Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार का मोतिहारी जिला स्कूल अब आदर्श विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन हो गया है।
Talk On Chair
बिहार का मोतिहारी जिला स्कूल अब आदर्श विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन हो गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार विधानसभा में जाने से पहले लोगों को अपने जन्मदिन की मिठाई खिलाई है।1
- बिहार का मोतिहारी जिला स्कूल अब आदर्श विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन हो गया है।1
- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने 20 जुलाई 2026 को मोकामा स्थित पावन परशुराम स्थान पर पूजा-अर्चना कर "शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा" की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम से शिक्षक समाज के सम्मान, शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण और प्रदेश की समृद्धि की मंगलकामना की। मोकामा क्षेत्र में इस यात्रा को शिक्षकों और शिक्षाविदों का अभूतपूर्व समर्थन और अपार स्नेह मिला। अपनी इस यात्रा के तहत डॉ. दिव्या ज्योति ने मोकामा के विभिन्न प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा किया, जिसमें श्री कृष्ण मारवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुसट्टीलाल आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, आर.एस.एम. रेलवे एडेड हाई स्कूल, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय (मराँची) और राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय (जलालपुर) शामिल हैं। इन सभी संस्थानों में उन्होंने शिक्षकों, शिक्षिकाओं, प्राध्यापकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से सीधे संवाद किया। इस आत्मीय संवाद के दौरान पुरानी पेंशन योजना (OPS), शिक्षक सम्मान, समयबद्ध पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. दिव्या ज्योति ने संकल्प लेते हुए कहा कि शिक्षक समाज की हर आवाज़ को वह पूरी मजबूती के साथ विधान परिषद तक पहुँचाएंगी। उन्होंने 'शिक्षक सम्मान • शिक्षा सुधार • सशक्त प्रतिनिधित्व' के संकल्प के साथ शिक्षा और शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।1
- पटना जिले के बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग पर मोरियावां गाँव के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिसके कारण इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क पर बड़ा पेड़ गिरने की वजह से मार्ग पर भारी जाम लग गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को मामले की सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को सड़क से हटवाने की अपील की है, ताकि यातायात को फिर से सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।1
- बिहार के फतुहा में कथित नीट पेपर लीक, नई शिक्षा नीति (NEP-2020) और शिक्षा के निजीकरण के विरोध में सोमवार को आइसा एवं इंकलाबी नौजवान सभा ने भाकपा (माले) के बैनर तले एक आक्रोश मार्च निकाला। भाकपा (माले) के प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर यह मार्च महारानी चौक, फतुहा थाना और फतुहा चौराहा होते हुए गुजरा। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने "नीट पेपर लीक नहीं चलेगा", "शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "एनटीए को भंग करो" और "मोदी सरकार शर्म करो" जैसे नारे लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य एवं फतुहा प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा का निजीकरण करने और युवाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस आक्रोश मार्च में युवा नेता विष्णु कुमार, जिला कमेटी सदस्य मुन्ना पंडित, सुदामा रविदास, गुड्डू कुमार, चंदन कुमार और जयराम कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता एकजुट होकर शामिल हुए।1
- छात्रों ने देखा और लड़ाई का मौका मिल गया लेकिन लड़ाई का लेकिन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है एडमिशन के लिए कार्ड1
- रॉय रिपोर्ट इंडिया द्वारा लद्दाख विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखे सवाल खड़े किए गए हैं। इस रिपोर्ट में पूछा गया है कि आखिर सोनम वांगचुक कहाँ हैं और इस पूरे प्रदर्शन व आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं।1
- पटना के नौबतपुर-बिहटा सरमेरा पुल के नीचे एनएच-139 पर बिहार प्रदेश ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों ट्रक ड्राइवरों ने नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर के खिलाफ करीब दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। ट्रक ड्राइवरों ने पुलिस पर एक चालक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन के कारण एनएच-139 पर कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन भी बाधित रहा, जिसे सुचारू करने का प्रयास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया। बाद में थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसोसिएशन के अनुसार, यह विवाद रविवार को एक ट्रक और कार के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ। घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले गई, लेकिन कार को छोड़ दिया गया और ट्रक चालक सुनील कुमार को थाने में ही बिठाकर रखा गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव का आरोप है कि सुनील कुमार के साथ थाने में अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे साथी चालक के साथ थाने पहुंचे, तो उन्हें संगठन की वर्दी उतारकर आने के लिए कहा गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसोसिएशन जल्द ही बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक ज्ञापन सौंपेगा। दूसरी तरफ, फुलवारीशरीफ एसडीपीओ-2 दीपक कुमार ने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हिरासत में लिए गए चालक को लेकर स्पष्ट किया कि पुलिस उसे बार-बार किसी जान-पहचान वाले को बुलाने के लिए कह रही थी, लेकिन कोई नहीं आ रहा था।1
- एक मुसलमान ने जा रहा था गलती से निकाल कर बहुत पता नहीं कहां जा रहा था लेकिन पगला शहर ने मार दिया था का1