से लगभग 44000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत में देवहा नदी उफान पर1
- Garib Kisan ki dhaan ki fasal barbad gram Ahmedabad tahsil navab jila Bareilly Uttar Pradesh mera naam Ramesh gaon Ahmedabad tahsil navagaon jila Bareilly1
- खेत देखने गया युवक रातभर लापता, सुबह धान के खेत में मिला शव करेली थाना क्षेत्र के पिपरिया सिंगपुर गांव का मामला पीलीभीत ब्रेकिंग | खेत देखने गया युवक रातभर लापता, सुबह धान के खेत में मिला शव करेली थाना क्षेत्र के पिपरिया सिंगपुर गांव का मामला मृतक गुरुमीत मंगलवार शाम खेत देखने गया था देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश सुबह धान के खेत में पड़ा मिला गुरुमीत का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी4
- *सपा में आते ही पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- षड्यंत्र करके भाजपा ने मुझे पार्टी में शामिल किया था* *रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।* समाजवादी पार्टी में घर वापसी के बाद पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पीलीभीत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे षड्यंत्र करके पार्टी में शामिल किया था। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा में सम्मान नहीं है, वहां केवल छलावा है। भाजपा ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को धोखा दिया है। मैं भटका हुआ था जो भाजपा में चला गया था, लेकिन अब अपनी असली घर समाजवादी पार्टी में वापस आ गया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर घुटन महसूस हो रही थी, वहां कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। केवल बड़े नेताओं की तानाशाही चलती है। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। हेमराज वर्मा ने कहा कि अब 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे और पीलीभीत की चारों सीटों पर सपा का परचम लहराएंगे। उनके इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।1
- स्कूली बच्चों को दिक्कत आवागमन में टुटी सड़क बाधा बाधा, स्कूली बच्चों को दिक्कत ।बहेड़ी बहेड़ी के भूडिया से सिली कॉलोनी तक की सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिसके कारण बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी बरसात होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों को भूडिया कॉलोनी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगते हुए या कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।1
- ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को अपनी बदहाली की दास्तान सुनाई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए एंकर इंट्रो (या रिपोर्टर की शुरुआत): "नमस्कार, मैं सरफराज अहमद, आप देख रहे हैं UP News TV 24। पीलीभीत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए विकासखंड मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने खुद प्रभावित गांवों का दौरा किया है।" (विजुअल/फुटेज के साथ वॉयस-ओवर) मुख्य बॉडी: "विकासखंड मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने हाल ही में ग्राम मैदना, देवपुरा और कल्याणपुर नौगमा समेत कई ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से तबाह हुई फसलों का मुआयना किया और किसानों से सीधी बातचीत कर उनका दर्द जाना। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को अपनी बदहाली की दास्तान सुनाई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जिन किसानों की फसलें बारिश की भेंट चढ़ चुकी हैं, उनका जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए।" बाइट/कथन का अंश: "ब्लॉक प्रमुख सविता देवी वर्मा ने आश्वासन दिया कि अन्नदाताओं की हर समस्या को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि किसानों के साथ खड़े हैं। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।" समापन (Outro): "इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे, जिनमें धर्मपाल, तेजराम, सोहनलाल, खूबचंद और शांति स्वरूप प्रमुख रूप से शामिल रहे। कैमरामैन के साथ, मैं सरफराज अहमद, UP News TV 24, पीलीभीत।"1
- हल्द्वानी में गोला नदी समेत तमाम नदियों के उफान पर आने से खतरा1
- सैलाब ने मचाई तबाही, घरों में घुसा शारदा का पानी चारे के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नाव की उठी मांग सैलाब ने मचाई तबाही, घरों में घुसा शारदा का पानी चारे के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नाव की उठी मांग पूरनपुर/पीलीभीत।पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बनबसा बैराज से मंगलवार दोपहर बाद शारदा नदी में करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया। पानी की तेज रफ्तार के साथ मंगलवार देर शाम शास्त्रीनगर और हजारा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। देखते ही देखते कई घरों के अंदर पानी पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने का असर हजारा- खजूरिया मार्ग पर भी दिखाई दिया। सिद्धनगर गांव के पास बने रपटा पुल के ऊपर करीब दो से तीन फीट पानी बहने लगा। पानी की तेज धार के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इससे ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हो गया है और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।बाढ़ की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही पूरनपुर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। नायब तहसीलदार पूरनपुर शौरभ दीप ने भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह और शास्त्रीनगर ग्राम प्रधान मनोज सिंह के साथ शास्त्रीनगर व हजारा गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।नायब तहसीलदार ने बताया कि शास्त्रीनगर में करीब 300 और हजारा गांव में करीब 100 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के घरों में पानी घुस गया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष इन गांवों में पहले भी दो से तीन बार बाढ़ दस्तक दे चुकी है। मंगलवार शाम पानी तेजी से बढ़ा और रात करीब नौ से दस बजे तक बाढ़ का पानी पूरे गांव में फैल गया। सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे को लेकर पैदा हो गई है। घरों में पानी भरने के साथ ग्रामीणों को पशुओं को सुरक्षित रखने की चिंता भी सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए नाव बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल आशीष निषाद, श्याम मौर्य, रामेश्वर चौहान, प्रद्युम्न पांडेय, विजय सिंह, रामप्रवेश कनौजिया, मनोज सिंह, मुख्तियार सिंह, राकेश यादव, मंजीत सिंह, रामचंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।4
- *पीलीभीत में सपा को मिली नई ताकत: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का पीलीभीत में हुआ भव्य स्वागत* *रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।* बुधवार को जनपद पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के लिए गौरवपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण अवसर रहा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उपरांत पूर्व मंत्री आदरणीय श्री हेमराज वर्मा का जनपद पीलीभीत में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कैंप कार्यालय, केजीएन कॉलोनी, नकटादाना चौराहा, पीलीभीत पर सम्मानित नेतागण, पदाधिकारी एवं समाजवादी साथियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के स्वागत के लिए सुबह से ही जिला कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि हेमराज वर्मा के समाजवादी परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की आवाज को मजबूत करते हुए 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। पूर्व मंत्री के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।1